For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

स्वर्गीय माँ की स्मृति में(ताटंक छंद)-रामबली गुप्ता

जीवनदात्री माता जब भी, याद तुम्हारी आती है।
हरि-सम निर्मल छवि माँ! तेरी मानस-पट पर छाती है।।
याद सदा आती हैं मइया! प्यार भरी तेरी बातें।
गाकर लोरी मुझे सुलाया, जागी तू कितनी रातें।।1।।

दूध-भात के कौर मधुर वो, मुझे न विस्मृत हो पाते।
जब आँचल में सो कर तेरे, हम सपनों में खो जाते।।
धूल-धूसरित तन ले जब आ बैठ गोद में जाता था।
हर भय से हर संशय से माँ! सहज-सुरक्षा पाता था।।2।।

बनी प्रथम गुरु-गुरुकुल तुम ही, नित नव बात बताती थी।
छोटों को दूं प्यार बड़ों को दूं सम्मान सिखाती थी।।
असत-अनीति-कुपथ पर रोका, सत में साथ दिया माता।
राष्ट्र-प्रेम-सद्भाव तुम्ही से, मैंने प्राप्त किया माता।।3।।

भूल कभी न पाता माँ! जब, चूम शीश तू लेती थी।
हर सुख-सपने अपने मुझ पर, अर्पित तू कर देती थी।।
स्नेह-समर्पण का तेरे यदि, अंश-मात्र लौटा पाता।
गर्व भाग्य पर करता जग में जीवन सफल बना जाता।।4।।

तेरे चरणों में ही मन्दिर-मस्जिद-तीर्थ-शिवाले माँ।
तेरी छवि में राम-ख़ुदा-शिव, हर यश देने वाले माँ।।
श्रद्धा-सुमन पिरो शब्दों में तुम्हे समर्पित है माता।
नैन-नीर से सिक्त भावना तुम को अर्पित है माता।।5।।
रचना-रामबली गुप्ता
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 757

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on September 4, 2016 at 2:50pm
स्नेह-समर्पण का तेरे यदि, अंश-मात्र लौटा पाता।
गर्व भाग्य पर करता जग में जीवन सफल बना जाता------- वाह! वाह! बहुत बढ़िया छंद पर सफलतम प्रयोग हुआ है आपके द्वारा आदरणीय रामबली जी। बहुत बहुत बधाई आपको।
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on September 3, 2016 at 8:55pm
वाह आदरणीय रामबली जी सुन्दरम्
Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on September 3, 2016 at 8:20pm
आदरणीय श्री रामबली गुप्ता जी सुन्दर छंद रचना पर हार्दिक बधाई प्रेषित है । सादर ।
Comment by Samar kabeer on September 2, 2016 at 10:39pm
जनाब रामबली गुप्ता जी आदाब,बहुत उम्दा लगे छन्द,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on September 2, 2016 at 9:23pm

आ० माँ एकबचन है तो वह शिवालय तो हो सकती है शिवाले नहीं

Comment by रामबली गुप्ता on September 1, 2016 at 9:45pm
बहुत बहुत आभार आद० गोपाल नारायण जी। सभी सुझाव अच्छे हैं। शिवाले को बहुवचन ही लिया है कोई त्रुटि है क्या यदि ऐसा है तो कुछ स्पष्ट करें तो मैं संशोधन कर लूँगा। सानुरोध
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on September 1, 2016 at 9:30pm

मानस-पट पर छाती है। /दृग-पट पर छा जाती है ।।

गा लोरी जब मुझे सुलाया,/ गाकर लोरी मुझे सुलाया

हर भय-संशय-कष्टों से माँ / हर भय से हर संशय से माँ -----------  कुछ सुझाव आदरणीय शायद आपको पसंद आये 

तीरथ तुम्ही शिवाले माँ।---------शिवाले बहुबचन है ----------------छंद  का निर्वाह सुन्दर है . सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश जी स्वयं के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के प्रायोजित कार्यक्रमों का चलन साहित्य और…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  जी ! //हापुस लँगड़ा नीलम केसर। आम सफेदा चौसा उस पर।।//... कुछ इस तरह किया जा सकता है.…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service