For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

All Blog Posts (19,175)

''फिर क्या होगा ?''

गर कोई पाठशाला न हो फिर क्या होगा

हम जैसों का इस जहाँ में फिर क्या होगा ?



मेरा गजलें लिखना तो है कोई जुर्म नहीं

मगर बिन इल्म लिखीं तो फिर क्या होगा ?



किस्मत ले आई है हमें भी इक कक्षा में  

पाठ समझ ना आये तो फिर क्या होगा ?



हुस्ने मतला का हुस्न हमसे बर्बाद हुआ

अगला मतला पतला हुआ फिर क्या होगा ?



रुक्न को समझने में रुकी हुई है अकल

फायलातुन, मुफाइलुन का फिर क्या होगा ?



रदीफ, काफिया की है हालत बड़ी नाजुक

मत्ला औ मकता… Continue

Added by Shanno Aggarwal on June 22, 2011 at 3:30am — 4 Comments

कभी मुझे इस दुनिया में रहने का ढब न आएगा ...

कौन किसी के अश्रु पिएगा, कौन घाव सहलाएगा ...

पत्थर दिल वालों की नगरिया में तू धोखा खाएगा ...



माँगेगा दो बोल प्रेम के, तुझे भिखारी समझेंगे ...

जो कुछ… Continue

Added by Prabha Khanna on June 21, 2011 at 9:54am — 9 Comments

मानसरोवर ----२

नियति का नीयत नियत होता, यह है कायर का कहना.



नियति भरोसे जीवन -यापन, जीवन से है छल करना.



यदि मनुज चाहे तो उसका, भाग्य बदल सकता है.



पत्थर के सीने से भी, निर्मल जल बह सकता है.



महाशक्ति है पौरुषबल, जो बदल डालता ब्रम्ह्लेख.



अमित बार सुर काँप उठे, मानव का अनुपम तेज देख.



सर्व शक्तिमान है मानव, है उचित पराश्रित रहना ?



नियति भरोसे जीवन -यापन, जीवन से है छल करना.



नियति गौण मानव -जीवन में, कर्म पक्ष की महता… Continue

Added by satish mapatpuri on June 21, 2011 at 2:00am — 1 Comment


मुख्य प्रबंधक
ब्लॉग / रचना कैसे पोस्ट करें ...

साथियों ! नये सदस्यों के सहयोग हेतु ब्लॉग में रचना कैसे पोस्ट करे चित्र के माध्यम से समझाया गया है | यदि पुनः कोई प्रश्न इस सम्बन्ध में हो तो नीचे दिए गए टिप्पणी बॉक्स मे लिखकर पूछा जा सकता है |…

Continue

Added by Er. Ganesh Jee "Bagi" on June 20, 2011 at 7:00pm — 4 Comments

धरती- चंद्रमा का लुका-छिपी महोत्सव

Wednesday, June 15, 2011

धरती- चंद्रमा का लुका-छिपी महोत्सव (एल. आर. गाँधी)



आज पूर्णिमा की रात इस शताब्दी की बहुत विचित्र रात है !

आज की रात शशि....अवनी संग लुका- छिपी का खेल खलेंगे.

लो शशि छुप गए और धरा दबे पाँव अपने प्रेमी को ढूंढ रही है. रवि चुप चाप इस खेल को निहार रहे हैं . तीनो आज रात सदियों के बाद लम्बी छुट्टी पर उत्सव मना रहे… Continue

Added by l.r.gandhi on June 20, 2011 at 5:30pm — 1 Comment

कुछ ऐसा सोचें

चलो आज कुछ ऐसा सोचें। 

रोज़ नहीं हम जैसा सोचें

नींद उड़ा दे जो रातों की

सपना कोई ऐसा…

Continue

Added by प्रदीप सिंह चौहान on June 20, 2011 at 1:14pm — 1 Comment

टूटने का दर्द

टूटने का दर्द होता एक समान ...........रिश्ता नामवर हो या के अनाम

चुभन तो मिट जाती है हर शूल की....शालती राहती उम्र तमाम....

घाव तो भर जाते है हर चोट के.... रह जाते है मगर निशान....

