For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-8 (विषय: संकल्प)

आदरणीय लघुकथा प्रेमियो,
सादर वन्दे।
 
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पहले सात आयोजन आशा से कहीं बढ़कर बेहद सफल रहे। नए पुराने सभी लघुकथाकारों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इनमें सम्मिलित होकर इन्हें सफल बनाया। कई नए रचनाकारों की आमद ने आयोजन को चार चाँद लगाये I इस आयोजनों में न केवल उच्च स्तरीय लघुकथाओं से ही हमारा साक्षात्कार हुआ बल्कि एक एक लघुकथा पर भरपूर चर्चा भी हुई। गुणीजनों ने न केवल रचनाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन ही किया अपितु रचनाओं के गुण दोषों पर भी खुलकर अपने विचार प्रकट किए, जिससे कि यह गोष्ठियाँ एक वर्कशॉप का रूप धारण कर गईं। इन आयोजनों के विषय आसान नहीं थे, किन्तु हमारे रचनाकारों ने बड़ी संख्या में स्तरीय लघुकथाएं प्रस्तुत कर यह सिद्ध कर दिया कि ओबीओ लघुकथा स्कूल दिन प्रतिदिन तरक्की की नई मंजिलें छू रहा  है I यह कहना कोई अतिश्योक्ति न होगी कि यह सभी आयोजन लघुकथा विधा के क्षेत्र में मील के पत्थर साबित हुए हैं । तो साथियो, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है....
 
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-8  
विषय : "संकल्प"
अवधि : 29-11-2015 से 30-11-2015 
(आयोजन की अवधि दो दिन अर्थात 29 नवम्बर 2015 दिन रविवार से 30 नवम्बर 2015 दिन सोमवार की समाप्ति तक)
(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  29 नवम्बर 2015 दिन रविवार लगते ही खोल दिया जायेगा)
.
अति आवश्यक सूचना :-
१. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
२.सदस्यगण एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
३. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
४. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
५. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी लगाने की आवश्यकता नहीं है।
६. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
७.  नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
८. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
९. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं। रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें।
१०. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें।
११. रचना/टिप्पणी सही थ्रेड में (रचना मेन थ्रेड में और टिप्पणी रचना के नीचे) ही पोस्ट करें, गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी बिना किसी सूचना के हटा दी जाएगी I
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 26526

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

 कल से बहुत व्यस्त थी अभी नेट पर आना हुआ देरी  से आने का खेद है  राजनीति की चकाचौंध अच्छे खासे संकल्प को ले डूबी होता भी है यही लालच अच्छों  अच्छों को कमजोर बना देता है फिर वो तो निर्धन था कब तक अडिग रहता प्रतीकात्मक तरीके से  सुसज्जित एक सफल लघु कथा के लिए हार्दिक बधाई आ० कांता जी |  

कब से इंतज़ार कर रहे थे हम सभी आपका यहां मंच पर।
आदरणीय मिथिलेश जी की भी अनुपस्थिति ने इस बार मंच को जरा सुना कर दिया है।
भले देर से आई लेकिन बहुत ही सुखद हवा का प्रवाह साथ लेकर आई है।
कथा पर आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया पाकर अभिभूत हुई हूँ। हृदयतल से आभार आपको आदरणीया राजेश कुमारी जी।

मतलब की कान्ता दी ने इस गोष्ठी में सकंल्प लिया है ।चांद को बेदाग करने का हम आपके साथ है दी।

चांद को बेदाग करने का ... !!!  हाय -हाय नेहा जी , आपने तो मेरी दुखती रग पर हाथ रख दी है।

पोथी पढ़ -पढ़ कर भी मेरा पंडित होना नहीं होगा लगता है और हिंदी साहित्य ,   प्रेम और भाव का नहीं , उचित शब्द , सही वाकया -विन्यास का भूखा है , सही सम्प्रेषण का भूखा है , आखिर  ,मैं अकेली ,छोटी सी जान ,कितना सारा संकल्प पूरा करुँगी।,

 आप सब भी न नेहा जी , अब जाने ही दीजिये , दुखी आत्मा हूँ , अधिक संकल्पों के भार से  दब न जाऊं।  हा हा हा हा........ सादर। 

