For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-34 (विषय: "इतिहास")

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
वर्ष 2018 की पहली "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. गोष्ठी के पिछले 33 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, यह वास्तव  में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उनपर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-34
विषय: "इतिहास"
अवधि : 30-01-2018  से 31-01-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
10. गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 11297

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आद0 नीता कसार जी सादर अभिवादन। लघुकथा सिखने के क्रम में जो देख रहा हूँ अपने इर्दगिर्द, उसी को कलमबद्ध कर रहा हूँ। आपको अच्छा लगा तो लेखन सार्थके हुआ। आभार आपका। 

बहुत ख़ूब। दिये गये विषय को निर्धन वर्ग की स्थायी दुर्दशा पर केंद्रित करते हुए बढ़िया उम्दा प्रस्तुति।  सादर हार्दिक बधाई आदरणीय  सुरेन्द्र नाथ सिंह 'कुशक्षत्रप' जी।

चिर-परिचित कथानक को कुछ नये तरीके से पेश किया गया है। किंतु ऐसा लगा कि आरंभिक दोनों अनुच्छेदों के बिना भी रचना हो सकती है। या उस भाग को कम शब्दों में समेटा जा सकता है।

आद0 शहज़ाद उस्मानी साहब सादर अभिवादन। आपकी बात सौ फीसदी सही है कि आरम्भिक दोनों पैरा के बिना भी लघुकथा हो जाती और शायद सही भी, पर काफी मंथन के बाद उसको भी मैंने जगह दी क्योकि मैं परिस्थितियों को बताने का भी प्रयास किया जिसमें वर्तमान और अतीत में कुछ बदला नहीं है। 

आपकी प्रतिक्रिया से मुझे सीखने में बहुत मदद मिलती है, बहुत बहुत आभार आपका उत्साहवर्धन के लिए, सादर

बहुत ही बढ़िया लघुकथा कही है भाई सुरेन्द्र नाथ सिंह जी, प्रदत्त विषय को बहुत ही कुशलता से शब्द दिए हैं, 

// 'रोज कुआ खोदना रोज पानी पीना'।" //

यह पंच लाइन भी बेहद मारक बनी है, बहुत बहुत हार्दिक बधाई स्वीकार करें. 

लघुकथा में दृश्य-चित्रण की ज्यादा गुंजाइश नही होती. एक कुशल लघुकथाकार ज्यादा शब्द खर्च किये बिना ऐसा कर सकता है. उस दृष्टिकोण से इस लघुकथा का पहला पैरा नितांत अनावश्यक है जोकि बोझिल होकर लघुकथा के प्रवाह को बाधित कर रहा है . 

आद0 योगराज भाई जी सादर अभिवादन। आपकी टिप्पणी से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं पशोपेश में था पर अन्ततः उस पैरा को भी रख दिया। निःसन्देह इसे हटा दूंगा।

आपकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया से आगे बेहतर लिखने की प्रेरणा मिलती है। बहुत बहुत आभार आपका।

जनाब सुरेन्द्र नाथ साहिब ,प्रदत्त विषय को परिभाषित करती सुन्दर लघुकथा हुई है ,मुबारकबाद क़ुबूल फरमायें।

आद0 तस्दीक अहमद खान जी सादर अभिवादन। लघुकथा पर आपकी उत्साह से बल मिला, बहुत बहुत आभार आपका।

प्रद्दत विषय पर, गरीबी के चिरपरिचित कथ्य को आपने बहुत सुदंरता से नया आयाम दिया है भाई सुरेन्द्र नाथ सिंह जी.  हालांकि प्रारम्भिक हिस्से से ये कहीं भी एक लघुकथा का आभास नहीं देती क्यूंकि एक लघुकथा का 'ढांचा' पात्र या स्तिथि के बारे में इतना विस्तार से वर्णन करने की इजाजत नहीं देता. बरहाल रचना का अंत सहज ही एक प्रभावी पंच लाइन पर समाप्त होता है जो आपकी लेखन की सफलता का घोतक है और बधाई का पात्र भी. हार्दिक बधाई स्वीकार करे भाई जी.

आद0 वीरेंद्र वीर मेहता जी सादर अभिवादन। आपकी प्रतिक्रिया से बहुत कुछ सीखा। बहुत बहुत आभार आपका। सादर

आद0 मोहम्मद आरिफ जी सादर अभिवादन।  आपकी रचना पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के हृदय से आभार। निश्चय ही संसोधन करूँगा। सादर

आदरणीय सुरेंद्रनाथ जी आदाब,

                      प्रदत्त विषय के साथ न्याय करती सशक्त लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें । आदरणी शेख शहज़ाद उस्मानी जी तथा आदरणीय योगराज प्रभाकर जी बातों पर भी गौर करें ।

हार्दिक बधाई आदरणीय  सुरेन्द्र नाथ सिंह 'कुशक्षत्रप' जी।बाल मनोविज्ञान पर बेहतरीन लघुकथा।बच्चे के मुख से आपने जो कुछ कहलवाया, वही पूरी लघुकथा का निचोड़ है।सादर।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
1 hour ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service