बेवफ़ाई तो भूल चुके उनकी मगर....भूल ना सके उनके अहसान

कद्र वो क्या समझते हमारी वफा का...जफ़ाओ का जो रखते सामान

क़ातिल तो फकत क़ातिल होता है...उसका न कोई धर्म न ईमान

                                              ##### प्रदीप सिंह चौहान "अनाम"

Added by प्रदीप सिंह चौहान on June 20, 2011 at 1:11pm — 1 Comment

शिक्षा का व्यवसायीकरण



फैलती मैकडोनल्ड की संस्कृति
कौशल किशोर
‘शिक्षा के व्यवसायीकरण के प्रभाव’ विषय पर बीते 14 जुलाई को लखनऊ के बली प्रेक्षागृह में रीगल मावन सृजन संस्थान की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद अरुणेश मिश्र ने की तथा संचालन…
Continue

Added by manu manju shukla on June 20, 2011 at 11:03am — No Comments

मत अभिमान करो ...

मत अभिमान करो ...

समय पक्षधर बना आज,

उसका सम्मान करो ...



कल साँसों की संचित पूँजी चुकने वाली है ...…

Continue

Added by Prabha Khanna on June 20, 2011 at 9:00am — 9 Comments

मेरी त्रिवेनियाँ ....

 

1 . ये किसने इनके हाथ में ज़िन्दगी की कठिन किताब पकड़ा दी है 
      नुकीले सबक चुभ जाते हैं और आंसू बहता रहता है
 
      ये मजदूर माँ कब तक बच्चों से मजदूरी करवाती रहेगी !! 
 
 
2 . सोचता रहा सारा…
Continue

Added by Veerendra Jain on June 19, 2011 at 11:46pm — 7 Comments

मुखौटों की दुनिया

मुखौटों की दुनिया

मुखौटों की दुनिया मे रहता है आदमी,

मुखौटों पर मुखौटें लगता है आदमी |

बार बार बदलकर देखता है मुखौटा,

फिर नया मुखौटा लगता है आदमी |

मुखौटों के खेल मे माहिर है आदमी,

गिरगिट को भी रंग दिखाता है आदमी |

शैतान भी लगाकर इंसानियत का मुखौटा,

आदमी को छलने को तैयार है आदमी |

मजहब के ठेकेदार भी अब लगाते है मुखौटे,

देते हैं पैगाम, बस मरता है आदमी |

लगाने लगे मुखौटे, जब देश के नेता,

मुखौटों के जाल मे, फँस गया आदमी |

जाति, धर्म… Continue

Added by dr a kirtivardhan on June 19, 2011 at 4:30pm — 1 Comment

सोमनाथ मे शिव

सोमनाथ मे शिव

--------------------

सोमनाथ मे शिव कि महिमा

अजब अनूठी हमने देखी|

जब-जब हुए आक्रमण इस पर,

भव्यता फिर से बढती देखी|

खंडन और विखंडन

प्रकृति का नियम है|

पुनः -पुनः निर्माण धारणा,

मानव कि उत्कंठा  देखी|

सोमनाथ है तीर्थ अनूठा,

सूर्य प्रथम शिव दर्शन करता,

सूर्यास्त पर भी सूर्य यहाँ,

शिव उपासना करता है|

समुद्र यहाँ पर चरण पखारे,

शिव कि महिमा गाता है|

अजब अनूठा शमा यहाँ है,

बच्चा -बच्चा शिव गाता… Continue

Added by dr a kirtivardhan on June 19, 2011 at 4:30pm — 1 Comment

---- सवाल खुदा से -----

ऐ खुदा   इस  जहाँ   में   तेरे ,

            कोई  हँसता ,कोई   रोता   क्यों ,,



इन्सान -इन्सान  सब  एक  समान  हैं  तो  फिर

            उंच -नीच   जाति-भेद  क्यों



इन्सान  तो  सब  तेरी  ही  सन्तान  हैं  फिर ,

            कोई  वारिस  कोई  लावारिस  क्यों ,,



तुने  ये  पेट  तो  सबको  दिया  हैं  फिर ,

            किसी  को  खाना  कोई  भूखा  क्यों ,,



दुनिया  में  कुछ  तेरा -मेरा  नही  फिर

            कोई  धनी कोई  गरीब  क्यों…

Continue

Added by Ajay Singh on June 19, 2011 at 11:44am — No Comments

--------एक असफलता के बाद ------

एक छोटी सी असफलता मिली तो क्या

हर बार सफलता भी जरूरी नही होती ,

सूरज कि ऊंचाई पर न पहुँच सके तो क्या

चाँद कि ऊंचाई भी तो कम नही होती ,

एक हसरत पूरी न हो पायी तो क्या हुआ

हसरतें लोगों  की क्या अधूरी नही होती ,

हंसती-हंसती आती है नजर दुनिया तो क्या

हर हंसी के पीछे भी तो ख़ुशी जरूरी नही होती,

हमारा एक पल अच्छा न गुजरा तो क्या हुआ

 हर पल तो जिन्दगी ख़ूबसूरत नही होती ,

बोलकर मुंह से हाल न बता सके तो क्या

कविता क्या बीते पलों की जुबानी नही… Continue

Added by Ajay Singh on June 19, 2011 at 11:40am — No Comments

दुनिया की सबसे छोटी कविता "एकादशी" (सिर्फ ११ अक्षर) का सूत्रपात OBO पर...