मेरा संकल्प

"बेटा मेरा अब कोई भरोसा नही और कितने दिन की मेहमान हूँ , तू गुड्डो के लिए कोई लड़का देख जल्दी से उसके हाथ पीले कर दे ।" माँ ने नीरज से कहा तो नीरज मंद ही मंद मुस्कुरा कर बोला "माँ पिछले चार पांच साल से यही सुन रहा हूँ ।"
"मेरी आखिरी इच्छा है कि ये काम मेरे जीते जी ही हो जाये ।"
"हां माँ , मैं भी सोच रहा हूँ कि अपनी इच्छा पूरी हुए बिना तू भी कहीँ नही जाने वाली और तब तक शायद मेरा संकल्प भी पूरा हो जाये ।"
"पहेली ना बुझा , सही से बता क्या है तेरे जी में ?" माँ ने पूछा तो नीरज ने कहा "माँ ! मैंने सोचा है कि पढ़ी लिखी नौकरी वाली बेटी ही विदा करूँगा और बहू भी ऐसी ही लाऊंगा ।"
"तेरी बात मैं समझु हूँ बेटा लेकिन चल बेटी को  तो पढ़ा ले लेकिन ज्यादा पढ़ी लिखी बहू का क्या करेगें कल को फिर वो ही म्हारे सिर पे नाचेगी ।"
"हां , जब तो तुझे बड़ा भला लग है जब तेरी बहू सब दवाइयों के नाम पढ़ पढ़कर तुझे सही दवाई दे देव है , भला हो वो प्रौढ़ शिक्षा वाली बहनजी का वर्ना तुने तो मेरे मत्थे भी अनपढ़ ही बाँध दी थी ।"

.
मौलिक और अप्रकाशित

//भला हो वो प्रौढ़ शिक्षा वाली बहनजी का वर्ना तुने तो मेरे मत्थे भी अनपढ़ ही बाँध दी थी ।"//वाह !!!  बहुत खूब तंज कस है आपने अपनी कथा में रूढ़िवादी  मानसिकता पर। समय के साथ सोच भी परिवर्तित होती है ये बखूबी निर्वाह हुआ है यहां।  पिता   का संकल्प बेटी और बहू  के लिए सार्थक हुई है।  बधाई स्वीकार करें आप आदरणीया  नीता सैनी जी। 

आभार ,आदरणीया कांता रॉय जी कथा पर आपकी पहली टिप्पणी पाकर धन्य हुई तहेदिल शुक्रिया आपका ।

//बेटी न तो पढ़ा ले लेकिन ज्यादा पढ़ी लिखी बहू का क्या करेगें कल को फिर वो ही म्हारे सिर पे नाचेगी ।"// आम सोच समाज की जिससे जकडे है हम आज भी.लेकिन भला हो वो प्रौढ़ शिक्षा वाली बहनजी का  जो सोच बदल गई.सार्थक रचना नीता जी

आभार , आदरणीया नयना आरती कानिटकर जी कथा पर आपकी उपस्थिति के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
एक बार फिर बहुत अच्छी सार्थक सटीक समसामयिक प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाई आपको आदरणीया नीता सैनी जी । हर पिता को प्रेरणा देती हुई और हर माँ/सास को ग़लत परम्परा व ग़लत सोच से बाहर आने का सबक़ देती हुई बढ़िया रचना।
// "तेरी बात मैं समझु हूँ बेटा लेकिन चल बेटी न तो पढ़ा ले लेकिन ज्यादा पढ़ी लिखी बहू का क्या करेगें कल को फिर वो ही म्हारे सिर पे नाचेगी ।"
"हां , जब तो तुझे बड़ा भला लग है जब तेरी बहू सब दवाइयों के नाम पढ़ पढ़कर तुझे सही दवाई दे देव है , भला हो वो प्रौढ़ शिक्षा वाली बहनजी का वर्ना तुने तो मेरे मत्थे भी अनपढ़ ही बाँध दी थी ।"//
आभार आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी कथा पर आपकी उपस्थिति पाकर धन्य हुई सादर नमन
वाह ! बेटी पढ़ जाए और बहू पढ़ी लिखी मंज़ूर नहीं।रूढ़िवादी मानसिकता पर कटाक्ष करती रचना नीता जी।बढ़िया और बधाई हो।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
1 hour ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
Saturday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मै मंच के प्रारंभिक दिनों से ही जुड़ा हुआ हूं। इसका बंद होना बहुत दुखद होगा। मुझे लगता है कि कुछ…"
Saturday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय गणेश जी, जितना कष्ट आपको यह सूचना देते हुए हो रहा है, उतना ही कष्ट हम सब को यह सुनने में हो…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service