For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल...कभी तो दिल को करार आये-बृजेश कुमार 'ब्रज'

121 22 121 22 121 22 121 22
कभी जरा सा मैं मुस्कुरा लूँ कभी तो दिल को करार आये
कभी तो भूले से इस चमन में उतर के फ़स्ल-ए-बहार आये

कि इससे पहले ये साँस टूटे सफ़ीना डूबे ये ज़िन्दगी का
चले भी आओ सनम कहीं से कहाँ कहाँ हम पुकार आये

बड़ी अदा से नजर झुकाये वो पूछते हैं कहाँ थे अब तक
सुनाये कैसे वो आपबीती वो ज़िन्दगी जो गुजार आये

हजार लम्हे हजार बातें जिन्हें तड़पता ही छोड़ आया
वो शाम वो गेसुओं के साये वो याद फिर बेशुमार आये

समझ न आये विदाई की भी ये रीत कैसी है प्यारे बाबुल
अभी घड़ी खेलने की आई उठाये डोली कहार आये

अभी समेटे थे हौंसले 'ब्रज' तभी ये वैरन थकान आई
हमारे जीवन में ऐसे लम्हे न जाने क्यों बार बार आये
(मौलिक एवं अप्रकाशित)
बृजेश कुमार 'ब्रज'

Views: 1022

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 26, 2018 at 7:38pm

आदरणीय तिवारी जी बस आप लोगों को पढ़ कर ही सीखने की कोशिश कर रहा हूँ..बहुत बहुत आभार

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 26, 2018 at 7:35pm

आदरणीय लक्षमण धामी सादर प्रणाम स्वीकारें..

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 26, 2018 at 7:35pm

आदरणीय समर कबीर जी प्रणाम..आपके सुझाव बहुत ही खूबसूरत हैं..उन्हें लेकर सुधार करता हूँ..तीसरे शेर को आदरणीय वैसे ही रखना चाहता हूँ..उमर को लेकर मुझे शंका थी लेकिन कई जगह इस शब्द का प्रयोग देखा..कुछ फ़िल्मी गीत जैसे आवारगी फ़िल्म से "बाली उमर ने मेरा हाल ये किया" और एक दूजे के लिए से "सोलह बरस की बाली उमर को सलाम" इसके अलावा रेख्ता पर भी कुछ ग़ज़लें पढ़ी जिसमें ये शब्द प्रयुक्त हुआ है..कृपया शंका समाधान करें..मक़्ते में पहले वही था जो आपने सुझाया लेकिन बाद में बदलाव कर दिया..बहरहाल अब आपके बताये अनुसार सुधार करता हूँ।सादर

Comment by Ajay Tiwari on March 26, 2018 at 7:33pm
आदरणीय बृजेश जी, इस बहर को बरतना आसन नहीं. इसमें आपने अच्छे अशआर निकाले है. हार्दिक बधाई.
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 26, 2018 at 7:21pm

ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ आदरणीय सुशील जी..सादर

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 26, 2018 at 7:20pm

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सुरेन्द्र इंसान जी..

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 26, 2018 at 7:20pm

उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार आदरणीय शर्मा जी..सादर

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 26, 2018 at 7:19pm

आदरणीय नीलेश जी आपकी बारीक़ नजर काबिले तारीफ है..सुधार किया है..बहुत बहुत शुक्रिया..

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 26, 2018 at 6:20pm

आ. भाई बृजेश जी, सुंदर गजल हुई है । हार्दिक बधाई ।

Comment by Samar kabeer on March 26, 2018 at 6:07pm

जनाब बृजेश कुमार 'ब्रज' साहिब आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा हुआ है,बधाई स्वीकार करें ।

मतले के सानी मिसरे में 'रंगीं बहार' की जगह "फ़स्ल-ए-बहार" कर लें,क्योंकि  पहले 'भूले से' का ज़िक्र है, यानी बहार आती नहीं,और बहार फीकी तो होती नहीं रंगीन ही होती है,इसी मिसरे में 'सफ़ीना छूटे' को "सफ़ीना डूबे" करलें ।

दूसरे शैर के ऊला मिसरे में 'कि' शब्द भर्ती का लग रहा है,क्योंकि जुमला यूँ सही होता है 'इससे पहले कि साँस टूटे' इसका विकल्प तलाश करें ।

'सुनाएं कैसे वो आप बीती वो ज़िन्दगी जो गुज़ार आये'

इस मिसरे को यूँ करलें तो गेयता बढ़ जायेगी:-

'सुनाएँ कैसे वो आप बीती जो ज़िन्दगी हम गुज़ार आये'

5वें शैर के सानी मिसरे में सही शब्द है "उम्र" देखियेगा ।

'कि मेरे जीवन में ऐसे लम्हे न जाने क्यों बार-बार आये'

इस मिसरे में 'कि'शब्द भर्ती का है, इस मिसरे को यूँ कर सकते हैं:-

'हमारे जीवन में ऐसे लम्हे न जाने क्यों बार-बार आये'

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
16 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
20 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service