For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

निष्ठुर नगर -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२२/१२२२/१२२२/१२


नहीं कुछ गाँव सा सुनता हुआ निष्ठुर नगर
दिखाने घाव मत  जाना सखा निष्ठुर नगर।१।
*
उसे डर है कि उसके हित कमीं आजायेगी
नहीं देता किसी  का  भी  पता निष्ठुर नगर।२।
*
नदी सूखी हुई  कहती  है  प्यासे खेत से
तेरे हिस्से का पानी पी गया निष्ठुर नगर।३।
*
कहाँ तुम बात दुख की यार करते हो भला
खुशी तक में अकेला ही दिखा निष्ठुर नगर।४।
*
निकल पाया न खुद के व्यूह से सायास भी
भले चलने को नित मीलों चला निष्ठुर नगर।५।

मौलिक/अप्रकाशित
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

Views: 716

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on February 4, 2021 at 2:09pm

आ. भाई समर जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति, स्नेह व मार्गदर्शन के लिए आभार।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on February 4, 2021 at 2:08pm

आ. भाई तेजवीर जी, सादर अभिवादन । गजल पर उपस्थिति, व उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on February 4, 2021 at 2:07pm

आ. भाई चेतन प्रकाश जी, सादर अभिवादन । गजल की प्रशंसा के लिए आभार ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on February 4, 2021 at 2:06pm

आ. भाई क्रिस मिश्रा जी, गजल पर उपस्थिति उत्साहवर्धन व सलाह के लिए हार्दिक धन्यवाद ।

Comment by Samar kabeer on February 2, 2021 at 5:36pm

जनाब लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी आदाब, ग़ज़ल का अच्छा प्रयास है,लेकिन ये मारूफ़ बह्र नहीं है, बहरहाल बधाई स्वीकार करें ।

Comment by TEJ VEER SINGH on February 2, 2021 at 12:25pm

हार्दिक बधाई आदरणीय लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' जी। लाज़वाब गज़ल।

नदी सूखी हुई  कहती  है  प्यासे खेत से
तेरे हिस्से का पानी पी गया निष्ठुर नगर।३

Comment by Chetan Prakash on February 2, 2021 at 7:07am

वाहहह', क्या रचना है, जनाब लक्ष्मण धामी  'मुसाफिर ' साहब  क्या सफर किया है, आप 

ने वाहहह  ! यदि कहूँ कि ग़ज़ल के प्रारूप  से चल कर गीत होते हुए  नज़्म तक पहुँच गए, अतिशयोक्ति नही होगी !

बधाई  स्वीकार  करें ! 

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on February 1, 2021 at 10:28am

आदरणीय बड़े भैया लक्ष्मण धामी मुसाफ़िर, मंच की सीखने सिखाने की परम्परा नुसार आपका यह अनुज,  इस ग़ज़ल पर अपनी बात रख रहा है ----


/नहीं कुछ गाँव सा सुनता( भूतकाल)  हुआ निष्ठुर नगर (वर्तमान) / इस मिसरे में 'काल' सम्बन्धी दोष प्रतीत हो रहा है, 

इसे यूँ कह सकते है--

नहीं कुछ गाँव सा सुनता, दुआ निष्ठुर नहर 
दिखाने घाव मत  जाना सखा निष्ठुर नगर।१।
*
उसे डर है कि उसके हित कमीं आजायेगी-----यह मिसरा भी वाक्यविन्यास की दृष्टि से अधूरा सा लग रहा है।यूँ कहना शायद सही रहे---

उसे डर लाभ में उसके कमी आ जायेगी
नहीं देता किसी  का  भी  पता निष्ठुर नगर।२।
*
नदी सूखी हुई  कहती  है  प्यासे खेत से
तेरे हिस्से का पानी पी गया निष्ठुर नगर।३। यह शेर उम्दा हुआ है दाद ही दाद।
*
कहाँ तुम बात दुख की यार करते हो भला / यहाँ भी वाक्यविन्यास की कमी प्रतीत हो रही, 

कहाँ तुम बात दुख की यार करते हो, यहाँ

खुशी तक में अकेला ही दिखा निष्ठुर नगर।४।

                        या

भला किससे मैं करता बात अपने दर्द की

खुशी तक में अकेला ही चला निष्ठुर नगर।४।
*


निकल पाया न खुद के व्यूह से सायास भी
भले चलने को नित मीलों चला निष्ठुर नगर।५। यह बेहतर शेर हुआ है आदरणीय। 

सादर।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on January 31, 2021 at 11:13pm

आ. भाई अरुण जी, सादर अभिवादन । आपकी प्रशंसा पाकर लेखन सार्थक होता लगा । इस स्नेह के लिए आभार ।

Comment by DR ARUN KUMAR SHASTRI on January 31, 2021 at 9:17pm


नदी सूखी हुई  कहती  है  प्यासे खेत से
तेरे हिस्से का पानी पी गया निष्ठुर नगर।३

प्रिय मित्र लक्ष्मण धामी जी गज़ब लिखा ख़ास कर ये पंक्तियाँ मुझे बेहद सुकून दे गई
डॉ अरुण कुमार शास्त्री // एक अबोध बालक // अरुण अतृप्त

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Sunday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Saturday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service