For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

उफ़ अपनी चाहत का पन्ना बन बैठा रद्दी अखबार

चाहा था रामायण होता अपने सपनों का संसार
उफ़! अपनी चाहत का पन्ना, बन बैठा रद्दी अखबार

श्रद्धानत हो शीश झुकाते
उस पर तुलसी पत्र चढ़ाते,
मन मंदिर में प्रेम भाव ले
पुष्पों का शृंगार सजाते,
मन के भाव ज़रा भटके तो, रिश्तों में खटका व्यवहार...

शंखनाद सी गूँजा करती
थी मन में आवाज़ तुम्हारी,
संयम नेह झलकता था तब
बात तुम्हारी थी हर प्यारी,
चीखमचिल्ली चुभती बातें, करतीं बस अब तो चीत्कार...

कुछ हम भूले कुछ तुम भूले
गठबंधन के पावन वादे,
सिया राम जैसी निष्ठा के
भूल गए हम सभी इरादे,
पत्थर और ईंटो में अब तो, नाप तोल कर है व्यापार...

किसको यह परवाह सँजोए
नाज़ुक फूलों से भावों को,
सच्चा जब साबित करना हो
अपने सब झूठे दावों को,
ऐसे में तो शब्द अर्थ सब, करते हैं बस हाहाकार...

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 626

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on April 25, 2016 at 6:43pm

आदरणीया प्राची जी , बहुत बढिया गीत रचना हुई है ! गीत का मुखड़ा बहुत बढिया लगा , आपको हार्दिक बधाइयाँ

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on April 24, 2016 at 4:38pm

बेहद सुन्दर सरस 

Comment by vijay nikore on April 24, 2016 at 4:17pm

//चाहा था रामायण होता अपने सपनों का संसार
उफ़! अपनी चाहत का पन्ना, बन बैठा रद्दी अखबार// ... बहुत अच्छी ताज़गी है इस भाव में।

सुन्दर रचना के लिए हार्दिक बधाई।

Comment by Ravi Shukla on April 24, 2016 at 3:43pm
आदरणीया प्राची जी सुन्दर गीत रचना के लिए बधाई ।
Comment by Samar kabeer on April 24, 2016 at 2:27pm
मोहतरमा डॉ.प्राची सिंह साहिबा आदाब,इस सुंदर रचना के लिये बधाई स्वीकार करें ।
Comment by kanta roy on April 23, 2016 at 11:53pm

शंखनाद सी गूँजा करती
थी मन में आवाज़ तुम्हारी,
संयम नेह झलकता था तब
बात तुम्हारी थी हर प्यारी,
चीखमचिल्ली चुभती बातें, करतीं बस अब तो चीत्कार... बेहद खुबसूरत  रचना  है  ये  आपकी  आदरणीया प्राची  जी , समस्त पद अलौकिक सौंदर्य को  स्वयं  में  समेटे  हुए  है , मोती  जैसे शब्दों  को  भावों के  धागे  में  पिरोया  है ,  पढ़कर  मन  एकदम  से  चकित हुआ ,ह्रदय  से  बधाई  प्रेषित  है  आपको . 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service