For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

" रक्षाबंधन "- कविता/ अर्पणा शर्मा,भोपाल

रक्षाबंधन पर्व ले आई,

श्रावण शुक्ल पूर्णिमा,

भर लाई अतुलित उल्लास,

पुनीत-पावन स्नेहिल ऊष्मा,

मैं  हर्षित पर्व यह सुमंगल मनाऊँगी,

हाथों सुंदर मेंहदी रचाऊँगी,

भाई मंगल तिलक करने 

मैं अवश्य ही आऊंगी, 

हाथ से रेशम की ड़ोरी बनाऊंगी,

जरी का उसमें झुमका लगाऊंगी,

चौक पूर, पाट पर तुमको बिठाऊँगी,

श्रीफल, रोली-अक्षत थाल सजाऊँगी,

राखी तुम्हारी कलाई सजाऊंगी,

तिलक चर्चित कर उन्नत भाल पर,

मंगल-दीप से आरती उतारूँगी,

तुम्हारे सुख , स्वास्थ्य , उन्नति की,

मंगल कामनाएँ दोहराऊंगी,

अपने संतापों की गठरी बाँध,

दूर कहीं पटक आऊंगी, 

तुम पर उनकी छाया भी न पड़े, 

इतना सुनिश्चित कर आऊंगी,

तुम्हारे सुखों में ही,

मैं स्वयं सुखी हो जाऊंगी,

जीवन की उलझनों में,

अनगिन ऐसे क्षण आएँगे, 

जब विश्वास-स्नेह ड़गमगाऐंगे,

तुम सधैर्य अविचल रहना,

परिश्रम- सदाशयता से,

प्रयत्न करते रहना,

जीवन कदापि नहीं संभव,

उतार-चढ़ाव बिना,

मिलकर पार इन्हें करना,

सुख,यश , समृद्धि, संतोष, 

हों ईश कृपा से अतुल्य-अदोष,

प्रार्थनाओं में अपनी,

यही मन्नतें सदा मनाऊँगी,

रहें अटूट सदा ये नेह-बँधन,

यही हों हमारे भरसक जतन,

पुनीत-पावन यह रक्षाबंधन,

इसकी रीत आजन्म निभाऊँगी..!

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 433

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on August 28, 2018 at 6:30pm

आ. अपर्णा जी, रक्षाबंधन पर सुंदर कविता हुयी है । हार्दिक बधाई ।

Comment by Samar kabeer on August 28, 2018 at 12:09pm

मुहतरमा अर्पणा शर्मा जी आदाब,रक्षा बंधन के मौक़े पर अच्छी कविता लिखी आपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। गिरह सहित सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122, 1212, 112**बिसलरी पा  नदी को भूल गयाहर अधर तिस्नगी को भूल गया।१।*पथ की हर रौशनी को भूल…"
7 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन।"
7 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला वो किसी को भूल गय इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा रात को इक और फिर रात…"
11 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन "
11 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"स्वागतम"
12 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रस्तुति का सहज संशोधित स्वरूप।  हार्दिक बधाई"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आपकी प्रस्तुति का हार्दिक धन्यवाद  परन्तु, रचना सोलह मात्राओं खे चरण…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण भाईजी, चौपाई छंद में आपने प्रदत्त चित्र को उपयुक्त शब्द दिये हैं. सुगढ़ रचना के…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service