For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हरी रंगत गुलाबी सुर्खरूं चेहरा मचल जाए ।
मेरी महफ़िल में आ जाओ मिरा रुतबा बदल जाए ।।

नजाकत से भरी नजरों से छलके जाम है तेरे ।
अंधेरी रात किस्मत में जरा सूरज निकल जाए ।।

बड़ी मासूमियत से कत्ल करने का हुनर तुझमे ।
मेरे कातिल चला शमसीर तेरा दिल बहल जाए ।।

हमारी हर कलम तो सिर्फ तेरी जीत लिखती है ।
तेरी जुल्फों के साये में चलो लिक्खी गजल जाए ।।

खुदा महफूज रक्खे उन रकीबों के नजारों से ।
कहीं ये वक्त से पहले न तेरा हुस्न ढल जाए ।।

बड़ी उम्मीद से आता तेरी दहलीज पर अक्सर ।
है परवाने का ये मकसद शमा के साथ जल जाए ।।

--नवीन मणि त्रिपाठी
अप्रकाशित मौलिक

Views: 786

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 12, 2016 at 9:58pm

बहुत  बढ़िया ग़ज़ल हुई आद० नवीन मणि जी बहुत बहुत बधाई लीजिये .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 23, 2016 at 10:54am

आदरणीय नवीन भाई , बहुत अच्छी ग़ज़ल कही है , दिल से बधाइयाँ स्वीकार करें । बहर लिखना न भूला करें , ये यहाँ की परम्परा है ।

Comment by Samar kabeer on August 20, 2016 at 10:05am
ग़ज़ल की कक्षा 'समूह'में जाकर देखिये,किसी भी तरह की परेशानी के लिये प्रधान संपादक महोदय से बात कीजिये, वो इसका हल बता देंगे,उर्दू में प्रतिक्रया देने से परहेज़ करें,क्योंकि दूसरे सदस्य नहीं पढ़ पाएंगे ।
Comment by Naveen Mani Tripathi on August 20, 2016 at 12:37am
आदरणीय गोपाल सर सादर नमन
Comment by Naveen Mani Tripathi on August 20, 2016 at 12:35am
आदरणीय कबीर साहब , उर्दू जो भी सीखा हूँ बिना गुरु के सीखा हूँ । ओबीओ का मोबाइल वर्जिन सन्तोष जनक नही है टाइप करते समय पट की स्थिति पार्श्व में होती है इसलिए पट पर क्या लिख उठा दिखाई ही नही पड़ता । उर्दू कमेंट को मिटाना चाह रहा था परंतु इसके चक्कर में आप द्वारा की हुई अमूल्य टिप्पणी ही मिट गई । दोबारा मिटाने की हिम्मत इसलिए नही कर सका कि कही ऐसा न हो जाए कि मेरी पोस्ट ही मिट जाए । आपके टिप्पणी से मुझे हौसला मिला है इसलिए अपनी टूटी फूटी उर्दू में ही आपको धन्यवाद देता रहूंगा । ग़ज़लो की कक्षा कहाँ पढ़ने को मिलेगी कृपया निर्देशित करें ।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on August 19, 2016 at 6:58pm

गजल के प्रति आपका उत्साह देख फख्र से कह सकता हूँ कानपुर  चैप्टर में एक मणि है वह भी नवीन . है

Comment by Samar kabeer on August 19, 2016 at 5:55pm
आपको उर्दू लिखते देख बहुत ख़ुशी हुई,जनाब 'जीम'से लिखें,'ज़ाल'से नहीं इसी तरह साहिब ,'सुवाद,अलिफ़,बड़ी 'ह' से लिखा जाता है,ख़ैर
बह्र वग़ैरा की जानकारी के लिये ओ बी ओ पर ग़ज़ल की कक्षा का लाभ उठाएं ।
Comment by Naveen Mani Tripathi on August 19, 2016 at 5:12pm
Bhai manoj ji shukriya
Comment by Naveen Mani Tripathi on August 19, 2016 at 5:10pm
Kabeer sir kshma keejiyega mobile par comment karte samay galti se aapka comment hi delete ho gaya
Comment by Naveen Mani Tripathi on August 19, 2016 at 5:07pm
aadarneey kabeer sahab sadar nmn

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
7 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
22 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service