For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ" की ग्यारहवीं सालगिरह का तुहफ़ा

ग़ज़ल

22 22 22 22 22 2

जिसने देखा वो ये बोला ओबीओ

कोई नहीं है तेरे जैसा ओबीओ

जब तक ज़िंदा हूँ मैं साथ निभाऊँगा

है ये तुझ से मेरा वादा ओबीओ

'बाग़ी' जी के साथ सभी ने मिलजुल कर

नाज़ों से तुझको है पाला ओबीओ

दुनिया के कोने कोने में फैल गया

तू ने जो भी पाठ पढ़ाया ओबीओ

तेरा नाम शिखर पर दुनिया लिखती थी

मैंने कल शब ख़्वाब में देखा ओबीओ

गीत ग़ज़ल दोहे चौपाई सीख गया

तूने जिसको भी अपनाया ओबीओ

नाम नहीं मिट पाया तेरा दुनिया से

ज़ोर बहुत लोगों ने लगाया ओबीओ

तेरे आशिक़ बढ़ते जाते हैं प्यारे

ऐसे तू हर दिल पर छाया ओबीओ

यार यक़ीनन इसमें तेरा हिस्सा है

मैंने जो भी नाम कमाया ओबीओ

ज़िंदा हूँ जब तक मैं भूल न पाऊँगा

तुझसे इतना प्यार है पाया ओबीओ

चैन कहाँ पड़ता है 'समर' को तेरे बिन

दिन भर तेरा नाम वो रटता ओबीओ

'समर कबीर'

मौलिक/अप्रकाशित

Views: 1231

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Richa Yadav on April 10, 2021 at 3:53pm

आदरणीय कबीर sirji, नमस्कार

ओबीओ की ग्यारहवीं सालगिरह का खूबसूरत ग़ज़ल के रूप में ये

तोहफ़ा क़ाबिल-ए-तारीफ़ है।

आप सभी को बहुत बहुत बधाई।

सादर।।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on April 6, 2021 at 11:11am

ख. भाई समर जी, सादर अभिवादन। वर्षगाठ उत्तम गजल हुई है । हार्दिक बधाई । 

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on April 5, 2021 at 3:09pm

आदरणीय समर सर, बहुत बढ़िया! हार्दिक शुभकामनाएं!

Comment by TEJ VEER SINGH on April 3, 2021 at 11:43am

ओ बी ओ के सभी सदस्यों को 11 वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Comment by Aazi Tamaam on April 2, 2021 at 1:39pm

सादर प्रणाम गुरु जी और सहृदय शुक्रिया ओ बी ओ

इक सीखने सिखाने का इतना खूबसूरत मंच और एक नेक दिल गुरु जी प्रदान करने के लिये

दिल से आभार बेतहाशा नियम वाले एडमिन साहब गणेश बागी जी दिल से धन्यवाद

1222 1222 1222 1222

शहंशाह ए ओ बी को सर ए नक़्क़ाद कहते हैं

बुलाते हैं समर गुरु जी मगर उस्ताद कहते हैं

ग़ज़ल गर सीखनी हो तो ओ बी ओ पर चले आना

यहाँ पर आने वालों को सभी, इरशाद! कहते हैं

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on April 1, 2021 at 9:59pm

वाह ओ बी ओ की सालगिरह पे बड़ा ही खूबसूरत तुहफ़ा आदरणीय की तरफ से....

Comment by Shyam Narain Verma on April 1, 2021 at 6:11pm
नमस्ते जी, बहुत ही उम्दा प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर
ओ बी ओ से बहुत कुछ सीखने को मिला और मिलता रहेगा l सादर
Comment by Rachna Bhatia on April 1, 2021 at 5:30pm

आदरणीय सर् सादर नमस्कार।ओ बी ओ को ग्यारहवीं सालगिरह पर ग्यारह अश्आर से सजी ग़ज़ल की भेंट बहुत शानदार है।हर शे'र शानदार है।आपका सपना जल्दी ही पूरा हो।ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है। आमीन।

सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
19 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service