For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सपनों का सच--डा० विजय शंकर

यूँ तो सपनों का सच से
कोई वास्ता नहीं होता है |
सच सामने से
ज्यों ज्यों गुजरने लगता है ,
सपनों से डर लगने लगता है ॥
सपने जब टूटने लगते हैं ,
सच से डर लगने लगता है ॥
फिर भी कोई सपने देखना
छोड़ नहीं पाता है ।
रोज सपनों के सच होने के
सपने सजाता है ॥
सपने एक आशा हैं ,
एक उम्मीद हैं ,
कुछ पाने की , कुछ होने की
किसी चिर प्रतीक्षित
अभिलाषा के पूरी होने की |
क्योंकि यही तो जीवन है ,
यही तो जीवन का सच है ||

मौलिक एवं अप्रकाशित.

Views: 457

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on September 23, 2014 at 7:20pm
बहुत बहुत धन्यवाद , आदरणीय खुर्शीद खैरादी जी .
Comment by khursheed khairadi on September 23, 2014 at 10:36am

सपने एक आशा हैं ,
एक उम्मीद हैं ,
कुछ पाने की , कुछ होने की
किसी चिर प्रतीक्षित
अभिलाषा के पूरी होने की |

आदरणीय विजयशंकर जी बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ हुई हैं ,आस जगाती काव्य पंक्तियों का सादर अभिनन्दन ,हार्दिक बधाई 

Comment by Dr. Vijai Shanker on September 21, 2014 at 4:00pm
सपने भविष्य की सुखद कल्पना होते हैं , आपसे सहमत हूँ मैं , इसीलिये प्रेरित करते हैं।
बधाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय हरी वल्लभ शर्मा जी .
Comment by harivallabh sharma on September 21, 2014 at 1:54pm

बहुत सुन्दर रचना आदरणीय...सपने ही हैं जो इंसान को आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं..सफलताओं के सारे सोपान इन्हीं में बसे होते...सुन्दर भाव बधाई आपको.

Comment by Dr. Vijai Shanker on September 20, 2014 at 10:28pm
आदरणीय डॉo गोपाल नारायण जी , इस छोटी सी कविता को मान देने के लिए आभार , बधाई के लिए सादर धन्यवाद .
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on September 20, 2014 at 1:55pm

विजय सर !
बहुत सार्थक बात कही आपने खासकर-

सपने एक आशा हैं ,
एक उम्मीद हैं ,
कुछ पाने की , कुछ होने की
किसी चिर प्रतीक्षित
अभिलाषा के पूरी होने की

Comment by Dr. Vijai Shanker on September 20, 2014 at 12:19pm
प्रिय जीतेन्द्र जी इन पंक्तियों के लिए आपने समय दिया , उन्हें स्वीकार किया , बहुत बहुत धन्यवाद .
Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on September 20, 2014 at 8:38am

यही जीवन है और यही तो जीवन का सच भी है. यही सार है और यही केंद्र बिंदु भी. बहुत अच्छी रचना प्रस्तुति आदरणीय डा. विजय जी, बहुत-२ बधाई आपको

Comment by Dr. Vijai Shanker on September 19, 2014 at 12:31pm
रचना को स्वीकृति प्रदान करने लिए बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय विजय प्रकाश शर्मा जी .
Comment by Dr.Vijay Prakash Sharma on September 18, 2014 at 11:26pm

आ ० डॉ. विजय शंकर जी,
सपने सच हों न हों पर आशा का दीप जलाये रखते हैं.
इस रचना पर बधाई स्वीकारे.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service