For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ुब्बारों और यथार्थ के बीच (लघुकथा) /शेख़ शहज़ाद उस्मानी

सब उड़ान भर रहे थे अपने-अपने 'ग़ुब्बारों' में सवार होकर। कुछ 'धार्मिक कट्टरता' के, कुछ 'अत्याधुनिकता' के कुछ किसी 'राजनीतिक दल' के, कुछ 'उद्योगों' के ग़ुब्बारों में उड़ रहे थे, तो कुछ 'उच्च शिक्षा' और 'उच्च तकनीक' के। जबकि कुछ लोग 'अंधविश्वास' या 'कुरीतियों' या 'भ्रष्टाचार' के ग़ुब्बारों में उड़ रहे थे। कुछ ऐसे भी थे, जो 'दिवास्वप्न' या 'कोरी कल्पनाओं' के ग़ुब्बारों में अनजानी दिशाओं में उड़ते हुए कभी ख़ुश हो रहे थे, कभी उलझ रहे थे।

"तेरा ग़ुब्बारा कौन सा है, तुम क्यों नहीं उड़ते इस युग में औरों की तरह ? क्या दिशा है तेरी इस दशा में ?" एक भावुक, अंतर्मुखी व सामाजिक युवक से उसके अन्तर्मन ने पूछा।

कोई उत्तर न मिलने पर दूसरे प्रश्न किये गये।

"तुम 'आदर्शों', 'आध्यात्म' या 'दर्शन-शास्त्र' के ग़ुब्बारे में उड़ना चाहते हो न?"

इस सवाल पर विचलित होते हुए युवक ने कहा- "वे 'ग़ुब्बारे' नहीं ! 'धरातल' हैं यथार्थ के!"

"तो क्या तुम संत-महात्मा या 'गांधी' बनने की सोच रहे हो, या इस दुनिया के परे जाकर कहीं समाधि लगाने की तैयारी हो रही है?" अन्तर्मन ने व्यंगात्मक लहज़े में कहा।

"मैं आज की सदी का उच्च शिक्षित युवक हूँ! वह सब मैं क्यूँ करने चला?" युवक ने आसमान की ओर देखते हुए कहा- "वे जो उड़ रहे हैं न, वे दिशाहीन हों या न हों, लेकिन यथार्थ के धरातल पर उन्हें एक दिन आना ही होगा!

"तुम्हारी सोच और विचारधारा में विरोधाभास है या टकराव?" अन्तर्मन ने युवक से पूछा।

"ज़मीन और ज़मीर से जुड़े हर शख़्स का यही हाल है! मन विचलित है, ग़ज़ब का उलझाव है!" युवक ने चारों दिशाओं में नज़रें क्रमशः घुमाते हुए कहा।

"मुझे तो लगता है कि तुम 'कर्मशील' और 'न्यायप्रिय' भले हो लेकिन 'आस्तिक' नहीं हो, तभी परेशान रहते हो!"

समालोचना सुन कर युवक बोला- "मैं नास्तिक भी तो नहीं हूँ! "

"तो फिर तुम अपने आपको कैसा समझते हो ? क्या मक़सद है तुम्हारे जीने का?" अन्तर्मन का अगला सवाल था।

कुछ पलों की चुप्पी के बाद वह युवक बड़बड़ा कर बोला- " मैं उन सब लोगों जैसा नहीं हूँ! इन्सान बनने की कोशिश करने में हर्ज़ ही क्या है!"

इन्सान बनने के लिए उसे किसी वैसे ग़ुब्बारे की ज़रूरत नहीं थी। उसे 'इन्सानियत' और अपनी क़ाबीलियत' पर ही भरोसा था।

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 536

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on February 14, 2017 at 6:50pm
मेरी इस ब्लोग-पोस्ट पर समय देकर हौसला अफ़जा़ई हेतु व राय साझा करने के लिए सादर हार्दिक धन्यवाद आदरणीय डॉ. आशुतोष मिश्रा जी, जनाब मोहम्मद आरिफ साहब, व आदरणीय प्रतिभा पाण्डेय जी।
Comment by pratibha pande on February 12, 2017 at 10:05pm

आज के माहौल में इंसानियत को ढूढ़ते व्यक्ति का   अंतर्मन से संवाद ...  सुन्दर ताना बाना है ..हार्दिक बधाई आदरणीय उस्मानी जी 

Comment by Mohammed Arif on February 10, 2017 at 6:44pm
आदरणीय शेख शहज़ाद उस्नी जी आदाब, बहुत बढ़िया, कटाक्षपूर्ण लघुकथा । बधाई !
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on February 10, 2017 at 5:44pm
पुनः हौसला अफ़जा़ई के लिए तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया मोहतरम जनाब डॉ. आशुतोष मिश्रा जी।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on February 10, 2017 at 9:34am

आदरणीय शेख जी ..गहन चिंतन को जिन्दगी को उसकी जमीन दिखाती इस शानदार लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
16 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
yesterday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service