(१)          यमुना                                                                                           

निर्मल जल

खो गया

(२)

निशानी

ताज महल

प्यार की

(३)

आगरा

खुबसूरत

घूम लो

(४)

पत्थर

हुआ क्षरण

बचालो

(५)

योजना

कागज़ पर

सफल

(६)

यमुना

जल विहार

भूल जा

(७)

ओबीओ

साहित्य…

Continue

Added by Admin on June 19, 2011 at 10:00am — 53 Comments

जाने कब के बिखर गये होते....

= ग़ज़ल =

जाने कब के बिखर गये होते.

ग़म न होता,तो मर गये होते.



काश अपने शहर में गर होते,

दिन ढले हम भी घर गये होते.



इक ख़लिश उम्र भर रही, वर्ना -

सारे नासूर भर गये होते.



दूरियाँ उनसे जो रक्खी होतीं,

क्यूँ अबस बालो-पर गये होते.



ग़र्क़ अपनी ख़ुदी ने हमको किया,

पार वरना उतर गये होते.



कुछ तो होना था इश्क़बाज़ी में,

दिल न जाते, तो सर गये होते.



बाँध रक्खा हमें तुमने, वरना

ख़्वाब…

Continue

Added by डॉ. नमन दत्त on June 19, 2011 at 8:30am — 5 Comments

मै निराश हूँ……………….

कभी तो मेरा प्यार तुम्हे याद आयेगा ,

कभी तो तुम्हारा दिल मेरे लिए तड़पेगा ,

जैसे की आज मै तड़पता हूँ, ,

सुबह को न सही, दोपहर को न सही ,

शाम को न सही ,रात को न सही ,

अपने मिलन की कोइ घडी तो याद आएगी ?

जब कोइ तुम्हारा दिल दुखायेगा ,

तब मेरा प्यार याद आयेगा ,

कभी तो तुम्हारा दिल तड़पेगा ?

जैसे आज मै तड़पता हूँ, ,

तुम मेरे बेगैर एक पल भी नहीं रह पाते थे ,

मुझे न देखने पर बेचैन हो जाते थे ,

अब ओ प्यार कहाँ गया…

Continue

Added by Sanjay Rajendraprasad Yadav on June 18, 2011 at 4:00pm — 4 Comments

रिश्ता-ए-गम





गम तो ग़म हैं ग़म का क्या ग़म आते जाते हैं
किसी को देते तन्हाई किसी को रुलाते हैं
दीपक 'कुल्लुवी' पत्थर दिल है लोग यह कहते हैं
उसको तो यह ग़म भी अक्सर रास आ जाते…
Continue

Added by Deepak Sharma Kuluvi on June 18, 2011 at 1:00pm — No Comments

हम भी मुस्कुराएंगे

तुम जो कहते थे दोस्ती है,

हमने सोचा था आजमाएंगे;



तुम हमेशा आसरा दिखाते थे,

सोचा हम भी आशियाँ लुटाएंगे;



तुम किनारे पर मगर कैसे पहुंचे,

हमने सोचा था, दोनों डूब जायेंगे;



तुम जिस गली में रहते हो,

हम वहां अब गश्त न लगायेंगे;



तुम्हारा दामन पाक रहे हरदम,

हम गुनाहों का खाम्याज़ा पायेंगे;



तुमने तोड़े थे जो पेड़ों के पत्ते,

सूख गए हैं, हम उन्हें जलाएंगे;



तुम्हारी जिंदगी, जिंदगी रहे 'नीरज',

अज़ल से पर हम भी न… Continue

Added by neeraj tripathi on June 18, 2011 at 12:59pm — 2 Comments

Monthly Archives

2026

2025

2024

2023

2022

2021

2020

2019

2018

2017

2016

2015

2014

2013

2012

2011

2010

1999

1970

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service