For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-40 (विषय: दृष्टि)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-40 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. गोष्ठी के पिछले 39 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, यह वास्तव में हर्ष का विषय हैI पिछले कुछ आयोजनों में हमारे वरिष्ठ साथिओं की लगातार अनुपस्थिति हालाकि पीड़ादायक रही है. फिर भी हमारे लघुकथाकार अनवरत उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कर रहे हैं. और बहुत से साथी उन पर सार्थक चर्चा भी कर रहे हैं जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन भी हो रहा है. बहरहाल, इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-40
"विषय: "दृष्टि" 
अवधि : 30-07-2018  से 31-07-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 10296

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

रचना पर आपकी भाव-भीनी उपस्थिति और गहन दृष्टि के लिये हार्दिक आभार भाई शहज़ाद उस्मानी जी।  रचना को आफिस में बैठ कर फाइनल किया और पोस्ट करते समय ही शीर्षक तय किया। बाद में ध्यान दिया कि त्रुटिवश आउटलुक शब्द के साथ 'एन'  की जगह 'ए' लिखा गया। रचना पर मुक्कमल ध्यान देने के लिये दिल से शुक्रिया उस्मानी भाई। सादर।

अंर्तद्वंद्व से जूझते व्‍यक्‍ित का बहुत ही सटीक चित्रण है इस लघुकथा में । मानव में मानवीयता का जिन्‍दा होना इस लघुकथा के सफल होने की मुहर लगा रहा है। काम, मन्‍िदर, आॅपरेशन, टेंशन आदि शब्‍दों को उद्धरण चिन्‍हों में देना का अर्थ समझ में नहीं आयाा इसी प्रकार

‘......’ वह चुप था।“ यहां वह चुप था लिखने की आवश्‍यकता नहीं थी खाली डॉट्स यह बात अपने आप कह रहे थे । शीर्षक के बारे में शेख उस्‍मानी जी के कथन से सहमत । बाकी लघुकथा अपने विषय को पूर्णरूपेण सार्थकता से परिभाषित करने में सफल सिद्ध हुई है, हार्दिक शुभकामनाएं निवेदित हैं।

हार्दिक बधाई आदरणीय वीर मेहता जी।प्रदत्त विषय पर बढ़िया लघुकथा।"जब आँख खुले तभी सवेरा" कहावत को चरितार्थ करती बेहतरीन प्रस्तुति।

रचना पर प्रोत्साहन के लिये हार्दिक आभार आदरणीय तेज वीर सिंह जी। शुक्रिया। 

  • सर्वप्रथम रचना पर आपकी भाव भरी और विस्तृत समीक्षा के लिये दिल से आभार आदरणीय रवि भाई जी। रचना में टेंशन और ऑपरेशन शब्दो के अंग्रेजी शब्द के लिहाज से चिन्ह लगाए थे, जबकि मंदिर और काम शब्द को उनकी महत्वता दर्शाने के मकसद से चिन्ह लगाए थे। शायद साहित्यिक दृष्टि से ये उचित नहीं या शायद ये एक तरह का भृम पैदा कर रहे हैं। "..." खाली डॉट के साथ कुछ न लिखने का आपका सुझाव सुंदर है। शुक्रिया।  शीर्षक की त्रुटि के विषय मे पहले ही 'उस्मानी भाई' की टिप्पणी में लिख चुका हूं। रचना पर आपके शब्दों के लिये फिर से शुक्रिया रवि भाई। सादर। 

  • सर्वप्रथम रचना पर आपकी भाव भरी और विस्तृत समीक्षा के लिये दिल से आभार आदरणीय रवि भाई जी। रचना में टेंशन और ऑपरेशन शब्दो के अंग्रेजी शब्द के लिहाज से चिन्ह लगाए थे, जबकि मंदिर और काम शब्द को उनकी महत्वता दर्शाने के मकसद से चिन्ह लगाए थे। शायद साहित्यिक दृष्टि से ये उचित नहीं या शायद ये एक तरह का भृम पैदा कर रहे हैं। "..." खाली डॉट के साथ कुछ न लिखने का आपका सुझाव सुंदर है। शुक्रिया।  शीर्षक की त्रुटि के विषय मे पहले ही 'उस्मानी भाई' की टिप्पणी में लिख चुका हूं। रचना पर आपके शब्दों के लिये फिर से शुक्रिया रवि भाई। सादर।

आदरणीय वीरेंद्र मेहता जी आदाब,

                 बहुत ही शानदार लघुकथा । हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

आदरणीय मोहम्मद आरिफ भाई रचना पर आपकी हौसला देती टिप्पणी के लिये दिल से शुक्रिया। सादर। 

जनाब वीरेन्द्र वीर साहिब   , प्रदत्त विषय को परिभाषित करती सुंदर लघुकथा हुई है मुबारकबाद क़ुबुल फरमाएं l 

आपकी स्नेह भरी टिप्पणी के लिये दिल से शुक्रिया जनाब तस्दीक अहमद जी। सादर। 

मैं नास्तिक सही दोस्त, लेकिन इन शब्दों को मैं नकार नहीं सकता क्यूंकि ये शब्द मेरे भगवान् ने अपने आख़िरी समय में कहे थे।“ उसके चेहरे पर दर्द उभर आया।//  ईश्वर की सही पहचान अंततः हो ही गई। ... बहुत सुन्दर कथा   हार्दिक  बधाई आदरणीय वीरेंद्र वीर मेहता जी 

बहुत बढ़िया , बधाई 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
14 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
15 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service