For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मुझे आज तुमसे कुछ कहना है

प्रिय, मुझे आज तुमसे कुछ कहना है ...

जानता है उल्लसित मन, मानता है मन

तुम बहुत, बहुत प्यार करती हो मुझसे

गोधूली-संध्या समय तुम्हारा अक्सर चले आना, 

गलें में बाहें, गालों पर चुम्बन, अपनत्व जताना

झंकृत हो उठता है मधुरतम पुरस्कृत मन-प्राण

मैं बैठा सोचता, सपने में भी कोई इतना अपना

आत्म-मंदिर में अपरिसीम मधुर संगीत बना

निज का साक्षात प्रतिबिम्ब बन सकता है कैसे

पलता है मेरी आँखों में प्रिय, यह प्यार तुम्हारा

फिर भी प्रिय, मुझे आज तुमसे कुछ कहना है ...

कभी दिनों-दिनों तक तुम्हारा अचानक दूर हो जाना

याद दिलाता है मुझको .. हर क्षण की क्षण-भंगुरता

आ जाता है एकाकीपन, कुछ गीलापन भी मन में

डगमगाता आत्म-विश्वास, लघु हो जाता है मेरा संसार

तीव्रतम संघर्ष भीतर, अनाश्रित-सी दयनीय दशा 

चढ़ जाता है मानो मेरी आत्मा पर भी कोई बुखार

ठेल देता हूँ मन से मैं असंतोष का भार हर बार

दे देता हूँ नाम इसे तुम्हारी "मजबूरी" का

पर यह भी सच है प्रिय कि ऐसे में मेरे भीतर

कुछ है जो टुकड़े-टुकड़े होकर बँट जाता है

मन करता है पूछ लूँ तुमसे चाहे कुछ डरते-डरते

यह जिसको मैंने नाम दिया है तुम्हारी मजबूरी का

यह वास्तव में तुम्हारी मानवीय मजबूरी है क्या ? 

या, कह दो थक गई हो तुम प्यार का पथ चलते-चलते

सोच में असामान्य बिखराव की भयानक उलझन

हृदय में छिपाए अजीब-सी कष्ट-ग्रस्त धकधक

दीवार पर टंगी कोई गहरी आत्मीय पहचान ...

तुम्हारी तस्वीर को टाँगते, उतारते, टाँगते

भीतर मि्ट्टी के ढेले-सा कुछ अँश-अँश हो जाता है

इसीलिए प्रिय, मुझे आज तुमसे कुछ कहना है

दु:स्वप्न के आवेश से घबराया सोचता रहता हूँ मैं

कहीं ऐसा न हो कि इक दिन तुम न आओ लौट कर

और हृदय में उमड़ रहे स्नेह के समुद्र को संभालते

मैं बैठा ठगता रहूँ शेष जीवन भर अंत तक मन को

कि यह भी शायद कोई तुम्हारी मजबूरी ही होगी

प्रिय, क्षमाप्रार्थी हूँ, शायद तुम्हारे दिल को दुखाया

निर्जीव पत्तों में भी छटपटाहट तो होती है

जानती हो न छटपटाहट में सोचना मेरी आदत है

दोष मेरा है, तुम्हारा कहीं कोई दोष नहीं है

जानता हूँ प्रिय, बहुत प्यार करती हो तुम मुझसे

मन न माना, मन को कब से यह तुमसे कहना था

                     ---------

                    

-- विजय निकोर

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 466

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vijay nikore on March 1, 2020 at 8:02pm

आपका हार्दिक आभार मेरे प्रिय मित्र लक्ष्मण जी।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 1, 2020 at 1:54pm

आ. भाई विजय निकोर जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है , हार्दिक बधाई ।

Comment by vijay nikore on March 1, 2020 at 12:55pm

आपका हार्दिक आभार मेरे भाई समर कबीर जी।

Comment by Samar kabeer on February 28, 2020 at 11:37am

प्रिय भाई विजय निकोर जी आदाब, बहुत अच्छी रचना हुई है, इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
3 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
4 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
16 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात ही को भूल गया "
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service