For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

" कैसे कहूँ ...."- कविता /अर्पणा शर्मा

कैसे कहूँ मन की व्यथा,
सारे दुख-सुख का,
सब लेखा-जोखा,
किसने कितनी दी पीड़ा,
किस-किसने कब,
दिया मुझे धोखा,
वो गठरी पीछे छोड़ ,
बस बढ़ जाती हूँ,
निरंतर आगे की ओर,
समयधारा में धुल जाते हैं,
बहुत गहन घाव भी,
सप्रयास बिसरा देती हूँ ,
पीड़ा की सघन छाँव भी,
मुँह कर खड़ी होती हूँ,
झिर्री से आती धूप की ओर,
लेती हूँ उसका ताप भी,
भरती हूँ उसकी आब भी,
अपनी देह और अंतस में,
आशा की दरारों से,
वहाँ बिखर जाने देती हूँ ,
उन सूर्य रश्मियों को,
अपने होने का ,
सुदृढ विश्वास लिये...

। मौलिक एवं अप्रकाशित ।

Views: 648

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on January 12, 2017 at 8:52pm
वाह बड़ी ही सुंदरता से आपने भावों को शब्दों में पिरोया है..बधाइयाँ
Comment by Arpana Sharma on January 11, 2017 at 3:39pm
आदरणीय श्रीमान् विजय निकोरे जी एवं श्रीमान् मोहम्मद आरीफ जी - आपकी शुभकामनाओं का बहुत शुक्रिया ।
Comment by vijay nikore on January 11, 2017 at 1:31pm

ऐसी सुन्दर कविता कम ही मिलती है। हार्दिक बधाई, आदरणीया अर्पणा जी।

Comment by vijay nikore on January 11, 2017 at 1:31pm

ऐसी सुन्दर कविता कम ही मिलती है। हार्दिक बधाई, आदरणीया अर्पणा जी।

Comment by Mohammed Arif on January 11, 2017 at 8:11am
आदरणीया अर्पणा शर्मा जी, आशा का का संचार करती कविता के लिए बधाई !
Comment by Arpana Sharma on January 10, 2017 at 10:33pm
आदरणीय श्रीमान् समर कबीर साहब - मेरी कविता पर आपकी सह्रदय सराहना का बहुत -बहुत शुक्रिया और सादर नमन्।
Comment by Samar kabeer on January 10, 2017 at 9:15pm
मोहतरमा अर्पणा शर्मा साहिबा आदाब,आज का दिन वाक़ई मेरा अच्छा दिन है कि ये दूसरी अच्छी कविता पढ़ रहा हूँ,अभी सुशील सरना साहिब की कविता पढ़ी और उसके फ़ौरन बाद ही आपकी कविता मिल गई ।
वाह बहुत ख़ूब लिखी आपने ये महसूसात पर मबनी कविता,क्या शब्दों में रवानी है, बात कहने का संतुलन देखते ही बनता है,बहुत सुंदर,इस शानदार प्रस्तुति पर दिल से बधाई स्वीकार करें ।
Comment by Arpana Sharma on January 10, 2017 at 5:27pm
आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी - आपके प्रोत्साहन का हार्दिक धन्यवाद

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 10, 2017 at 5:07pm

आदरणीया अर्पणा जी, बहुत बढ़िया भावाभिव्यक्ति हुई है. इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई. सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
7 hours ago
Admin posted discussions
7 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service