For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-24 (विषय: अनुत्तरित प्रश्न)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के 24 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत हैI प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-24
विषय : "अनुत्तरित प्रश्न"
अवधि : 30-03-2017 से 31-03-2017 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि भी लिखे/लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 13727

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

गोष्ठी का शुभारंभ एक सन्देश प्रद प्रस्तुति से करने के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय मुहम्मद आरिफ जी
हृदयतल से आभार आदरणीय सतविंद्र जी ।
आदरणीय मोहम्मद आरिफ़ जी, इस संवेदनशील और सार्थक सन्देश देती लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए। सादर।
हृदयतल से आभार आदरणीय महेंद्र कुमार जी ।

एक सुंदर रचना लेकिन कुछ ज्यादा ही सपाट सी हो गयी| शुभकामनायें इस रचना के लिए 

अपनी सटीक प्रतिक्रिया देने के लिए हृदयतल से आभार आदरणीय विनय कुमार जी ।

‘खोई चिर्रैया’

 

स्कूल के पार्क में लगे दो झूले एक लाल एक पीला , हवा में हिलते हिलते आपस में बतिया रहे थे I

“ घंटी बज गई , आती होंगी सोनू मोनू I “

“दोनों जब झूलती हैं, तब कितनी ख़ुशी होती है अपने झूले होने पर , हैं ना I”

“ हाँ ss, बस ऐसे ही झूलती रहें उडती रहें हमेशा ,कभी बड़ी नहीं हों I” लाल वाला भावुक हो रहा था I

सोनू मोनू , छठी में पढने वाली दो शैतान पक्की सहेलियाँ I खाने की घंटी बजते ही हवा की तेजी से पार्क के इन झूलों पर जम जातीं I लाल वाला मोनू का , पीला सोनू का I उनके झूलों पर बैठते ही झूलों को  मानो  पंख लग जाते I झूले  की पींगों के साथ उन दोनों के  बाल लाल रिबन की कैद तोड़ हवा में तैरने लगते , यूनिफार्म तितर बितर हो उड़ने लगती  और एक तरफ फेंकें जूते मोज़े , झूलों की तेज चर्र मर्र से सहमे  दुबके रहते I दोनों झूले इस रोमांचक उड़ान का रोज  बेसब्री से इंतज़ार करते थे I

  आज मोनू ने झूलों की तरफ देखा भी नहीं , चुपचाप आकर  झूलों के पास वाली बेंच पर बैठ गई I   

“ चल मोनू झूलते हैं ना , क्या हो गया ?  बुखार है?” मोनू की चुप्पी  झेली नहीं जा रही थी सोनू सेI

“ नहीं I”

“ तो फिर ?”

“ सोनू , एक बात बताऊँ.. वो जो अंकल हैं ना जो दिल्ली से आये हैं हमारे घर , वो बहुत खराब हैं I” धीरे धीरे झिझक झिझक  कर बोल रही थी मोनू I

“ वो तो तेरे पापा के फ्रेंड हैं I तेरे लिए गिफ्ट भी लाये थे कितनी सारी I ऐसे क्यों बोल रही है ?”

“ .वो गंदे हैं , बहुत बहुत गंदे , मुझे डर लगता है उनसे  I” मोनू रोने लगी थी I

चुपचाप मोनू की बगल में बैठ गई सोनू I वो थोडा समझ रही थी थोडा नहीं I

पर झूलों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था I वो तो  बस जोर जोर से चीख़ चीख़ कर पूछे जा रहे थे I

“ क्यों नहीं झूल रही हो तुम दोनों ? क्या हुआ ?..क्या हुआ ?”

 

मौलिक व् अप्रकाशित 

 झूले और झूलों का रंग बचपन के उत्साह ,उड़ान ,बेफिक्री  के प्रतीक के रूप में किया गया है , बच्चे  अक्सर अपने पसंद के रंग को लेकर बड़े जिद्दी  होते हैं  ,  यहाँ पर उसी बचपन और उसी बचपन पर अचानक ग्रहण लग जाने की बात बताने की कोशिश है I  शायद इस उद्देश्य में कथा उतनी सफल नहीं हो पाई .  रचना पर सार्थक टिपण्णी के लिए आभार  आदरणीय  सुनील जी 

विषयांतर्गत बढ़िया गंभीर विषय पर बढ़िया प्रस्तुति हेतु तहे दिल से बहुत बहुत बधाई आदरणीय प्रतिभा पांडेय जी।

मेरे विचार से रचना यहाँ से शुरू हो सकती थी-
/आज मोनू ने झूलों की तरफ ... / इस के बाद फ्लेशबैक-तकनीक के प्रयोग से अनुत्तरित प्रश्न तक पहुंचना था। सादर विमर्श मात्र।

आभार आदरणीय उस्मानी जी   फ़्लैश बैक की आवशयकता यहाँ नहीं थी क्यों कि  कथा एक ही समय लंच ब्रेक में घटित हो रही है  

शुक्रिया आदरणीय प्रतिभा पांडेय जी।
मेरा आशय यह है कि शुरू की नौ पंक्तियों को बाद में संक्षेप में समायोजित करने पर मुझे यह रचना बेहतर रूप में लगेगी।
आदरणीय सुश्री प्रतिभा पांडे जी , एक संवेदन शील प्रस्तुति है , चिड़िया और मासूमियत दोनों पर प्रहार । प्रश्न तो अनुउत्तरित है। बधाई , सादर।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ( संशोधित ) ++++++++++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम…"
36 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"बाल-युवा मिल उधम मचाएं, रंग-गुलाल-अबीर उड़ाएं  वाह !!! अजय भाई इससे बढ़िया और क्या…"
43 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा पर अच्छा प्रयास हुआ है अखिलेश भाई। पढ़ने में रोचक तो है। विशेष टिप्पणी तो इस विधा के जानकार…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"छंदों पर अपनी प्रतिक्रिया से उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार आदरणीय भाई अखिलेश जी।  मात्रा की…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई अखिलेश जी, आपको भी नववर्ष 2083 की अनेक शुभकामनाएं।  उपरोक्त चर्चा को आगे बढ़ाते हुए…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वैसे आप मूल शेर में ही  दौलत-ए-ग़म मिली है क़िस्मत से // कर दें तो भी बह्र बरक़रार रहती है। और…"
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"अनुरोध - कर्कश स्वर को पंचम स्वर पढ़ें ...... धन्यवाद "
3 hours ago
amita tiwari posted a blog post

प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर

प्यादे : एक संख्या भरप्यादे— बेकसूर, बेख़बर, नियति और नीति से अनजान—अक्सर मान लिये जाते हैंमात्र एक…See More
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"अच्छा है। "
14 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय , ग़ज़ल के दूसरे शेर       'ग़म-ए-दौलत मिली है किस्मत से…"
15 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"विषय मुक्त होने के कारण लघु कथा लिखने का प्रयास किया है , अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त…"
15 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अजय भाईजी  फागुन आया ऐसा छाया, बाग़ आम का है बौराया भरी मंजरी ने तरुणाई, महक रही सारी…"
15 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service