For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पीढ़ियों का अंतर

पीढ़ियों का अंतर

पीढियों के अंतर में कसक भरी तड़पन है

इनकी अंतरव्यथा में गहरी चुभन है

जिंदगी की सांस् सिसकियों में सिमटी जा रही है

जिसमें खुशनुमा सी सुबह धुंधली होती जा रही है

दादा दादी, नाना नानी ,पोते पोती ,नाती नातिनें

मिलजुल कर प्यार से रहने के वो रिवाज़औरस्में

क्यूँ आ गई है दीवारें इनमें

कैसे पाटा जायेगा ये अंतर हमसे

ये अंतर घर परिवार की खुशियों को खा रहा है

ऐसा पहले तो नहीं था अब कहाँ से आ रहा है

वर्तमान परिस्थितियां का रुख ऐसा हो चला हैं

जिससे पीढ़ियों का मन शिकायतों से भर गया है

इनके मध्य की डोर ऐसी उलझ गई है

जो सुलझने की बजाय और उलझने लगी है

आज पीढ़ियों का अंतर नासमझी का पर्याय बन गया

अपने अपने स्वाभिमान में खोकर रह गया है

बात सचमें पीड़ा की है

बच्चे अपने बड़ों की न सुनें

बात बेबात उन्हें तिरस्कृत करें

घर की बात बाहर करने में न झिझकें

आज पीढ़ियों में सोच व दृष्टिकोण का अंतर हो गया है

उनके बीच का ये अंतर चिंतन योग्य हो गया है

बात एक दूसरे को समझने की है

घर के सुख , शांति और समृद्धि की है

बुढ़ापे का अनुभव भरा प्यार

बचपन और यौवन के उल्लास से मिल जाए

तो पारिवारिक हंसी ख़ुशी परिवार से न जाए

 

 

विजयाश्री

१०.०७ २०१३

(मौलिक और अप्रकाशित)

 

Views: 1316

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 14, 2013 at 9:42pm

आपकी रचना की संप्रेषणीयता पर आदरणीया इतना ही कहूँगा, कथ्य प्रस्तुतिकरण में कविता रह गयी है. इस विषय पर आपका कहा गद्यात्मक आलेख स्वरूप पाठकों के लिए बेहतर भावदशा  होती. आपके प्रयास पर हार्दिक शुभकामनाएँ .. प्रयासरत रहें, आदरणीया

सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on July 14, 2013 at 9:26pm

जनरेशन गैप पर सुंदर रचना के लिये बधाई..........

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on July 14, 2013 at 4:34pm

बात एक दूसरे को समझने की है

घर के सुख , शांति और समृद्धि की है

बुढ़ापे का अनुभव भरा प्यार

बचपन और यौवन के उल्लास से मिल जाए

तो पारिवारिक हंसी ख़ुशी परिवार से न जाए -  आपकी कए रचना दरशल पीढ़ी दर पीढ़ी आये अंतर को लेकर है आद विजयाश्री जी 

ये जेनेरशन गेप, विकास, घर के बढ़ते आकार के कारण परिवार दे ढांचागत परिवर्तन आदि कई कारणों से होता है | रचना 

में सार्थक बात कही है आपने और समापन सुन्दर सन्देश से किया है, इसके लियी हार्दिक बधाई 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 14, 2013 at 2:43pm

ये अंतर घर परिवार की खुशियों को खा रहा है

ऐसा पहले तो नहीं था अब कहाँ से आ रहा है.....सार्थक प्रश्न करती अभिव्यक्ति 

वैसे कथ्य चिंतन परक और प्रभावशाली है,जिसके लिए हार्दिक बधाई ... पर वाक्याश बहुत बड़े होने के कारण अभिव्यक्ति थोड़ी कमज़ोर लग रही है.

शुभकामनाएँ 

Comment by Kavita Verma on July 13, 2013 at 2:37pm

peedhiyon ka antar to har yug me raha hai lekin ab samjhdari ki jarurat jyada hai ..sundar  rachna 

Comment by D P Mathur on July 12, 2013 at 8:46pm

आदरणीया विजयाश्री जी पीढ़ियों का अन्तर मिटाने की कामना अच्छी है ,
रिश्तों की सच्चाई और नसीहत का भाव सुन्दर शब्दों में , आपको बधाई !

Comment by Pankaj Trivedi on July 12, 2013 at 7:06pm

बहौत सुन्दर

Comment by Shyam Narain Verma on July 12, 2013 at 5:09pm

अतिसुन्दर प्रस्तुति।   हार्दिक बधाई स्वीकारें।  सादर,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
5 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
yesterday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service