For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक जुगनू भी है दीपक तीरगी में- गजल


2122 2122 2122

इश्क में, व्यापार में या दोस्ती में
दिल दिया है हमने अपना पेशगी में

बूँद भर भी आब काफी तिश्नगी में
एक जुगनू भी है दीपक तीरगी में

ठोकरें खाकर नहीं सीखा सँभलना
क्या मज़ा आएगा  ऐसी जिन्दगी में

दर्द,आंसू,बेबसी के बाद भी क्यों

मन रमा रहता हमेशा आशिकी में

किस जमाने का है राणा आदमी ये
जो मुहब्बत ढूंढता है आदमी में

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 675

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on January 17, 2018 at 9:36pm

आदरणीय अजय तिवारी उत्साहवर्धन एवं मार्दर्शन के लिए सादर आभार 

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on January 17, 2018 at 9:34pm

आडरणीय बृजेश भाई साहब,हौंसलाफ़ज़ाई के लिए तहेदिल शुक्रिया

Comment by Ajay Tiwari on January 13, 2018 at 5:30pm

आदरणीय सतविंदर जी, अच्छे अशआर हुए हैं, हार्दिक बधाई.

 मन रमा रहता हमेशा आशिकी में  > मन रमा रहता है हरदम आशिकी में 

सादर 

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on January 13, 2018 at 1:58pm

वाह आदरणीय बहुत ही खूब ग़ज़ल कही..सादर

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on January 10, 2018 at 11:08pm

आदरणीय समर सर,यही बात कहने की कोशिश थी। बहुत बहुत आभार पुनः आकर मार्गदर्शन करने के लिए। अब मैं परिष्कार कर रहा हूँ।सादर वन्दन

Comment by Samar kabeer on January 10, 2018 at 8:34pm

अब इस मिसरे को थोड़ा सा और बदल देते हैं :-

'इश्क़ में व्यापार में या दोस्ती में'

मेरा सुझाव है कि मतले का ऊला मिसरा ये रखें

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on January 10, 2018 at 6:13pm

आदरणीय सुरेन्द्र भाई जी हौंसलाफ़ज़ाई के लिए शुक्रिया 

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on January 10, 2018 at 6:12pm

आदरणीय समर कबीर सर सादर नमन,मतले का उला मिसरा पहले यही लिया था जो आपने सुझाया,इस तरीके से अर्थ की व्यापकता बनेगी इस लिए ऐसा किया। यदि यह गलत है तो मैं इसे पुनः बदल दूँ? तीसरे शेर को आपके सुझाव ने और सुंदर बना दिया है। पुनः आपके आगमन के बाद सभी त्रुटियों को संशोधित करूँगा,आपकी प्रतीक्षा में.. सादर आभार

Comment by नाथ सोनांचली on January 10, 2018 at 3:08pm

आद0 सतविंदर राणा जी सादर अभिवादन। बढ़िया ग़ज़ल कही आपने। आद0 समर साहब की बातों का संज्ञान लीजियेगा। इस प्रस्तुति पर दिल से बधाई आपको।

Comment by Samar kabeer on January 9, 2018 at 11:41pm

जनाब सतविन्द्र कुमार 'राणा' जी आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

मतले का ऊला मिसरा यूँ होना चाहिए :-

'इश्क़ के व्यापार में या दोस्ती में'

हुस्न-ए-मतला में 'जुगनूँ' को "जुगनू" कर लें ।

तीसरा शैर यूँ कर सकते हैं :-

'ठोकरें खाकर नहीं सीखा सँभलना

क्या मज़ा आएग ऐसी ज़िन्दगी में'

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service