For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चलो फिर यादों के सफ़र पर......संतोष

चलो फिर यादों के सफ़र पर हो आते हैं ,
तन्हाई का ये दौर कुछ देर को भूल आते है

बिखरे हमारे ख़्वाबों को ग़र सवाँरना हो तो,
चलो आज फिर उनसे मुलाक़ात कर आते हैं

ख़्वाबों में ही सही मगर थे हमसफ़र कभी,
यही ऐहसास को फिर पैकर किये आते है

ये कैसा मरज है कि दिलों से जाता ही नहीं,
दिल अफ़्सुर्दा है क्यूँ तुम्हारा ये भी जान आते है

सोचा नहीं था कि फिर सामना होगा तुमसे,
बिखरे ख़्वाबों का एक नया आईना बना आते हैं

उम्मीद आज भी फ़क़त ईतनी है तुमसे,
बैठो ज़रा क़रीब से फ़ासला सदियों का मिटा आते है

यूँ तो तेरे हिज़्र का सदमा मुझे आज़ार किये है,
ज़िंदगी भी गिराबार है,यही बताने चले आते हैं

गुज़रे वक़्त पर गुफ़्तगू में वक़्त तो लगेगा'संतोष'
हिसाब जो मजबूरियों का है फिर वही कर आते है

~संतोष खिरवड़कर
[मौलिक एवं अप्रकाशित]

Views: 648

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by santosh khirwadkar on August 8, 2017 at 11:22am

आदरणीय रवि जी नमस्कार , आप बिल्कुल सही कह रहे हैं ,किन्तु हम जैसे नविन प्रशिक्षुओं के लिए आप के मुताबिक निचे उल्लेखित जानकारी वास्तव में बिलकुल ही समझ नहीं आती , इस मंच से एवं इस सन्देश के माध्यम से आग्रह पूर्वक निवेदन चाहूंगा कि इन तकनिकी /बारीकियों के जानकारी हेतु कार्यशालाओं का आयोजन अति आवश्यक भी है और अपेक्षित भी !!!

Comment by Ravi Shukla on August 8, 2017 at 9:52am

आदरणीय संतोष जी आपकी रचना का स्‍वागत है अगर इसेगजल के रूप में आपने प्रस्‍तुत किया है तो अरूज के मुताबिक ये गजल नहीं है ।इसमें काफिया ही नहीं है और आप ने इसका अरकान भी रचना से पहले नहीं लिखा जिससे इसकी बहर पहचानने में सहूलियत हो ।

ये मंच का अनुशासन भी है । अगर गजल पर अभ्‍यास करना चाहें तो मंच पर गजल की कक्षा और गजल की बातें दो स्‍थान है जहां विस्‍त़त जानकारी उपलब्‍ध है सादर ।

Comment by santosh khirwadkar on August 7, 2017 at 8:05pm

शुक्रिया आ. आरिफ़ साहब...... 

Comment by santosh khirwadkar on August 7, 2017 at 8:04pm

शुक्रिया सुरेंद्र जी .......

Comment by santosh khirwadkar on August 7, 2017 at 8:02pm

प्रणाम सहित शुक्रिया आ. समर साहब , आप के दिए इस मार्गदशर्न अनुसार अवश्य ही दुरुस्त कर लूँगा .........
ह्रदय से आभार !!

Comment by vijay nikore on August 7, 2017 at 1:09pm

रचना अच्छी लगी। बधाई।

Comment by नाथ सोनांचली on August 7, 2017 at 8:06am
आद0 सन्तोष जी सादर अभिवादन, अच्छी कविता लिखी है। आपने, समर साहब के विचारों से सहमत हूँ, आपको बधाई
Comment by Mohammed Arif on August 6, 2017 at 11:17pm
आदरणीय संतोष जी आदाब, बेहतरीन प्रयास । हार्दिक बधाई स्वीकार करें । आली जनाब मोहतरम जनाब समर कबीर साहब की बातों पर ग़ौर करें ।
Comment by Samar kabeer on August 6, 2017 at 6:46pm
जनाब संतोष जी आदाब,बहुत अच्छी लगी आपकी ग़ज़ल नुमा कविता,सुंदर भाव सजाए हैं आपने,इस प्रस्तुति पर,बधाई स्वीकार करें ।
'यूँ तो तेरे हिज्र का सदमा मुझे आज़ार किये है'
इस पंक्ति को यूँ कर लें:-

'यूँ तो तुम्हारे हिज्र का सदमा मुझे आज़ार दिये है'
और इसके नीचे की पंक्ति को यूँ कर लें :-
'ज़िन्दगी भी गिरांबार है यही बताने चले आते हैं'

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
9 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
9 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
13 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Mar 11
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service