For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बच्चो आओ, तुम्हें बतायें -
सीखी चिड़िया क्या बन्दर से !

किसी पेड़ पर चिड़िया का था
एक घोंसला छोटा-सुन्दर
चीं-चीं करते बच्चे उसके
साफ-सफाई बहुत वहाँ पर !   
दूर कहीं से बन्दर आया
देख चकित था इतने भर से !!

चिड़िया बोली, ’आओ भाई’  
लगी पूछने पता-ठिकाना
बेघर बन्दर जल-भुन बैठा
समझा, चिड़िया मारे ताना -
’चिड़िया को औकात बताऊँ
ज़हर भरी है यह अंदर से..’ !!

बादल आये तभी घनेरे
लगा बरसने झमझम पानी
बच्चों के संग छिपी घोंसले
दुबक गयी फिर चिड़िया रानी
लेकिन बन्दर रहा भीगता
उबल रहा था वह भीतर से.. !!

देखा आव न ताव झपट कर
बन्दर जा पहुँचा उस डाली
एक झटक में नोंच घोंसला
उसने खुन्नस खूब निकाली
तिनका-तिनका बिखर गया था  
उजड़ गया था साया सर से
बच्चों आओ तुम्हें बतायें
सीखी चिड़िया क्या बन्दर से

सही कहा है कभी मूर्ख से
बिना ज़रूरत बात न करना
करो मित्रता, सोच-समझ कर
डाह करे जो हाथ न धरना  
समझ गयी ये चिड़िया भी सब
बेघर आज हुई जब घर से
बच्चों आओ तुम्हें बतायें
सीखी चिड़िया क्या बन्दर से
*************************************
(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1880

Replies to This Discussion

बहुत  सही सार्थक सन्देश देती हुई रचना आदरणीय  सौरभ सर , कहानियों को कविताओं में ढालकर बच्चों को सीख देना बड़ा रुचिकर लगता है सभी को क्या बच्चे क्या बड़े. एक मूर्ख  मित्र से एक बुद्धिमान शत्रु ज्यादा श्रेयस्कर है, इस सन्देश को बड़ी सहजता से बच्चों तक पहुचाती एक प्यारी रचना 

आपको मेरा बालगीत रुचिकर लगा यह जानकर बहुत अच्छा लगा आदरणीय सरस जी.
इस उत्साहवर्द्धन केलिए सादर धन्यवाद

बाल कथा को गीत में बहुत ही सुन्दरता से ढाला है जिसमे एक सार्थक सन्देश भी दिया है बहुत- बहुत बधाई आ० सौरभ जी इस सुन्दर बालगीत के लिए अपनी नातिनों के लिए इसे पोस्ट करुँगी |

अनुमोदन हेतु सादर धन्यवाद आदरणीया राजेश कुमारीजी

अति सुन्दर बाल-गीत ! अति सार्थक सन्देश ! हार्दिक बधाई, आदरणीय सौरभ भाई।

सादर धन्यवाद आदरणीय विजय भाईजी

परम आ. सौरभ जी सादर

      बाल गीत में कहानी का  प्रस्तुतिकरण बहुत ही रुचिकर लगा, बाल जगत को सार्थक सन्देश देते इस  सुन्दर बालगीत हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय. 

आदरणीय सत्यनारायनजी, इस बालगीत-कथा के साथ कुछ और बाल-कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी इलाहाबाद से इसी 28 जून को हुआ. मैं इलाहाबाद में तब न होने के कारण स्वयं न सुन सका.
आपको प्रस्तुति पसंद आयी, रचनाकर्म सफल हुआ.

आदरणीय सौरभ सर, बाल-कथा-गीत बहुत सुन्दर हुआ है और सन्देश देती पंक्तियाँ तो बहुत ही सुन्दर !

इस प्रस्तुति पर बहुत बहुत बधाई 

आदरणीय मिथिलेश भाईजी, इस रचना को अनुमोदन करने केलिए धन्यवाद ..

इस बालगीत-कथा के साथ कुछ और बाल-कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी इलाहाबाद से इसी 28 जून को हुआ था. मैं इलाहाबाद में तब न होने के कारण स्वयं न सुन सका.


सार्थक सन्देश लिए! बेहद उम्दा बाल गीत! आ० सौरभ सर नमन!

जान गोरखपुरीजी, आपको बालगीत-कथा पसंद आ गयी, यह एक रचनाकार के तौर पर मेरे लिए भी सम्मान की बात है.

हार्दिक धन्यवाद

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
2 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
5 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
yesterday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मै मंच के प्रारंभिक दिनों से ही जुड़ा हुआ हूं। इसका बंद होना बहुत दुखद होगा। मुझे लगता है कि कुछ…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय गणेश जी, जितना कष्ट आपको यह सूचना देते हुए हो रहा है, उतना ही कष्ट हम सब को यह सुनने में हो…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दु:खद "
yesterday
Admin posted a discussion

अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....

प्रिय सदस्य गण / प्रबंधन समिति के सदस्य गण / ओ बी ओ के सभी पाठक एवं शुभचिंतक गणसादर प्रणामआप सभी…See More
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service