For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रहे अब लाख पेचीदा सफ़र तै कर लिया है

रहे अब लाख पेचीदा सफ़र तै कर लिया है

न छोडूंगा मुहब्बत की डगर तै कर लिया है

 

ज़माना भी खड़ा है हाथ में शमशीरें लेकर

मैंने भी सरफरोशी का इधर तै कर लिया है

 

गुज़ारिश है रुको कुछ देर तन्हाई मिटादो

चले जाओ कि जाने का अगर तै कर लिया है

 

उदासी  की फटी चिलमन हटाकर फैंक दूंगा

जिऊँगा अब तबस्सुम  ओढ़कर तै कर लिया है

 

हवाओं सब चरागों को बुझादो ग़म नहीं कुछ

अँधेरे में जलाऊंगा जिगर तै कर लिया है

 

खड़ा बाज़ार में तन्हा कबीरा एक युग से

अदीबों फूंक दूंगा आज घर तै कर लिया है

 

हक़ीक़त के बियाबाँ में न भटकूंगा अकेला

बसाऊंगा तसव्वुर का नगर तै कर लिया है

 

मुखालिफ़ मैं रहूँगा ज़ुल्म का हरदम अज़ीज़ों

हरावल में रहूँगा पेशतर तै कर लिया है

 

करूँगा रोशनी ‘खुरशीद’ बनकर शाम तक तो

जलूँगा शमा’ बनकर रात भर तै कर लिया है

 

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 500

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by khursheed khairadi on November 10, 2014 at 1:59pm

आदरणीय अजय शरमा साहब ,गणेश जी बागी साहब ,जितेंदर जी ,गोपालनारायण साहब लडीवाला जी ,उमेश जी ,विजयशंकर साहब ,एवं आदरणीय योगराज जी आप सभी गुणीजनों का ह्रदय से आभारी हूं |आप सभी का स्नेह अनमोल है |आशीर्वाद बनाये रखियेगा |सादर 

Comment by ajay sharma on November 7, 2014 at 10:38pm
हक़ीक़त के बियाबाँ में न भटकूंगा अकेला
बसाऊंगा तसव्वुर का नगर तै कर लिया है
wah wah sher ///////////////////sabhi sher umda huye hai.n

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on November 6, 2014 at 11:38am

//मैंने भी सरफरोशी का इधर तै कर लिया है//

यह मिसरा मुझे उलझता महसूस हो रहा है।

बाकी सभी अशआर खूबसूरत लगें, बधाई इस ग़ज़ल की प्रस्तुति पर।

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on November 6, 2014 at 8:26am

बेहतरीन गजल, आदरणीय खुर्शीद साहब

गुज़ारिश है रुको कुछ देर तन्हाई मिटादो

चले जाओ कि जाने का अगर तै कर लिया है.....इस शेर पर आपको विशेष बधाई

 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on November 5, 2014 at 4:37pm

वह ----- वह ------वाह

जवाब नहीं  i क्या खूबसूरत गजल है  i किस शेर की तारीफ करू i सभी सवा शेर है i  बधाई हो i

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 5, 2014 at 11:45am

रहे अब लाख पेचीदा सफ़र तै कर लिया है

न छोडूंगा मुहब्बत की डगर तै कर लिया है  - वाह ! बहुत खूब होंसला और जज्बा कमाल का | तै कर लिया है का सुंदर निर्वाह हुआ है हर एक अश;आर में | हार्दिक बधाई आ, खुर्शीद खैराडी जी 

Comment by umesh katara on November 5, 2014 at 9:03am

हरिक शेर लाजबाब है बधाई सर

वाहहहहहहहहहहह

Comment by Dr. Vijai Shanker on November 5, 2014 at 1:03am

हवाओं सब चरागों को बुझादो ग़म नहीं कुछ
अँधेरे में जलाऊंगा जिगर तै कर लिया है
दम है ग़ज़ल में, आकर्षण भी , आदरणीय खुर्शीद खैरादी जी बधाई।


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on November 3, 2014 at 3:05pm

बहुत आला कलम आ० खुर्शीद खैराड़ी साहिब, बहुत अलग सी रदीफ़ चुनी लेकिन उसको बड़ी उम्दगी से निभाया भी। हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service