For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मेरी ज़मीन मेरा आसमाँ बदल डालो (ग़ज़ल 'राज')

१२१२  ११२२  १२१२  २२

तुम अपने दस्त-ए-हुनर से समां बदल डालो 
अगर पसंद नहीं है जहाँ बदल डालो 

गुबार दिल में दबाने से फ़ायदा क्या है 
सुकून गर  न मिले आशियाँ बदल डालो

उदास गुल हैं जहाँ तितलियों नहीं जाती 
तुम अपने प्यार से वो गुलसितां बदल डालो

जहाँ तलक न पहुँचती ज़िया न बादे सबा 
तो फ़िर ये काम करो वो मकां बदल डालो

भरोसा है तुम्हें तीर-ए-नज़र पे तो जानाँ  
अगर कमाँ है मुख़ालिफ़ कमाँ बदल डालो 

अभी अभी तो हुआ है जवाँ मेरा गुलशन 
ख़जां का रुख़ जो इधर हो ख़जां बदल डालो

मेरे वजूद से तुमको अगर महब्ब्त है 
मेरी ज़मीन मेरा आसमाँ बदल डालो
राजेश कुमारी ' राज '

Views: 1123

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 11, 2018 at 10:38pm

आद० तेजवीर सिंह जी आपको ग़ज़ल पसंद आई आपका तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 11, 2018 at 10:37pm

आदरणीया नीलम जी आपको ग़ज़ल पसंद आई आपका दिल से बहुत बहुत शुक्रिया 

Comment by TEJ VEER SINGH on May 11, 2018 at 12:59pm

हार्दिक बधाई आदरणीय राजेश कुमारी जी।बेहतरीन गज़ल।

गुबार दिल में दबाने से फ़ायदा क्या है 
सुकून गर  न मिले आशियाँ बदल डालो

Comment by Neelam Upadhyaya on May 11, 2018 at 12:27pm

आदरणीय  राजेश  कुमारी जी, नमस्कार।  बहुत ही उम्दा गजल हुई है।  मुबारकबाद कबूल करें। 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 11, 2018 at 11:37am

आदरणीय समर भाई जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हुआ दिल से बहुत बहुत शुक्रिया आपका .

Comment by Samar kabeer on May 11, 2018 at 11:29am

बहना राजेश कुमारी जी आदाब,बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है,शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 11, 2018 at 10:41am

मोहतरम जनाब तस्दीक साहब आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हुआ दिल से बहुत बहुत शुक्रगुज़ार हूँ 

Comment by Tasdiq Ahmed Khan on May 10, 2018 at 8:37pm

मुहतरमा राजेश कुमारी साहिबा , बहुत ही उम्दा ग़ज़ल हुई है ,मुबारक बाद क़ुबूल फरमायें । सही शब्द "खिज़ां "है देखियेगा ।  सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 10, 2018 at 6:57pm

आदरणीय मोहम्मद आरिफ जी ग़ज़ल आपको पसंद आई मेरा लिखना सार्थक हुआ दिल से शुक्रगुज़ार हूँ 

Comment by Mohammed Arif on May 10, 2018 at 6:52pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी आदाब,

                                     अच्छे सरल-सरस बिम्बों और प्रतीकों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति देने में सफल ग़ज़ल । शे'र दर शे'र दाद के साथ दिली मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए । बाक़ी गुणीजन अपनी राय देंगे ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
19 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
23 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
23 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service