For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 189 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा मशहूर शायर अहमद फ़राज़ साहब की ग़ज़ल से लिया गया है।
तरही मिसरा है:
“अब ज़माना नहीं कि तुझ से कहें
बह्र 2122, 1212, 112/22 अर्थात् फ़ायलातुन्, मफ़ायलुन्, फ़यलुन् है।


रदीफ़ है “नहीं कि तुझ से कहें” और क़ाफ़िया है ‘ना’ । ध्यान दें कि रदीफ़ में “से” गिराकर पढ़ा जायेगा।
रदीफ़ लंबी होने के कारण क़ाफ़िया शब्दों का चयन बहुत महत्वपूर्ण है।
रदीफ़ के पहले काफ़िया मिलाकर कुल फ़ायलातुन् ही उपलब्ध है। कुछ उदाहरण काफ़िया शब्द ये हैं। आशियाना, लगाना, चुराना, बताना, आज़माना, दिखाना, पुराना, मुस्कुराना, दुखाना आदि।


मूल ग़ज़ल यह है:
दुख फ़साना नहीं कि तुझ से कहें
दिल भी माना नहीं कि तुझ से कहें।


आज तक अपनी बेकली का सबब
ख़ुद भी जाना नहीं कि तुझ से कहें।


बे-तरह हाल-ए-दिल है और तुझ से
दोस्ताना नहीं कि तुझ से कहें।


एक तू हर्फ़-ए-आश्ना था मगर
अब ज़माना नहीं कि तुझ से कहें।


क़ासिदा हम फ़क़ीर लोगों का
इक ठिकाना नहीं कि तुझ से कहें।


ऐ ख़ुदा दर्द-ए-दिल है बख़्शिश-ए-दोस्त
आब-ओ-दाना नहीं कि तुझ से कहें।


अब तो अपना भी उस गली में 'फ़राज़'
आना जाना नहीं कि तुझ से कहें।

कृपया ध्यान दें : इस बार मुशायरे की अवधि एक सप्ताह होगी । मुशायरे की शुरुआत दिनांक 25 मार्च दिन बुधवार के प्रारंभ के साथ हो जाएगी और दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |

एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |

तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |

शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |

ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |

वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें

नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |

ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 25 मार्च दिन बुधवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक...

मंच संचालक

तिलक राज कपूर

(वरिष्ठ सदस्य)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 1847

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद 

आदरणीय अजेय जी नमस्कार 

बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए 

गिरह ख़ूब हुई 

सादर 

धन्यवाद ऋचा जी। 

गिरह ख़ूब हुई // आप भी मनजीत जी की तरह फ़िरकी ले रहीं हैं। हा हा 

वो तराना नहीं कि तुझ से कहें
आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें ।
यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना नहीं है इस कारण तुझसे कहने लायक नहीं है। इस दृष्टि से कहन पूर्णता में है।

ग़म दबाना नहीं कि तुझ से कहें
दर्द जाना नहीं कि तुझ से कहें 
यह शेर गहरा है और उस अंतरंगता को इंगित करता है जिसमें अपने ग़म़ दबाने में कोई मित्र सहायक होता है और अभी तो शायर ने स्वयं ही अपना दर्द नहीं समझा है। एक सामान्य पाठक के लिये थोड़ा कठिन है।

मुद्द'आ है अलग ही फ़ितरत का 
दरमियाना नहीं कि तुझ से कहें
यह शेर गहरा है और एक ऐसे व्यक्ति को संबोधित है जिससे छोटी मोटी बातों पर तो चर्चा हो जाती है लेकिन वर्तमान प्रश्न चरम स्थिति का है और उससे इस पर चर्चा नहीं हो सकती है।

 

आज कल हम कहाँ पे रहते हैं!
तूने आना नहीं कि तुझ से कहें
यह शेर उलाहना भरा है कि तू तो आता ही नहीं है, आजकल हम कहॉं रहते हैं यह तुझे बता कर क्या अर्थ निकलेगा।

 

ढंग लुट कर भी शाह होने का
तू दीवाना नहीं कि तुझ से कहें
दीवानगी में “लुटते-लुटते शाह हम होते गये” वाली बात लिये यह शेर कहता है कि यह तू दीवानगी नहीं समझ सकेगा इसलिये तुझे यह कहना निरर्थक है।

 

इश्क़ करने में तेरे मतलब का
मेहनताना नहीं कि तुझ से कहें 

तेरे मतलब का बंदगी में कोई 
मेहनताना नहीं कि तुझ से कहें 
दोनों शेर कहते हैं इश्क़ और बंदगी तेरे लिये निरर्थक हैं तुझे तो बदले में कुछ न कुछ अपेक्षा रहती है।

 

