For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कुण्डलिया छंद

नर-नारी-पशु-खग-विटप, हुए सभी बेहाल।
यू पी और बिहार में, हुई बाढ़ विकराल।।
हुई बाढ़ विकराल, काल सम बढती नदियाँ।
डूबे हर घर-बाग-खेत सब डूबी गलियाँ।।
प्रलय रूप धर आज, प्रकृति ज्यों उतरी भू पर।
ये उसका प्रतिशोध, विचारोगे कब हे! नर?

छप्पय छंद

कहीं बाढ़ विकराल, कहीं नर जल को तरसें।
कहीं सूखते खेत, कहीं घन अतिशय बरसें।।
कैसा है यह रूप, प्रकृति का कहा न जाए।
दोषी नर ही स्वयं, तभी तो दुख अति पाए।
नर नित्य प्रकृति का कर रहा, दोहन निज अनुसार है।
भूकम्प-बाढ़ के रूप में, कुपित प्रकृति की मार है।

रचना-रामबली गुप्ता
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 535

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Naveen Mani Tripathi on September 1, 2016 at 9:22pm
वाह बहुत सुन्दर लिखा आपने ।
Comment by रामबली गुप्ता on August 31, 2016 at 10:45am
हृदयतल से आभार आद० गोपाल नारायण जी आपके सुझावों से कविता को और भी निखरने का अवसर प्राप्त होता है। आपके सुझावों के अनुरूप ' बढ़ी बाढ़ विकराल' को 'हुई बाढ़ विकराल' कर लिया है तथा 'सुरसरि' के स्थान पर 'नदियाँ' कर लिया है। पुनः देख लीजियेगा। पुनश्च आभार
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on August 30, 2016 at 8:07pm

आ० रामबली जी आप उन रचनाकारों में है जिन्हें पढने की इच्छा होती है , कुण्डलिया में  बढ़ी  बाढ़ का क्या अर्थ है बाढ़  तो बढ़ने से ही बना है , दूसरी बात सुरसरि की प्रतिष्ठा उसके मोक्षदायिनी स्वरुप से है उसे काल सम दर्शाना मेरी समझ में  संस्कृति की संगति  में नहीं है  . छप्पय का प्रारंभ बहुत अच्छा है आगे श्रम में कुछ कमी  मुझे लगती है हो सकता है ऐसा न हो . सादर .

Comment by रामबली गुप्ता on August 29, 2016 at 10:47pm
हृदय से आभार आद० सुरेश कुमार जी
Comment by रामबली गुप्ता on August 29, 2016 at 10:46pm
हृदय से आभार आद समर कबीर साहेब
Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on August 29, 2016 at 5:36pm
आदरणीय श्री राम बली गुप्ता जी सुन्दर छंद रचना पर हार्दिक बधाई प्रेषित है । सादर ।
Comment by Samar kabeer on August 29, 2016 at 2:45pm
जनाब रामबली गुप्ता जी आदाब,बाढ़ से हुई तबाही पर बहुत बढ़िया कुण्डलिया छन्द हुए हैं,इस प्रस्तुति पर दिल से बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश जी स्वयं के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के प्रायोजित कार्यक्रमों का चलन साहित्य और…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  जी ! //हापुस लँगड़ा नीलम केसर। आम सफेदा चौसा उस पर।।//... कुछ इस तरह किया जा सकता है.…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service