For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रेत पर कोई हुनर होने को है (ग़ज़ल)

2122 2122 212

उसका हमला रात भर होने को है
कब तलक जागूँ? सहर होने को है

भीड़ सारी उस तरफ जुटने लगी
मोजिज़ा कोई जिधर होने को है

लौ चिराग़ों की हवा ने तेज़ की
ख़ाक लेकिन मेरा घर होने को है

मिल गया इक ख़ूबसूरत हमसफ़र
अब तो सहरा भी डगर होने को है

आधुनिकता के नशे में डूब कर
हर बशर अब जानवर होने को है

लहलहाने को है फ़स्ल अश्क़ों की "जय"
रेत पर कोई हुनर होने को है

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 852

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 26, 2017 at 8:02pm

आदरणीय जय नित भाई , गज़ल भी खूबसूरत कही है आपने और आ. समर भाई जी ने इस्लाह भी बहुत बढिया कर दी है , मेरे खयाल से और कुछ सोचने के लिये नही रह जाता ।

मोजिज़ा के अर्थ को  बारीकी से समजह्ने के लिये आपको मेरी गज़ल जो अभी लिस्ट मे है एक बार देख लेनी चाहिये , मैने भी मोज़िजा का उपयोग किया था , जिसे बदल दिया !

गज़ल के लिये आपको  हार्दिक बधाइयाँ ।

Comment by Dr Ashutosh Mishra on January 25, 2017 at 1:30pm

आदरणीय जय्नित जी ..शानदार ग़ज़ल हुयी है आधुनिकता के नशे में डूब कर
हर बशर अब जानवर होने को है

लहलहाने को है फ़स्ल अश्क़ों की "जय"
रेत पर कोई हुनर होने को है  इन दोनों शेरो के लिए बिशेस रूप से बधाई स्वीकार करें सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 25, 2017 at 12:37am

आदरणीय जयनित जी, बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने. बधाई. आदरणीय समर कबीर जी की इस्लाह को मिसरों की तार्किकता के आधार पर विचार कीजियेगा. सादर  

Comment by Samar kabeer on January 24, 2017 at 8:57pm
शुक्रिया भाई ।
Comment by munish tanha on January 24, 2017 at 6:06pm

आदरणीय समर साहिब  आपका सुझाव सभी के काम आएगा ..धन्यवाद जो आपने सटीक टिप्पणी की....

 

Comment by Samar kabeer on January 24, 2017 at 2:18pm
जनाब गुरप्रीत सिंह जी आदाब,जी,मैं तो मंच का सेवक हूँ,जो कुछ भी थोड़ा बहुत आता है,साझा कर लेता हूँ भाई ।
Comment by Gurpreet Singh jammu on January 24, 2017 at 12:58pm

आदरणीय समर कबीर जी. बहुत शुक्रिया आपके तुजुर्बे से हम सब को फायदा मिल रहा है... यूँ ही हमारा मार्ग दर्शन करते रहें

Comment by Samar kabeer on January 23, 2017 at 10:33pm
भाई जयनित जी,आपका ये मिसरा भी मतले को ताक़त नहीं दे रहा है,और ये इसलिये कि ग़ज़ल की रदीफ़ 'होने को है'को दोनों मिसरों में बंधना बहुत दुश्वार अमल है, इसके लिये आपको एक सुझाव दे रहा हूँ,वैसे आपकी प्रतिक्रया ये बता रही है कि आप अपनी गलती का ख़ुद सुधार करना चाहते हैं,और ये बहुत अच्छी बात है,फिर भी मेरे सुझाये हुए मिसरे से आपको इसकी तरकीब समझ आ जायेगी कि मतला कैसे कहना है :-

"आई है ऐसी ख़बर होने को है
उसका हमला रात भर होने को है"

दूसरे शैर में आपका स्पष्टीकरण दमदार नहीं,'लेकिन'शब्द निकालना ज़रूरी है ।

मतले के बाद वाले शैर में,आपने 'मौजिज़ा'शब्द लिया है,और 'मौजिज़ा',करिश्मा,चमत्कार,अचानक होते हैं,तयशुदा नहीं होते ।

मक़्ते में भला आपके अश्कों की फ़स्ल से रेत पर करिश्मा क्यों होगा भाई ?ये कौनसा अनोखा काम है ?
Comment by जयनित कुमार मेहता on January 23, 2017 at 3:49pm
आदरणीय समर कबीर जी, आपकी यही सहजता और सरलता आपके बड़प्पन को दर्शाती है। आप (आपलोग) जिस निःस्वार्थ भाव से समर्पित होकर हम लोगों का निरंतर मार्गदर्शन करते हैं, वह ओबीओ के अतिरिक्त किसी अन्य मंच पर दिखना दुर्लभ है। इसके लिए मैं और ओबीओ के समस्त सीखने के इच्छुक और जिज्ञासु सदस्य आपके ऋणी रहेंगे।
अब बात इस ग़ज़ल के सन्दर्भ में-

आपके इस्लाह के बाद मुझे महसूस हुआ कि वाक़ई मतले में कथ्य गड़बड़ हो रहा है। अगर सानी मिसरा यूं कहूँ तो ठीक होगा?
"जागे-जागे फिर सहर होने को है" कृपया अपनी राय दीजियेगा।

मतले के बाद वाले शेर में मेरा संकेत उस बात की तरफ है, जैसे किसी जगह पर कोई जादू, करिश्मा, चमत्कार इत्यादि दिखाने के लिए पहले लोग इकट्ठे किये जाते हैं।

फिर, दूसरे शेर में मैं एक ही घटना के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर चिंतित हूँ। लौ बढ़ने से रौशनी तो बढ़ी, ठीक है। 'लेकिन' इससे मेरा घर खाक होने का डर है।

तीसरे शेर के लिए आपकी सलाह उचित है आदरणीय।

मक़्ते को आपने काफ़ी खूबसूरत बना दिया है। फिर भी उसके बारे में मैं अगर अपने तरीके से ये कहूँ तो कितना उचित होगा, कृपया मार्गदर्शन कीजियेगा।

"लहलहाने को है फ़स्ल अश्क़ों की "जय"
ये क़रिश्मा रेत पर होने को है"
या
"मोजिज़ा यह रेत पर होने को है"

सादर।।
Comment by जयनित कुमार मेहता on January 23, 2017 at 3:32pm
आदरणीय आरिफ़ जी, सुखननवाज़ी के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

दोहा पंचक. . . .संयोग शृंगारअभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Feb 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service