For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मज़दूर दिवस (लघुकथा)

 मज़दूर दिवस  – ( लघुकथा )  -

 कारखाने में  मज़दूर दिवस मनाया जा रहा था!  मंच पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे! उनके दायीं ओर प्रदेश के मुख्य मंत्री और बायीं तरफ़ कारखाने के मालिक सेठ धनपति लाल मौज़ूद थे!

 कारखाने के  चुंनिंदा कामगारों  को सम्मानित किया जाना था! सर्वश्रेष्ठ कामगार का पुरुस्कार सुखराम को मिलना था! सेठ जी ने माइक पर जैसे ही संबोधित करना शुरू किया! तभी सेठ जी के सैक्रेटरी ने सेठ जी के कान में बताया  “आपके कार्यालय के ए सी को जांच करते समय सुखराम को विद्युत आघात लगा है! वह आपके कार्यालय में बेहोश पडा है”!

सेठ जी ने भी उसी तरह फ़ुसफ़ुसाकर उसे कहा  “उसे वहीं रखो और कुछ प्राथमिक उपचार दे दो! यह खबर गोपनीय रहनी चाहिये”!

कार्यक्रम का समापन  हो चुका था! कारखाने के मुख्य द्वार से नेताओं और  अतिथिओं का काफ़िला   निकल रहा था! सेठ जी  सभी को उपहार देकर विदा कर रहे थे!

उसी समय कारखाने के पिछले द्वार से कारखाने के सर्वश्रेष्ठ कामगार सुखराम की लाश उसके घर भिजवाई जा रही थी!

मौलिक व अप्रकाशित

 

Views: 925

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by TEJ VEER SINGH on May 3, 2016 at 4:21pm

हार्दिक आभार आदरणीय नीता कसार जी!

Comment by TEJ VEER SINGH on May 3, 2016 at 4:20pm

हार्दिक आभार आदरणीय सुशील सरना जी!

Comment by TEJ VEER SINGH on May 3, 2016 at 4:19pm

हार्दिक आभार आदरणीय डॉ विजय शंकर जी!

Comment by TEJ VEER SINGH on May 3, 2016 at 4:17pm

हार्दिक आभार आदरणीय गणेश जी बागी जी! लघुकथा पर उपस्थित होने के लिये! आपने अपनी टिप्पणी के जरिये कुछ अच्छे सुझाव पेश किये हैं!जहां तक मेरी जानकारी है कामगार, मज़दूर, लेबर, श्रमिक, वर्कर सब एक ही स्तर के होते हैं! इलैक्ट्रीशियन भी इसी श्रेणी में आता है!वह दक्ष मज़दूर या स्किलड वर्कर होता है!वर्कर्स की तीन कैटेगरी होती हैं!स्किलड,सैमी स्किलड और अन स्किलड! इंडस्ट्रियल एक्ट के मुताबिक जो भी कर्मचारी या मज़दूर लेबर एक्ट के अंतर्गत आता है!वह लेबर, कामगार, वर्कर, मज़दूर या श्रमिक कहलाता है!सादर!

Comment by Nita Kasar on May 3, 2016 at 4:01pm
ये तस्वीर का दूसरा रूप है सेठ जी को मानवीयता से कोई सरोकार नही है ये कैसी हवा चल पड़ी है जहाँ कामगारों की जिंदगी की कोई क़ीमत नही है ।एक जवंलंत समस्या पर ध्यान अाकर्षित किया है आपने बघाई आद०तेजवीर सिंह जी ।
Comment by Sushil Sarna on May 3, 2016 at 1:10pm

आदरणीय तेजवीर सिंह जी वाह वाही की शाल में हकीकत बिलबिलाती रही। यथार्थ को मार्मिकता से प्रस्तुत करने के लिए हार्दिक बधाई सर। 

Comment by Dr. Vijai Shanker on May 3, 2016 at 8:13am
आदरणीय तेजवीर सिंह जी , व्यवस्था पर प्रश्न-चिन्ह लगाती अच्छी लघु-कथा , बधाई , सादर।
वैसे पुरूस्कार बांटने का एक अजीब चलन चला है।

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 2, 2016 at 9:16pm

//ए सी को जांच करते समय सुखराम को विद्युत आघात लगा है//

//सर्वश्रेष्ठ मज़दूर का पुरुस्कार सुखराम को मिलना था//

प्रश्न उठता है कि सुखराम इलेक्ट्रीशियन था या मजदूर ?

एक सुझाव : 

आज कारखाने के कुछ चुंनिंदा मज़दूरों कामगारों को सम्मानित किया जाना था! सर्वश्रेष्ठ मज़दूर कामगार का पुरुस्कार सुखराम को मिलना था!

इस प्रयास पर बधाई आदरणीय तेज वीर सिंह जी.

Comment by TEJ VEER SINGH on May 2, 2016 at 7:36pm

हार्दिक आभार आदरणीय सौरभ पांडे जी!आपका मेरी लघुकथा पर उपस्थित होना और टिप्पणी करना मेरे लिये गौरव की बात है!पुनः आभार!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 2, 2016 at 3:33pm

यह एक ऐसी घटना है आदरणीय, कि कोई संवेदनशील व्यक्ति हिल जाये. दिल में गहरे पैठ जाय ऐसी दशा है. हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
5 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Feb 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 6
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Feb 5
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service