For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल....रही माँ पूछती आँसू बहा कर

1222 1222 122


मिलेगा क्या तुम्हें परदेश जा कर
रही माँ पूछती आँसू बहा कर

तड़पता छोड़कर तन्हा शजर को
परिंदा उड़ गया पर फड़फड़ा कर

बहल जाये विकल मासूम बचपन
नजर भर देख ले माँ मुस्कुरा कर

है पल पल टूटती साँसों की माला
बिता लो चार पल ये हँस हँसा कर

न जाओ छोड़कर 'ब्रज' कुंज गलियाँ
दरख्तों ने कहा ये कसमसा कर

.
(मौलिक एवं अप्रकाशित)
बृजेश कुमार 'ब्रज'

Views: 603

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 31, 2017 at 8:02pm
आदरणीय रवि शुक्ला जी आदरणीय समर सर..आप बड़े इंगित कर रहे हैं तो निश्चय ही अटकाव होगा आदरणीय समर सर के बताये अनुसार सुधार करता हूँ..दरअसल आदरणीय मतले के पीछे जो मेरी सोच है.."मिलेगा क्या तुम्हें परदेश जा कर,रही माँ पूँछती आँसू बहा कर"अर्थात व्यक्ति जा चूका माँ पूँछती ही रह गई..थोडा भूतकाल का भाव है.."यही माँ पूँछती आँसू बहा कर" से वर्तमान का भाव निकल के आ रहा है..अर्थात व्यक्ति जाने की तैयारी कर रहा है और माँ रोक रही है..लेकिन अग्रज कह रहे हैं तो कुछ कमी अवश्य होगी..सादर
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 31, 2017 at 6:40pm
आदरणीय सुरेन्द्र नाथ सिंह 'कुशक्षत्रप' जी रचना पटल पे आपके अमूल्य समय एवं उत्साहवर्धक टिप्पड़ी के लिए बारम्बार अभिनन्दन एवं आभार..सादर
Comment by Ravi Shukla on March 31, 2017 at 10:49am

आदरणीय ब्रजेश जी सुन्‍दर गजल कही आपने मतले के सानी पर हम भी अटके थे वाक्‍य विन्‍यास की दृष्टि से मिसरा सही नहीं हो रहा था । आदरणीय समर साहब की इस्‍लाह कारगर है । मकते में आपका नाम बहुत खुबसूरती के साथ आया है बहुत बहुत बधाई ।

Comment by नाथ सोनांचली on March 29, 2017 at 7:30am
आदरणीय बृजेश कुमार ब्रज जी सादर अभिवादन, बहुत खूबसूरत और दिल को छूती गजल, मतला और दूसरा शैर तो पढ़कर विभोर हो गया, दाद के साथ मूबरकबाद कबूल फरमायें
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 28, 2017 at 10:39pm
आदरणीय समर कबीर जी प्रणाम..हमेशा की तरह आपकी विस्तृत समीक्षात्मक टिप्पड़ी मनोवल बढ़ाने वाली और नए पाठ सिखाने वाली है..आपके बताये अनुसार सुधार करता हूँ..
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 28, 2017 at 10:35pm
रचना पटल पे आपका हार्दिक अभिनन्दन है आदरणीय मनोज कुमार अहसास जी..सादर
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 28, 2017 at 10:34pm
आदरणीय सुशील सरना जी रचना को ह्रदय से महसूस करने के लिए अंतस की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ..सादर
Comment by Samar kabeer on March 28, 2017 at 9:34pm
जनाब बृजेश कुमार'ब्रज'साहिब आदाब,उम्दा ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
मतले का सानी मिसरा यूँ कर लें तो गेयता बहतर हो जायेगी:-
'यही माँ पूछती आँसू बहा कर'

दूसरे शैर के ऊला मिसरे में 'तड़फता'को "तड़पता"कीजिये ।
Comment by मनोज अहसास on March 28, 2017 at 4:18pm
Bahut khub
Sadar badhai
Comment by Sushil Sarna on March 28, 2017 at 2:55pm

मिलेगा क्या तुम्हें परदेश जा कर
रही माँ पूछती आँसू बहा कर

तड़फता छोड़कर तन्हा शजर को
परिंदा उड़ गया पर फड़फड़ा कर

वाह आदरणीय बृजेश जी बहुत ही गहन भाव का दिलकश प्रस्तुतीकरण। ... हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
1 hour ago
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
4 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service