For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अभी तो म्यान देखी है अभी तलवार देखोगे

१२२२    १२२२     १२२२    १२२२

अभी तो म्यान देखी है अभी तलवार देखोगे

हिरन के सींग देखे सींग की तुम मार  देखोगे 

 

बहुत खुश होते हो परदे के जिन अश्लील चित्रों पर

बहुत रोओगे जब घर पर यही बाज़ार देखोगे

 

जिस्म की मंडियों में डोलते हो बन के सौदागर

करोगे खुदकशी बेटी को जब लाचार देखोगे

 

नदी, नाले, तलैया-ताल यारों देखकर सँभलो

नहीं तो तुम सड़े पानी का पारावार देखोगे

 

अभी भाता बहुत है ये सफ़र पूरब से पश्चिम का

बहुत तडपोगे जब जीवन में हाहाकार देखोगे

 

अभी तुम खूब सजदे कर रहे पश्चिम की नागिन का

रहा ये हाल तो पश्चिम का फिर दरवार देखोगे

 

हज़ारों सांप अस्तीनी, छुपे हैं भेंडिये लाखों

अभी जयचंद जैसे कितने ही गद्दार देखोगे

 

हज़ारो पीढ़ियों पे अपनी था जिस नीम का साया

अभी उस पर तो क्या निज साँस पर अधिकार देखोगे

 

मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 849

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 3, 2014 at 4:06pm

नदी, नाले, तलैया-ताल यारों देखकर सँभलो

नहीं तो तुम सड़े पानी का पारावार देखोगे

 

अभी भाता बहुत है ये सफ़र पूरब से पश्चिम का

बहुत तडपोगे जब जीवन में हाहाकार देखोगे... . .

बहुत खूब आदरणीय आशुतोष भाई. यह एक ऐसा तथ्य है जो एक चुभती हुई सच्चाई है, जिसे आपने साझा किया है. बधाई !

जिस्म को जिसम  क्यों पढ़वाना चाहते हैं आप ? ऐसा उच्चारण तो हिन्दीवालो ने भी नहीं अपनाया है. इस हिसाब से वो मिसरा बह्र से बाहर हो गया है.
शुभेच्छाएँ

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on April 2, 2014 at 10:53am
आदरणीय आशुतोष जी! बहुत ही बेहतरीन गजल। बधाई।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on April 1, 2014 at 11:32am

आदरणीय लक्ष्मण जी ..स्नेहिल शब्दों के लिए तहे दिल आभार ..सादर 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 30, 2014 at 7:18am

आदरणीय आशुतोष भाई , बहुत लाजवाब ग़ज़ल कही है , हर शे र एक से बढ़ के एक हैं , किसी एक को आज नही चुन सकता .पश्चिमी सभ्यता के प्रेमियों  को जिस भविष्य के प्रति सचेत होने कि सलाह दी है वह महत्वपूर्ण है .इसके दुस्परिनाम तो सभी को हेलने पड़ेंगे .  पूरी ग़ज़ल के लिये हार्दिक बधाईयाँ

Comment by Dr Ashutosh Mishra on March 29, 2014 at 2:49pm

आदरणीय अखिलेश भाईसाब ..आप सतत ही मेरा हौसला बढाते हैं ..बस यूं ही स्नेह बनाए रखें सादर 

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on March 29, 2014 at 12:41pm

बहुत खुश होते हो परदे के जिन अश्लील चित्रों पर

बहुत रोओगे जब घर पर यही बाज़ार देखोगे.........  बहुत तीखा व्यंग्य किया है पश्चिमी सभ्यता के प्रेमियों  पर

जिस्म की मंडियों में डोलते हो बन के सौदागर

करोगे खुदकशी बेटी को जब लाचार देखोगे

हार्दिक बधाई आशुतोष भाई 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on March 28, 2014 at 1:04pm

अरुण जी ..कमाल की पैनी नज र है आपकी ..बहुत देर तक तो मैं खुड भ्रमित था ..सही है काफिया वार देखोगे हो गया है ..इसमें संशोधन करके यदि हिरन के सींग देखे सींग की तुम धार देखोगे ..कर दिया जाए या कोई और उचित परामर्श देने का कष्ट करें ..सादर 

Comment by अरुन 'अनन्त' on March 28, 2014 at 11:08am

आदरणीय आशुतोष सर काफिया कहाँ है ? कृपया आप भी जाँच लें.

Comment by Dr Ashutosh Mishra on March 28, 2014 at 10:01am

आदरणीय गिरिराज भाई साब ये मेरे कालेज जीवन की ग़ज़ल थी ..उसे ग़ज़ल के नियमों के अनुरूप परिवर्तित किया था ..ग़ज़ल आपको पसंद आयी ...आपके शब्द मुझे सतत श्रजन में उर्जा प्रदान करते हैं ..सादर 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on March 28, 2014 at 9:58am

आदरणीय शिज्जू जी ..हौसला अफजाई के लिए तहे दिल धन्यवाद ..बस यूं ही आप का स्नेह मिलता रहे ..सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
yesterday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service