For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182

परम आत्मीय स्वजन,

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 182 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा मशहूर शायर अहमद फ़राज़ साहब की ग़ज़ल से लिया गया है।

तरही मिसरा है:

“तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ”

बह्र है मफ़ऊलु, मफ़ाईलु, मफ़ाईलु, फऊलुन् अर्थात् 221 1221 1221 122

रदीफ़ है ‘’के लिये आ’’ और क़ाफ़िया है ‘’आने’’ क़ाफ़िया के कुछ उदाहरण हैं खाने, गाने, छाने, जाने, ढाने, पाने, चलाने, मनाने, दिखाने, सजाने, पुराने, निभाने आदि

उदाहरण के रूप में, मूल ग़ज़ल यथावत दी जा रही है।

मूल ग़ज़ल:

रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ

आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ

कुछ तो मिरे पिंदार-ए-मोहब्बत का भरम रख

तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ

पहले से मरासिम न सही फिर भी कभी तो

रस्म-ओ-रह-ए-दुनिया ही निभाने के लिए आ

किस किस को बताएँगे जुदाई का सबब हम

तू मुझ से ख़फ़ा है तो ज़माने के लिए आ

इक 'उम्र से हूँ लज़्ज़त-ए-गिर्या से भी महरूम

ऐ राहत-ए-जाँ मुझ को रुलाने के लिए आ

अब तक दिल-ए-ख़ुश-फ़ह्‌म को तुझ से हैं उमीदें ये

आख़िरी शम'एँ भी बुझाने के लिए आ

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन होगी । मुशायरे की शुरुआत दिनांक 23 अगस्त दिन शनिवार को हो जाएगी और दिनांक 24 अगस्त दिन रविवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |

एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |

तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |

शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |

ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |

वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें

नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |

ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 23 अगस्त दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक...

मंच संचालक

तिलक राज कपूर

(वरिष्ठ सदस्य)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 2396

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय आज़ी भाई आदाब! ग़ज़ल का बहुत अच्छा प्रयास हुआ है जिसके लिए बहुत बहुत बधाई हो।

मतला यूँ देखिए आपको सही लगे तो

बाकी जो तअल्लुक वो मिटाने के लिये आ।

मैं ग़ैर हूँ तो ग़ैर जताने के लिये आ।।

शानदार हुआ है मतला

सादर 

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय इंसान जी अच्छा सुझाव है आपका

सहृदय शुक्रिया ग़ज़ल पर नज़र ए करम का

आदरणीय तमाम आज़ी जी, उम्दा ग़ज़ल है आपकी। बधाई स्वीकार करें। आदरणीय तिलकराज जी के सुझावों से ये और निखर जायेगी।

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय methani जी से ज़र्रा नवाज़ी का

ग़ज़ल के लिए की गई मश्क़ अच्छी है और भविष्य की सुखद उम्मीदें जगाती है। प्रयासरत रहिए आदरणीय आज़ी साहब! बहुत बधाई!

अच्छा  प्रयास रहा आप का किन्तु कपूर साहब के विस्तृत इस्लाह के बाद  कुछ  कहने योग्य रहा नहीं है , धन्यवाद भाई!

221 1221 1221 122
**
भटके हैं सभी, राह दिखाने के लिए आ
इन्सान को इन्सान बनाने के लिए आ।१।
*
धरती पे तेरी देख कयामत की नजर है
तू ऐसी नजर आज बुझाने के लिए आ।२।
*
जन्मूँगा कहा तूने जहाँ धर्म पे संकट
तू आज उसी सौं को निभाने के लिए आ।३।
*
है झूठ खुदा देख सभी बोल रहे अब
हे ईश ! तू निज साख बचाने के लिए आ।४।
*
कब से मैं तुझे खुद में सनम खोज रहा हूँ
गर और कहीं, मुझमें समाने के लिए आ।५।
*
मुझ पर ही नहीं कर्ज मनाने का सनम ये
"तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ”।६।
*
अरदास "मुसाफिर" की यही सुत हैं सभी हम
हर द्वेष मिटा प्यार सिखाने के लिए आ।७।
*
मौलिक/अप्रकाशित

