For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बचपन होता कितना प्यारा
लगता है हम सबको न्यारा
भेदभाव से है अनजाना
हर गम से होता बेगाना ll

खेलकूद कर हँसता गाता
स्नेह भाव से रखता नाता
नटखट रूप सदा मन भाये
नाचे गाये और बजाये ll

गेमतड़ी औ गिल्ली डंडा
पाये जीत लगा हथकंडा
आइस पाइस छुपन छुपाई
बचपन कितना प्यारा भाई ll

बचपन का हर पन्ना सादा
सीख रहा सबसे मर्यादा
मन की झिझक मिटाता जाता
खाता पीता हँसता गाता ll

मधुर घड़ी बचपन की होती
मात पिता बिन आँखे रोती
बाल वृन्द का रूप अनोखा
देता नहीं किसी को धोखा ll

बात बात में लगे ठहाके
बचपन में हो धूम धड़ाके
खिलती जब बचपन की क्यारी
सुरभित होती दुनिया सारी ll

बचपन को सन्मार्ग दिखाओ
लुटता बचपन आज बचाओ
घर घर में करता मजदूरी
बाल वृन्द की क्या मजबूरी ll

बर्तन धोता जूठा खाता
बदले में वह क्या है पाता
भिक्षाटन चोरी करवाते
अबोध मन का लाभ उठाते ll

बचपन में ही थमा कटोरे
जुल्म करे औ नोट बटोरे
ऐसे पिता नरक में जाये
हाथ कटोरे जो पकड़ाए ll

मात पिता वैरी कहलाये
जो बच्चों से भीख मगाए
श्रम का फल कोई है पाता
बच्चा तो भूखा रह जाता ll

जन जन मिलकर आगे आएं
खोता बचपन सभी बचाएं
भविष्य उज्ज्वल अपना होगा
स्वर्णिम भारत सपना होगा ll

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 719

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Mahendra Kumar on October 22, 2017 at 9:57am

आ. डॉ छोटेलाल सिंह जी, बचपन पर बहुत ही अच्छी रचना प्रस्तुत की है आपने. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

Comment by डॉ छोटेलाल सिंह on October 20, 2017 at 7:21am
परमादरणीय आरिफ जी सबसे पहले आप सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, आदरणीयमेरी रचना बचपन चौपाई छन्द में लिखी हुई है,आपने अपना बहुमूल्य समय दिया इसके लिये आपको दिल से साधुवाद
Comment by डॉ छोटेलाल सिंह on October 19, 2017 at 11:27pm
आदरणीय उस्मानी साहब आपको दिल से आभार, आगे से इस बात का ध्यान रखूँगा की तंकड़ त्रुटि न हो
Comment by डॉ छोटेलाल सिंह on October 19, 2017 at 11:24pm
परम आदरणीय समर साहब आपने मेरा उत्साहबर्धनकिया आपको शत शत नमन ,त्रुटियों में सुधार लाने की कोशिश करूँगा
Comment by Samar kabeer on October 19, 2017 at 5:35pm
आपको दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on October 19, 2017 at 3:42pm
बहुत सुंदर बाल-गीत के लिए सादर हार्दिक बधाई आदरणीय डॉ. छोटेलाल सिंह जी। कुछ एक टंकण-त्रुटियां रह गईं हैं।
Comment by Samar kabeer on October 19, 2017 at 2:43pm
जनाब डॉ.छोटेलल जी आदाब,बचपन की यादों को साझा करता सुंदर गीत लिखा आपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।
Comment by SALIM RAZA REWA on October 19, 2017 at 9:39am
आ. ख़ूबसूरत रचना के लिए बधाई.
Comment by Mohammed Arif on October 19, 2017 at 8:32am
आदरणीय छोटेलाल जी आदाब, बचपन को समर्पित बेहतरीन रचना । आपने यह रचना किस छंद में लिखी है ? हार्दिक बधाई स्वीकार करें । दीपोत्सव की शुभकामनाएँ ।इ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service