For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

क़िताब ख़ास लिखी जाएगी जो आज कोई (ग़ज़ल 'राज ')

1212  1122  1212  112/22

बह्र –मुजतस मुसम्मन मख्बून मक्सूर

 

तनाव से ही सदा टूटता समाज कोई

लगाव से ही सदा फूलता रिवाज कोई

 

पढ़ेगी कल नई पीढ़ी उन्हीं के सफ्हों को

क़िताब ख़ास लिखी जाएगी जो आज कोई

 

न ख़्वाब हो सकें पूरे कहीं बिना दौलत

बना सकी न मुहब्बत गरीब ताज कोई

 

सियासतों में बगावत नई नहीं यारों

कभी चला कहाँ आसान राजकाज कोई

 

सभी मिलेंगे यहाँ छोड़कर शरीफों को

कोई फरेबी यहाँ और चालबाज कोई  

 

नचा रहे सभी एक  दूसरे  को यहाँ  

बजा रहा कोई ढपली कहीं पे साज कोई  

 

पँहुचते ही नहीं पैसे गरीब तक पूरे

कमाई ले उड़े जब बीच में ही बाज़ कोई

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 1697

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 14, 2016 at 6:43pm

  समर भाई  जी   एक  तो  ये  पढ़ी  थी किसी चिराग  की  नज्म  जो  गुलजार  के लिए  लिखी थी उसने 

 शाख़ ए शहतूत पर बैठा 
रेशम का वो शायर...

गुलअंदाम नज़्में जब वरकों पर पिघलती हैं 
कोई ज़िन्दगी जैसे फर्दों में ढलती है 
हर्फ़ हर्फ़ में उस अहले कलम का दीदार होता है 
चाहे सहरा ही हो आलम गुलज़ार होता है..

शाख़ ए शहतूत पर बैठा 
रेशम का वो शायर 
सफ्हों पे चाँद सितारे चुनता हुआ....

~~~ चिराग 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 14, 2016 at 6:34pm

आद० समर भाई जी ,आप हमेशा उर्दू या फारसी शब्दों को लेकर मेरा मार्ग दर्शन करते आये हैं आप मुझसे अधिक जानते हैं इस लिए वर्कों कई जगह पढने के बाद भी मैंने आकी इस्स्लाह के अनुसार अपनी मूल ग़ज़ल में सफ्हों कर लिया है हो सकता वो लिखने वाले भी मेरी तरह इस शब्द को लेकर कम जानकारी रखते हों एक दो जगह वरकों जरूर  पढ़ा है मगर वहाँ मात्रा या बह्र  जैसा कुछ भी नहीं था किन्तु एक बात अवश्य पूछना चाहूंगी --पलक को पलकों कहते हैं तो वरक को वरकों क्यूँ नहीं होता आप बेहतर समझा सकते हैं 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 14, 2016 at 6:28pm

आद०  सुशील सरना जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हो गया तहे दिल से आभारी हूँ |

Comment by Samar kabeer on July 14, 2016 at 6:17pm
जनाब गिरिराज भंडारी जी आदाब,'वरक़'का बहुवचन 'अवराक़'ही सही है, इसे किसी भी हालत में "वर्क़ों"नहीं किया जा सकता ये सिर्फ़ मेरा कहना नहीं,बल्कि डिक्शनरी का कहना है ।
'साँस'का बहुवचन सांसों या सांसें ही होता है कि ये शब्द हिंदी भाषा का है,"अनफास"शब्द अरबी भाषा का है जो 'नफ़्स'का बहुवचन है, जिसका अर्थ सांसें भी ले सकते हैं,इस लिहाज़ से "वर्क़ों"किसी भी तरह जाइज़ और सही नहीं है,वैसे आप अपनी जगह स्वतन्त्र हैं कुछ भी खयाल कर सकते हैं,लेकिन शायरी में इस शब्द को क़तई तौर पर नहीं लिया जा सकता ।
बहना का आपकी टिप्पणी के बाद ये कहना कि उन्होंने ये शब्द "वर्क़ों"कई नज़्मों और ग़ज़लों में पढ़ा है, सरासर ग़लत है, वो इसकी एक मिसाल भी पेश नहीं कर सकेंगी । वैसे बहना भी अपनी जगह पूरी तरह आज़ाद हैं,लेकिन जो ग़लत है वो ग़लत ही रहेगा ।
Comment by Sushil Sarna on July 14, 2016 at 2:45pm

सभी मिलेंगे यहाँ छोड़कर शरीफों को
कोई फरेबी यहाँ और चालबाज कोई

वाह क्या बात है आदरणीया राजेश कुमारी जी .... बहुत ही दिलकश अशआर बने हैं ... इस खूबसूरत ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई।

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on July 14, 2016 at 2:05pm

अच्छे अश’आर हुए हैं आदरणीया राजेश कुमारी जी, दाद कुबूल  कीजिए


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 14, 2016 at 12:10pm

आद० गिरिराज जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हुआ इस जर्रानवाजी बेहद शुक्रिया |आपने जो कहा मैंने भी वाही सोचा था वैसे भी वर्कों बहुत सी नज्म ग़ज़लों में पढ़ा है इसलिए मैं इसे लिख सकी |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 14, 2016 at 11:56am

आद० डॉ० आशुतोष जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई तहे दिल से बहुत- बहुत शुक्रिया | 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 14, 2016 at 11:56am

प्रिय राहिला जी ग़ज़ल पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 14, 2016 at 11:55am

आदरणीया राजेश जी , बहुत खूबसूरत गज़ल से नवाज़ा है आपने मंच को , आपको हार्दिक बधाइयाँ गज़ल के लिये ।

आदरणीया ,

वर्क का बहुत वचन  वैसे अवराक  221  भी होता है । फिर भी मै वर्कों को गलत नही समझता , जब सांस का बहु वचन सासों सही है,  अनफास के होते हुये तो , मुझे वर्कों से भी कोई आपत्ति नही है । वैसे ये केवल मेरा खयाल , ज़रूरी नही किसे और से मेल खाये ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Monday
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service