For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सांगोपांग सिंघावलोकन मनहरण घनाक्षरी .//अलका ललित

घनाक्षरी में सांगोपांग सिंहावलोकन छंद के साथ  प्रथम प्रयास 

**

जाइए यहाँ से अभी
सरदी बहुत है जी
बादल आवारा सुनो
गर्मियों में आइए
.
आइए जो गरमी में
बरखा बहार संग
ठंडी सी हवाओं वाला
रस भी तो लाइए
.
लाइए जो बिजली तो
गरज गरज कर
कसक बरसने की
हमे न दिखाइए
.
खाइए न भाव अब
उचित समय पर
कृषकों की आस जरा
पूरी कर जाइए

**

 "मौलिक व अप्रकाशित" 

Views: 1524

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अलका 'कृष्णांशी' on April 3, 2017 at 10:51pm

आदरणीय बासुदेव अग्रवाल 'नमन' जी, प्रयास को समय देने व त्रुटियां  इंगित करने के लिए बहुत आभार आपका। घनाक्षरी में सांगोपांग सिंहावलोकन छंद के साथ यह मेरा प्रथम प्रयास है, अभी बहुत अभ्यास की आवश्यकता है मुझे।    सुधार  का प्रयास किया है उम्मीद है अब सही होगा।  यदि फिर भी कोई त्रुटि हो तो कृपया निर्देश दीजियेगा ।  सादर। 

Comment by अलका 'कृष्णांशी' on April 3, 2017 at 10:48pm

आदरणीय Ashok Kumar Raktale ji, जी प्रयास को समय देने व त्रुटियां  इंगित करने के लिए बहुत आभार आपका। घनाक्षरी में सांगोपांग सिंहावलोकन छंद के साथ यह मेरा प्रथम प्रयास है, अभी बहुत अभ्यास की आवश्यकता है मुझे।    सुधार  का प्रयास किया है उम्मीद है अब सही होगा।   सादर। 

Comment by अलका 'कृष्णांशी' on April 3, 2017 at 10:39pm

आदरणीय  Samar kabeer ji , मात्रिक छंद विधान न लिखने के कारण हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहती हूँ ,सादर।

Comment by अलका 'कृष्णांशी' on April 3, 2017 at 10:36pm

आदरणीय Mohammed Arif ji , मात्रिक छंद विधान न लिखने के कारण हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहती हूँ
घनाक्षरी का विधान:-
टोटल ४ पंक्तियाँ
हर पंक्ति ४ भागों / चरणों में विभाजित
पहले, दूसरे और तीसरे चरण में ८ वर्ण
चौथे चरण में ७ वर्ण, १६+१५ भी चलता है।
इस तरह हर पंक्ति में ३१ वर्ण

सिंहावलोकन का विधान:-
कवित्त के शुरू और अंत में समान शब्द
जैसे प्रस्तुत कवित्त शुरू होता है "जाइए " से और समाप्त भी होता है "जाइए " से

सांगोपांग विधान
छंद के अंदर भी हर पंक्ति जिस शब्द / शब्दों से समाप्त हो, अगली पंक्ति उसी शब्द / शब्दों से शुरू हो तो छंद की शोभा और बढ़ जाती है| इस विधान के छंन्द को सांगोपांग सिंहावलोकन छंद कहते थे|

Comment by बासुदेव अग्रवाल 'नमन' on April 3, 2017 at 7:36pm
आ0 अलका ललित जी घनाक्षरी जैसी कठिन विधा पर प्रथम प्रयास को देखते हुए रचना की बधाई।
दूसरे चरण में 15+15 वर्ण हैं 3 रे में 16+14 और चौथे में 17+15। मनहरण में 16+ 15 की बाँट अनिवार्य है।
Comment by Ashok Kumar Raktale on April 3, 2017 at 7:31pm

आदरणीया अलका ललित जी सादर, मनहरण घनाक्षरी पर सुंदर प्रयास हुआ है.  यह आपका मनहरण घनाक्षरी पर प्रथम प्रयास है या सिंहावलोकन के साथ घनाक्षरी पर प्रथम प्रयास है मुझे नहीं पता. किन्तु यदि यह घनाक्षरी पर ही प्रथम प्रयास है तब आपने छंद के बन्धनों के साथ सिहावलोकन एक अतिरिक्त बंधन जोड़ लेने को मैं उचित नहीं मानता. क्योंकि छंद प्रवाह के लिए कलों के संयोजन पर भी कुछ काम करने की आवश्यकता है. सादर. 

आइए जो गर्मी में.......द्वितीय चरण में ७/८ वर्ण .एक वर्ण कम है.

जल्दी बरसने की......तृतीय चरण में ७/८ वर्ण . एक वर्ण कम है.

Comment by Samar kabeer on April 3, 2017 at 5:57pm
मोहतरमा अलका ललित जी आदाब,अच्छी छन्द रचना हुई,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।
आप बार-बार भूल जाती हैं,रचना के साथ मात्राएँ या अरकान लिखना मंच का नियम है,इससे पाठक को रचना पर टिप्पणी देने में आसानी होती है,गिरह में बांध लें ।
Comment by Mohammed Arif on April 3, 2017 at 5:39pm
आदरणीया अलका ललित जी आदाब, बहुत सुंदर "सिंघावलोकन मनहरण घनाक्षरी"छंद । इस छंद का मात्रिक विधान भी बतला दिया होता तो बेहतर होता और ये छंद ज़रा सामयिक होते तो और मज़ा आता । ख़ैर, बहुत-बहुत बधाई ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

दोहा पंचक. . . .संयोग शृंगारअभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Feb 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service