आ. लक्ष्मण जी,

मतला भरपूर हुआ है .. जिसके लिए बधाई.
अन्य शेर थोडा बहुत पुनरीक्षण मांग रहे हैं. 
.
आऊंगा कहा तूने; जो हो धर्म पे संकट
सौगंध को अपनी तू निभाने के लिए आ.   इसी तरह हर शेर को थोडा और गुनने की आवश्यकता है 
.
ग़ज़ल के लिए बधाई.
सादर  

आ. भाई नीलेश जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति, उत्साहवर्धन और मार्गदर्श के लिए आभार। तीसरे शेर पर आपका सुझाव उत्तम है।

अन्य शेर कुछ बदलाव के साथ प्रस्तुत हैं मार्गदर्शन करने की कृपा करें। सादर..
**
धरती पे लगी आज कयामत की नजर है
तू उसकी नजर से ही बचाने के लिए आ।२।
*
कहते हैं अधिक लोग कि ईश्वर ही नहीं है
है ईश यही उनको दिखाने के लिए आ।४।
*
कब से मैं तुझे खुद में सनम खोज रहा हूँ
तू मुझमें समा, पूर्ण बनाने के लिए आ।५।
*
हर कोई तेरा लाल है अन्याय सहे क्यों
अन्याय मिटा न्याय सिखाने के लिए आ।७।
*
इंसान चला सकता न अब धर्म का पहिया
तू धर्म के पहिए को चलाने के लिए आ।८।

ग़ज़ल अच्छी निबाही है आपने। मेरे विचार: 

भटके हैं सभी, राह दिखाने के लिए आ
इन्सान को इन्सान बनाने के लिए आ।१।

*
वाह, क्या खूबसूरत मतला हुआ। वाह।


धरती पे तेरी देख कयामत की नजर है
तू ऐसी नजर आज बुझाने के लिए आ।२।
*

नज़र के साथ बुझाने की बात जम नहीं रही है। यह शेर और खूबसूरत हो सकता था यदि बुझाने से संबंधित ही कुछ बात आती या बुझाने के स्थान पर अन्य काफ़िया होता।

‘दुनिया को कयामत से बचाने के लिये आ’ या ऐसा ही कुछ।


जन्मूँगा कहा तूने जहाँ धर्म पे संकट
तू आज उसी सौं को निभाने के लिए आ।३।
*

अच्छा भाव है शेर में लेकिन कसावट मॉंगता है। उदाहरण

जब धर्म पे संकट हो तेरा जन्म हुआ है
ये वक्त बुलाता है, बचाने के लिये आ।


झूठ खुदा देख सभी बोल रहे अब
हे ईश ! तू निज साख बचाने के लिए आ।४।

*
इसकी प्रथम पंक्ति में कुछ छूट गया लगता है। ऐसा तो नहीं कि आप ‘झूठा है खुदा देख सभी बोल रहे अब’ कह रहे हैं।

मुझ पर ही नहीं कर्ज मनाने का सनम ये
"तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ”।६।

बहुत अच्छी गिरह रही।
*

आ. भाई तिलकराज जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति, उत्साहवर्धन और मार्गदर्श के लिए आभार।

कुछ बदलाव किए हैं। मार्गदर्शन करने की कृपा करें। सादर..
**
धरती पे लगी आज कयामत की नजर है
तू उसकी नजर से ही बचाने के लिए आ।२।
*
कहते हैं अधिक लोग कि ईश्वर ही नहीं है
है ईश यही उनको दिखाने के लिए आ।४।
*
कब से मैं तुझे खुद में सनम खोज रहा हूँ
तू मुझमें समा, पूर्ण बनाने के लिए आ।५।
*
हर कोई तेरा लाल है अन्याय सहे क्यों
अन्याय मिटा न्याय सिखाने के लिए आ।७।
*
इंसान चला सकता न अब धर्म का पहिया
तू धर्म के पहिए को चलाने के लिए आ।८।

आदरणीय लक्ष्मण जी नमस्कार 

अच्छी ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिए 

मतला और गिरह ख़ूब हुए 

गुणीजनों की टिप्पणी से सीखने को मिला हमें भी 

सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service