दिल है कुछ माँग लें मगर तुझको
आज़माना नहीं कि तुझसे कहें  
दिल तो कहता है कुछ मॉंग लूँ तुझसे, मगर तूने नहीं दिया तो यह एक निष्फल आजमाईश हो जायेगा, इसलिये चलो जाने दो।

गिरह तो स्वाभाविक है कि मज़ाक ही रही।

कुल मिला कर इस ग़ज़ल को भी देख सकते हैं एक कठिन ज़मीन में पंक्तियों का संबंध कैसे निभाया जाता है यह देखने के लिये।  

ग़ज़ल को इतना समय देने के लिए, शेर-दर-शेर और पंक्ति-दर-पंक्ति विस्तार देने के लिए और अमूल्य प्रोत्साहन देने के लिए आपका दिल से आभार आदरणीय बड़े भाई तिलक राज जी। 

वाह। अंतिम शे'अर में बढ़िया प्रयोग आदरणीय अजय जी।

आभार भाईसाब 

 दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें

 हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें 

  

 फ़कत अहसास वो गुनाह का है 

 दुख फ़साना नहीं कि तुझ से कहें (गिरह)

 मर चुके जिन्दा ही कहीं हम तो

 प्यार जाना नहीं कि तुझ से कहें 

 हूक उठती है कोई दिल में अभी

 दिल जलाना नहीं कि तुझ से कहें

 तू जो भाया हमें बहुत बात है

 हक़ जताना नहीं कि तुझ से कहें

 ढूढ़ते प्यार उम्र हो गई है 

 हार जाना नहीं कि तुझ से कहें

 रू ब रू ज़िन्दगी कभी मिल सकें 

 वस्ल होना नहीं कि तुझ से कहें

 बेसबब जीस्त हो गई 'चेतन'

 तूने माना नहीं कि तुझ से कहें

मौलिक व अप्रकाशित 

 

 

दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें
हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें ।

अच्छा शेर हुआ। ज़माना तो तुम्हारा दिल दुखा सकता है, हम नहीं का भाव लिये।

  

फ़कत अहसास वो गुनाह का है 
दुख फ़साना नहीं कि तुझ से कहें (गिरह)
गिरह का मिसरा तो “अब ज़माना नहीं कि तुझ से कहें” है। “फ़क्त” रखने से शब्द भी ठीक हो जायेगा और बह़्र में भी आ जायेगा। शेर अच्छा है।

 मर चुके जिन्दा ही कहीं हम तो
 प्यार जाना नहीं कि तुझ से कहें 
प्यार समझे बिना ही ज़िन्दग़ी में मृतप्राय सी स्थिति।

 हूक उठती है कोई दिल में अभी
 दिल जलाना नहीं कि तुझ से कहें
दिल में हूक तो उठती है मगर तेरा दिल नहीं जलाना चाहते इसलिये तुझे वह सब नहीं कह रहे हैं।

तू जो भाया हमें बहुत बात है ("तू जो भाया हमें यही काफ़ी" से वज़्न क़ायम हो जायेगा।)
हक़ जताना नहीं कि तुझ से कहें
अच्छा शेर है प्रेम को समर्पित कि तू हमें भाता है, यही काफी है, और ज़रूरी नहीं कि तुझपर हम हक़ जतायें।

ढूढ़ते प्यार उम्र हो गई है (ढूँढ़ते प्यार उम्र गुजरी है)
हार जाना नहीं कि तुझ से कहें
अब तुझे तलाश लिया है तो तुझे बता कर प्यार में हारने का ज़ोख़िम नहीं लेना है।

रू ब रू ज़िन्दगी कभी मिल सकें 
वस्ल होना नहीं कि तुझ से कहें।

यह शेर ईश्वरीय प्रेम की ओर जा रहा है कि जीते जी तो तुझसे मिलना न हो सकेगा अत: तुझसे क्या कहना।

 

 

आदरणीय,  आपका कोटिश: धन्यवाद कि आपने विस्तृत मार्ग दर्शन कर ग़ज़ल की बारीकियाँ को समझाया !

आदरणीय चेतन प्रकाश जी, ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए 

दिल दुखाना नहीं कि तुझ से कहें
है फसाना नहीं कि तुझ से कहें

गांव से दूर घर बनाया है
है बुलाना नहीं कि तुझ से कहें

दर्द दिल का किसे बतायें हम
दोस्ताना नहीं कि तुझ से कहें

प्यार के ख़त सभी जला डाले
है निभाना नहीं कि तुझ से कहें

आज मौसम बड़ा सुहाना है
है ठिकाना नहीं कि तुझ से कहें

गिरह
प्यार का हाथ हम बढ़ाते मगर
अब जमाना नहीं कि तुझ से कहें
- दयाराम मेठानी
(मौलिक एवं अप्रकाशित)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service