For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

212 1222 212 1222
इस तरह मुहब्बत में दिल लुटा के चलते हो ।
हर कली की खुशबू पर बेसबब मचलते हो ।।

मैंकदा है वो चहरा रिन्द भी नशे में हैं ।
बेहिसाब पीकर तुम रात भर सँभलते हो ।।

टूट कर मैं बिखरा हूँ अपने आशियाने में ।
क्या गिला है अब मुझसे रंग क्यूँ बदलते हो ।।

दिल चुरा लिया तुमने हुस्न की नुमाइस में ।
बेनकाब होकर क्यूँ घर से तुम निकलते हो ।।

तिश्नगी जलाती है जब भी तुमको देखा है ।
तुम बड़े सलीके से रूह को भी छलते हो ।।

मिल गया तुम्हारा खत पढ़ लिया फ़साना भी ।
बेरुखी का आलम है आग में ही ढलते हो ।।

कुछ ग़ज़ल का जादू है कुछ अदा भी कमसिन है ।
इश्क़ में सवँरते हो आशिकी में पलते हो ।।

आसुओं का रिश्ता है अब किसी मुहब्बत से ।
जानकर हकीकत सब दिल से क्यों न मिलते हो ।

इस तरह जवानी पर नाज़ क्या करोगे तुम ।
तुमतो उसकी सूरत पे मोम सा पिघलते हो ।।

तुम छुपा नहीं पाए दर्द वो जुदाई का ।
आंख सब बताती है किस तरह टहलते हो ।।

,---नवीन मणि त्रिपाठी

मौलिक अप्रकाशित

Views: 527

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Naveen Mani Tripathi on December 24, 2017 at 2:55pm

जी सर उसे भी देखता हूँ । सादर आभार ।

Comment by Samar kabeer on December 24, 2017 at 2:46pm

जनाब नवीन जी क़वाफ़ी अब ठीक हैं ।

5वें शैर में शुतरगुर्बा दोष है,ऊला में 'तुझको' और सानी में ' 'तुम' ।

छटे के सानी में ऐब-ए-तनाफ़ुर 'आलम में' ।

Comment by Naveen Mani Tripathi on December 24, 2017 at 2:32pm

आ0 काली पद प्रसाद मण्डल साहब ग़ज़ल में परिवर्तन किया है एक बार पुनः देखने का कष्ट करें ।

Comment by Naveen Mani Tripathi on December 24, 2017 at 2:30pm

आ0 कबीर सर सादर नमन - ग़ज़ल की काफिया के साथ साथ कुछ अन्य परिवर्तन कर एडिट कर दिया है । अब एक बार पुनः अवलोकन करने की कृपा करें । सादर ।

Comment by Kalipad Prasad Mandal on December 23, 2017 at 7:44pm

आदरणीय  नवीन मणि जी , ग़ज़ल का प्रयास बहुत अच्छा हुआ है | आ समीर कबीर साहिब की बात से मैं  सहमत हूँ | पांचवां शेर में ऐब ए शुतुर्गुर्बा दोष भी  प्रतीत हो रहा | क्रपया देख ले | सादर नमन 

Comment by Naveen Mani Tripathi on December 22, 2017 at 11:14pm

आ0 कबीर सर नमन इससे बचने के लिए मैंने मतले के शेर में सस्ते किया था । मतले के शेर में कुछ परिवर्तन कर दिया जाए तो क्या काफिया मान्य हो जाएंगे ।

Comment by Shyam Narain Verma on December 21, 2017 at 3:33pm
सुन्दर भावों से सजी इस गज़ल के लिए आपको बहुत बधाई।
Comment by Samar kabeer on December 21, 2017 at 3:08pm

जनाब नवीन मणि त्रिपाठी जी आदाब,पूरी ग़ज़ल में क़वाफ़ी सही नहीं हैं,'चलते' के साथ 'जलते',सँभलते',,'पिघलते' क़वाफ़ी आएंगे क्योंकि आपका क़ाफ़िया 'ते' है और इसका हर्फ़-ए-रवी है 'ल',हर्फ़-ए- रवी कहते हैं,क़ाफिये के पहले बार बार आने वाला हर्फ़(अक्षर)ग़ौर कीजियेगा ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on December 21, 2017 at 12:37pm

हार्दिक बधाई

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on December 20, 2017 at 6:39pm

बहुत अच्छी ग़ज़ल कही है आपने आदरणीय| हार्दिक बधाई|

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
yesterday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service