For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

( बेवजह भौंकनेवालों को संबोधित)
रमल मुरब्बा सालिम
2122 2122
***
देख ढ़ेर बवाल मत कर
दोहरी अब चाल मत कर।1

रंग देख हँसे जमाना,
गिरगिटों-सा हाल मत कर।2

हैं सियारों-सी अदाएँ,
शेर वाली खाल मत कर।3

जो लड़ाई लड़ रहा उस
शस्त्र को वाचाल मत कर।4

कर रहा कुछ खुद नहीं तू,
भौंक कर अब ढ़ाल मत कर।5

बुझ गयीं कितनी मशालें,
और अब पामाल मत कर।6

श्वान भी सीमा बचाते,
भौंक,पर बेताल मत कर।7

सींचना संभव नहीं तो,
पेड़ को बेडाल मत कर।8

पूछ ले खुद से कभी तू,
और आज सवाल मत कर।9
मौलिक व अप्रकाशित@मनन

Views: 537

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on October 10, 2016 at 7:47pm
आभार आपका आ. राजेश जी।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 10, 2016 at 5:46pm

देख ढ़ेर  --इसको २१२२ में आपने कैसे बांधा आद० मनन जी देख ढेर की मात्राएँ २१२१ होंगी और बबाल की १२१ 

२१२२ में २ को ११ करने की छूट नहीं होती 

वैसे भी जो  आपने  लिखी  है  वो  बह्र -रमल मुरब्बा सालिम है 

इस हिसाब से आपके कई मिसरे बेबह्र हो  रहे हैं

आद० समर भाई जी का ध्यान इस और पता नही क्यूँ नही गया | 

जो लड़ाई लड़ रहा उस
शस्त्र को वाचाल मत कर।4---बहुत  खूब  बस इसी तरह हर मिसरे को बांधना है 

Comment by Manan Kumar singh on October 9, 2016 at 5:10am
आदरणीय सुरेश जी, आपका बहुत बहुत आभार।
Comment by Manan Kumar singh on October 9, 2016 at 5:08am
जनाब समर जी हौसला आफजाई के लिए दिली शुक्रिया कुबूल करें,आदाब!
Comment by Manan Kumar singh on October 9, 2016 at 5:07am
आभार आपका आदरणीय सुशील सरना जी।
Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on October 8, 2016 at 7:59pm
आदरणीय मनन कुमार जी मौजूदा स्थिति को दर्शाती सुन्दर रचना के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें । सादर ।
Comment by Samar kabeer on October 8, 2016 at 5:16pm
जनाब मनन कुमार जी आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।
Comment by Sushil Sarna on October 8, 2016 at 12:34pm

श्वान भी सीमा बचाते,
भौंक,पर बेताल मत कर।7

वर्तमान स्थिति के अनुरूप इस बेहतरीन ग़ज़ल की प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय मनन जी।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
6 hours ago
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
12 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service