For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दूर करे अभाव (कामरूप छंद) - लक्ष्मण लडीवाला

दूर करे अभाव (काम रूप छंद 9-7-10 पर यति)

निर्भय रहे सब, वोट देकर,  करे सही चुनाव |

सही चुनाव से,  देश में हो, दूर करे अभाव ||

अच्छे को चुने, करे न लोभ, हो तभी कुछ काम 

ऐसा क्यों चुने, चुनकर वही, वसूले सब दाम ||

 

जानती जनता, करे वादे, वह भी नहीं याद |

मांगती जनता, हाथ मलता, चुनावों के बाद ||

प्रीत हो जन की,रीत सब की,हो नहीं अपमान 

सुन्दर छवि देख, जात न रेख, देश का हो मान ||

 

जागरूक बने, कर्तव्य है, अधिकार भी जान  

चिन्ह चुनाव में, ठीक देखकर, हो सही मतदान |

कौन जान सके, किसको दिया, ये है गुप्त दान |

चूक करने पर,  दोषी भाव, दे सभी को ज्ञान ||

 

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 666

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 1, 2014 at 5:45pm

आपका हार्दिक आभार श्री सत्यनारायण सिंह जी 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 1, 2014 at 5:44pm

"कामरूप छंद की विधा के विषय में तो नहीं कह सकता, हाँ, आपकी रचना चुनावों के माहोल में बहुत अच्छा संदेश दे रही है। आपको हार्दिक बधाई।" अभी तो चुनावी माहौल में अगर सुन्दर सन्देश भी मिल रहा है, तो यह मेरा सौभाग्य है | आपका हार्दिक आभार श्री विजय निकोरे जी 

Comment by Satyanarayan Singh on May 1, 2014 at 11:54am

इस सन्देश परक रचना पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय लडिवाला जी

Comment by vijay nikore on April 28, 2014 at 11:33am

कामरूप छंद की विधा के विषय में तो नहीं कह सकता, हाँ, आपकी रचना चुनावों के माहोल में बहुत अच्छा संदेश दे रही है। आपको हार्दिक बधाई।

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on April 28, 2014 at 8:18am

आपका हार्दिक आभार श्री (डॉ) अशुतौश मिश्रा जी | इस प्रथम प्रयास पर शिल्प और लयात्मक टिपण्णी की विद्वजनों से 

आकांक्षा है | सादर 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on April 26, 2014 at 6:23pm

छंद आपको पसंद आया, मेरा उत्साहवर्धन हुआ है भाई श्री गिरिराज भंडारी जी, एवं श्री जितेन्द्र "गीत" जी | चुनावी माहौल

 को देखते हुए ही पोस्ट करना उचित समझा | 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on April 26, 2014 at 6:18pm

आपकी प्रोत्साहित करती प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार आदरणीया कुंती मुकर्जी | सादर 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on April 26, 2014 at 6:17pm

कामरूप छंद पर प्रथम प्रयास है जो छंद समारोह के लिए रचा गया था | आपका समर्थन मिला इसके लिए हार्दिक आभार

श्री अखिलेश कृष्ण श्रीवास्ताव जी 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on April 26, 2014 at 3:36pm

आदरणीय लक्षमण जी चुनावों के इस माहोल में इस रचना का और ही आनंद है ..मेरी तरफ से हार्दिक बधाई ,,सादर 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on April 25, 2014 at 10:19pm

बहुत बढ़िया सन्देश देती हुई रचना, बधाई स्वीकारें आदरणीय लक्ष्मण जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
3 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
3 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
3 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service