For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पाँच बरस तक कुछ न कहेंगे कर लो अपने मन की बाबू ।
बात चलेगी, तो बोलेंगे, अपनी ही थी गलती बाबू ।।

चाँद-चाँदनी, सागर-पर्वत, चाहत कहाँ किसानों की है ?
मुमकिन हो तो इनके हिस्से लिख दो थोड़ी बदली बाबू ।।

खाली थाली, खाली तसला, टूटा छप्पर, चूल्हा गीला,
रोजी-रोटी बन्द पड़ी जब, क्या करना जन-धन की बाबू ।।

जो काशी बन जाए क्योटो, या दिल्ली हो जाए लंदन ।
प्यासा जन बस जल पा जाये, गाँव लगे शंघाई बाबू ।।

अच्छे-दिन, काले-धन की बातें, जुमलें हैं जुमलों की क्या ?
"बाग़ी" भी अब समझ रहा है लेते हो तुम फिरकी बाबू ।।

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 1232

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ram Awadh VIshwakarma on May 22, 2018 at 9:05pm

आदरणीय सत्ताधीशों द्वारा ठगी गई भोलीभाली जनता का दुख दर्द बयान करती हुई सार्थक ग़ज़ल कहने के लिये हार्दिक बधाई।

Comment by Nand Kumar Sanmukhani on May 22, 2018 at 8:26pm
पांच बरस के बाद भी बेचारी जनता कहां कुछ बोल-समझ पाती है। कुर्सी के खिलाड़ी ऐसे-ऐसे स्वांग रचते हैं, ऐसे-ऐसे खेल तमाशे दिखाकर मतिभ्रम का वातावरण पैदा कर देते हैं कि कोई कुशल से कुशल अभिनेता भी क्या दिखा पाएगा। बेचारी भोली-भाली जनता इनके मदारीनुमा करतबों से प्रभावित होकर फिर से पांच साल के लिए अपनी बागडोर इनके हाथों सौंप देती है और ये फिर पांच सालों तक अपनी मनमानी (वस्तुतः तानाशाही ) करने के लिए स्वतंत्र हो जाते हैं।एक बार फिर 'असली सेवक' मालिकों सा बर्ताव करने लगते हैं और 'असली मालिक' लाचार होकर उनकी मनमानियां सहते हुए ये सोचते रहते हैं कि जब हमारी बारी आएगी तब उन्हें बताएंगे । फिर वही चक्र चलता है। इस तरह हर बार 'प्रजातंत्र' एक तरह से 'ढकोसलातंत्र' बन कर रह जाता है।
आपकी ग़ज़ल का हर शइर ऐसी कई विडंबनाभरी स्थितियों की यरफ इंगित करता लगता है।
इस सुंदर, विचारोत्तेजक रचना के लिए बधाई स्वीकारें...
Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 22, 2018 at 8:04pm

आ. बाग़ी जी,
ग़ज़ल के लिए बधाई... जिसके लिए कही है वो भी हम-काफिया है ;)))))) ....................दी बाबू 
बधाई 

Comment by Mohammed Arif on May 22, 2018 at 6:47pm
आदरणीय गणेश जी आदाब,
नवोदित सत्ता से काफी उम्मीदें थी मगर यह भी झूठी साबित होती नज़र आ रही है । महंगाई रोकने में बिल्कुल नाकारा सिद्ध हो गई है । हरदिन नया विज़न लाती है और मीठे-मीठे स्वप्न दिखलाती है । सत्ता के प्रति गहरी टीस पूरी ग़ज़ल में देखी जा सकती है । कुछ वर्तनी गलत/ग़लत, रोजी/रोज़ी देखिएगा । हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 22, 2018 at 6:10pm

मेरी ग़ज़ल पर कई बार एसी प्रतिक्रिया आई तो मैं समझी ये नियम ही होगा .खैर नवलेखकों को समझने में आसानी होगी इस दृष्टि से ये बात सही भी है मैं तो आपकी बह्र समझ गई किन्तु जो सीखने की कतार में हैं उनके लिए थोड़ा मुश्किल होगा .एक अच्छी ग़ज़ल के लिए पुनः बधाई आदरणीय .


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 22, 2018 at 5:59pm

ग़ज़ल की सराहना हेतु आभार आदरणीया राजेश कुमारी जी, मेरी पिछली ग़ज़ल पर अरकान लिखने के बाबत बहुत बात हुई, मुझे समझ नही आता कि यह नियम कहाँ लिखा है, जो नियम है सभी "नियम" टैब के अंतर्गत लिखित है ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 22, 2018 at 5:44pm

आज की सियासत पर जबरदस्त प्रहार किया है आद गणेश जी बहुत खूब .बधाई आपको 

आपने नियम के अनुसार ग़ज़ल के अरकान नहीं लिखे आदरणीय 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
6 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service