For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सीमा ने बलिदान क्यों माँगा

कभी विधि चले  साथ 

कभी झटक दिए हाथ
कैसा ये खेल कैसे खिलौने 
बिन बदरा क्यों होती  बरसात    
अभी-अभी तो रशिम थी चौंधी
धरा का आँचल हुआ सुनहरा
बदरा को क्यों अभी था आना 
लगा देना  पारस पर पहरा 
  
अभी-अभी थी दामिनी  कौंधी 
हुआ अवाक तिमिर घन बहरा
जुगनू को क्यों खबर थी होनी 
गहन गुफा में रहता ठहरा 
 
अभी-अभी तो कली थी चौंकी 
उतरा था  घूंघट का पहरा 
पवन को क्यों था झोंका होना
ढलकाना  खुश्बू का  गगरा 
 
अभी-अभी तो लब थे बोले  
गागर में सागर सा  ठहरा   
अब अर्थों को क्यों था खोना 
शब्दों को होना था बहरा 
 
अभी-अभी सिन्दूर चढ़ा था 
मेंहदी का रंग हुआ था गहरा 
सीमा ने  बलिदान क्यों माँगा 
विधि-दंश का गरल ये गहरा  
 
 
मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 731

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by amita tiwari on November 1, 2016 at 9:59pm

आ० कल्पना जी ,अर्पणा जी ,गिरिराज जी  आशीष जी 

प्रोत्साहन  के लिए  आभार 

सस्नेह 

अमिता 

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on October 5, 2016 at 8:31pm

बहुत बढ़िया रचना |

Comment by Arpana Sharma on October 4, 2016 at 3:48pm
एक शहीद की दुल्हन के मार्मिक भावों को दर्शाती कविता । मन को गहरे छू गई अमिता जी। बहुत सुंदर रचना

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 2, 2016 at 12:49pm

आदरनीया अमिता जी , आपको इस प्रस्तुति के लिये हार्दिक बधाइयाँ । किस विधा मे आपने रचना की है लिख देने से कुछ कहने और समझने मे आसानी होती ।

Comment by आशीष सिंह ठाकुर 'अकेला' on October 2, 2016 at 10:16am

आदरणीया अमिता तिवारी जी!!!

बढ़िया  रचना है....बहुत बहुत बधाई आपको!!

सादर!!!

Comment by amita tiwari on October 1, 2016 at 7:09pm

मान्य  सुरेश जी,शकूर जी,सविता मिश्र जी ,समीर कबीर जी ,श्याम नारायण जी ,

आप सब की प्रोत्साहन सराहना से बहुत उत्साहित हूँ .

आभार स्वीकार करे.

सादर

अमिता  

Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on October 1, 2016 at 3:17pm
आदरणीया अमिता तिवारी जी सुन्दर एवं भावपूर्ण रचना के लिए हार्दिक बधाई । सादर ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on October 1, 2016 at 1:04pm

अच्छी रचना है बहुत बहुत बधाई आपको

Comment by savitamishra on October 1, 2016 at 12:02pm

बहुत बढ़िया रचना |

Comment by Samar kabeer on October 1, 2016 at 10:35am
मोहतरमा अमिता तिवारी जी आदाब,भावपूर्ण रचना के लिये बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .इसरार
"आदरणीय सुशील सरना जी, आपने क्या ही खूब दोहे लिखे हैं। आपने दोहों में प्रेम, भावनाओं और मानवीय…"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post "मुसाफ़िर" हूँ मैं तो ठहर जाऊँ कैसे - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी इस बेहतरीन ग़ज़ल के लिए शेर-दर-शेर दाद ओ मुबारकबाद क़ुबूल करें ..... पसरने न दो…"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"आदरणीय धर्मेन्द्र जी समाज की वर्तमान स्थिति पर गहरा कटाक्ष करती बेहतरीन ग़ज़ल कही है आपने है, आज समाज…"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर updated their profile
9 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदरणीया प्रतिभा जी, मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार। बहुत बहुत धन्यवाद। आपने सही कहा…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"जी, शुक्रिया। यह तो स्पष्ट है ही। "
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"सराहना और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"लघुकथा पर आपकी उपस्थित और गहराई से  समीक्षा के लिए हार्दिक आभार आदरणीय मिथिलेश जी"
Sep 30
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आपका हार्दिक आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
Sep 30
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"लेकिन उस खामोशी से उसकी पुरानी पहचान थी। एक व्याकुल ख़ामोशी सीढ़ियों से उतर गई।// आहत होने के आदी…"
Sep 30
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"प्रदत्त विषय को सार्थक और सटीक ढंग से शाब्दिक करती लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय…"
Sep 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदाब। प्रदत्त विषय पर सटीक, गागर में सागर और एक लम्बे कालखंड को बख़ूबी समेटती…"
Sep 30

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service