For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नए वर्ष की भोर ....

नए वर्ष की भोर  ....

क्षण
दिन, महीने
सब को बांधे
चल दिया
पुराना वर्ष
तम के गहन सागर को पार कर
दूर क्षितिज पर
नव वर्ष के गर्भ से
अंकुरित होते
सूरज की अगवानी करने


अच्छा बीता
बुरा बीता
जैसा भी बीता बीत गया
एक स्वप्न
स्वप्न रहा
एक यथार्थ जीत गया
नए वर्ष की भोर हुई
वर्ष पुराना बीत गया

जीती ख़ुशी
या दर्द जीता
जो भी जीता जीत गया
दर्द पुराना रीत गया
नए वर्ष की भोर हुई
वर्ष पुराना बीत गया

तपते आँसू
घायल खुशियाँ
क्या -क्या बाँधे गठरी में
चुप -चाप अँधेरे में देखो
कल बन के
युग बीत गया
नए वर्ष की भोर हुई
वर्ष पुराना बीत गया

दंश समय के
हृदय भाल पर
बन दर्पण के
बिम्ब बने
कंचन काया पर जाने कब
लिख कर कोई गीत गया
नए वर्ष की भोर हुई
वर्ष पुराना बीत गया

कल तो तम में
लीन हुआ
भानु तम से
जीत गया
विगत पलों कुछ सीखें
कुछ

लक्ष्य नए साकार करें
आओ
नए वर्ष के
प्रथम पृष्ठ पर
जीवन का
लिखें गीत नया
नए वर्ष की भोर हुई
वर्ष पुराना बीत गया

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 511

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Mahendra Kumar on January 7, 2019 at 8:09pm

//अच्छा बीता 
बुरा बीता 
जैसा भी बीता बीत गया 
एक स्वप्न 
स्वप्न रहा 
एक यथार्थ जीत गया 
नए वर्ष की भोर हुई 
वर्ष पुराना बीत गया//  ...बहुत ख़ूब!

नये वर्ष पर उम्दा कविता लिखी है आपने आदरणीय सुशील सरना जी. मेरी तरफ़ से भी हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए.

//विगत पलों से कुछ सीखें// देख लीजिएगा. 

सादर.

Comment by नाथ सोनांचली on January 7, 2019 at 9:24am

आद0 सुशील सरना जी सादर अभिवादन। नए वर्ष की भोर एक लुभावना शीर्षक से आरम्भ कर बहुत बेहतरीन रचना की आपने। बधाई स्वीकार कीजिये।

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 6, 2019 at 6:13pm

जनाब भाई सुशील सरना साहिब , नए और पुराने साल की यादों का संगम कराती सुंदर कविता हुई है , मुबारकबाद क़ुबुल फरमाएं l 

Comment by Sushil Sarna on January 6, 2019 at 1:49pm

आदरणीय समर कबीर साहिब, आदाब ... सृजन आपकी आत्मीय प्रशंसा का हार्दिक आभार।

Comment by Sushil Sarna on January 6, 2019 at 1:48pm

आदरणीय केवल प्रसाद 'सत्यम जी ... सृजन आपकी प्रशंसात्मक प्रतिक्रिया का हार्दिक आभार।

Comment by Samar kabeer on January 5, 2019 at 12:15pm

जनाब सुशील सरना जी आदाब,अच्छी कविता हुई है,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on January 4, 2019 at 10:47pm

आदरणीय   सुशील स्ररना भाई जी,

अतिशय सुंदर अभिव्यक्ति की हार्दिक बधाई. 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
2 hours ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
2 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
5 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
8 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
8 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
8 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
9 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
15 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service