For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बड़ा सवाल(लघुकथा )

गीता पाठशाला से अभी घर पहुंची, उसने आते ही माँ से सवाल किया, “ प्रोजेक्ट पर काम तो हम सब बच्चों ने किया था।”
“हाँ, प्रोजेक्ट तो होता ही है कि सभी बच्चे एक साथ काम करें।” मम्मी ने गीता को समझाने के अंदाज़ में कहा
“तो प्रोजेक्ट हम सभी बच्चों की मेहनत से पूरा हुआ ” गीता ने फिर कहा।
"हाँ " ।
“इस का क्रेडिट भी हम बच्चों को मिलना चाहिए ”, गीता ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा
“मगर इनाम तो हमें नहीं मिला", ये तो प्रिंसिपल को मिला” गीता ने कहा
“हाँ, बच्चे ऐसा ही होता है, घर में सारा काम कौन करता है ?
“मुख्य तौर पर तुम और हम भी कभी कभी कम या ज्यादा ।”, गीता ने कहा
“मगर क्रेडिट किस को जाता है”
“पिता जी को”, गीता की जबान से झट निकल गया।
और वह माँ की तरफ़ देखते हुए सोचने लगी, करने वाले से कंट्रोल करने वाला बड़ा कैसे, यहां बिना किये ही क्यूँ बहुत कुछ ले जाता है।

ये इक बड़ा सवाल गीता के सामने खड़ा हो गया जिस का जवाब कहीं दूर लगा ।

"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 620

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on July 7, 2018 at 11:32pm

शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों की आपबीती से लेकर घरेलू महिला सरोकार के गंभीर मुद्दे उभारती बहुत ही कटाक्षपूर्ण रचना के लिए हार्दिक. बधाईयां आदरणीय मोहन बेगोवाल साहिब।

Comment by babitagupta on July 7, 2018 at 8:02pm

बेहतरीन लघु कथा के द्वारा समाज,परिवार यहां तक कि पाठशाला जैसे में करता कोइ हैं और नाम और कोइ नाम कमा ले जाता हैं,अधिकतर घरों में तो ऐसा हो होता हैं.हार्दिक बधाई स्वीकार कीजियेगा आदरणीय सरजी.

Comment by नाथ सोनांचली on July 5, 2018 at 3:52pm

आद0 मोहन बोगोवाल जी सादर अभिवादन। बढ़िया विषय लिया आपने। पर इस बात से मैं पूर्णतया सहमत नहीं कि घर का काम मम्मी करती हैं और श्रेय पापा को मिलता है। घर के उत्तम कार्यों का श्रेय मम्मी को भी मिलता है। हाँ स्कूल के उदाहरण पर मैं आपके साथ हूँ। बधाई देता हूँ आपको इस प्रस्तुति पर। सादर

Comment by Neelam Upadhyaya on July 5, 2018 at 11:04am

आदरणीय मोहन बेगोवाल जी, नमस्कार।  अच्छी लघुकथा हुई  है।  प्रस्तुति के लिए  बधाई स्वीकार करें । 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on July 4, 2018 at 9:07pm

आ. मोहन जी, अच्छी कथा हुयी है । हार्दिक बधाई ।

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on July 4, 2018 at 8:30pm

जनाब मोहन बेगोवाल साहिब , सुन्दर लघुकथा हुई है मुबारकबाद क़ुबुल फरमाएं |

Comment by Mohammed Arif on July 4, 2018 at 8:29pm

आदरणीय मोहन बेगोवाल जी आदाब,

                           हमारे भारतीय समाजों में प्राय: यह देखा गया है कि श्रेय लेने या क्रेडिट लेने की होड़ रहती है । हमारा झूठा अहंकार भी आड़े आ जाता है और हम श्रेय की बाज़ी जानबूझकर जीत ले जाते है ।जबकि ऐसा नहीं होता है । जो सच्चा हक़दार होता है वो तो बेचारा हाशिए पर चला जाता है ।

                       हार्दिक बधाई स्वीकार करें इस शानदार लघुकथा के लिए ।

Comment by Sushil Sarna on July 4, 2018 at 4:54pm

आदरणीय मोहन बोगावल जी एक मासूम सी जिज्ञासा को समेंटे उत्तम लघु कथा का सृजन हुआ है। हार्दिक बधाई।

Comment by Samar kabeer on July 4, 2018 at 2:14pm

जनाब मोहन बेगोवाल जी आदाब,लघुकथा का अच्छा प्रयास हुआ है,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
5 hours ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
6 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
8 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
12 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
12 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
12 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
13 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
19 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service