For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आशा का लाभ (लघुकथा)

बर्न वार्ड के बाहर भैंसे  पर सवार यमराज खड़े थे 

" प्रभु क्या सोच रहे हैं ? जल्दी प्राण हरिये और चलिए I आप तो मेरे ऊपर सवार घंटे भर से उस स्त्री को देखे जा रहे हैं,मेरी पीठ की दशा का भी कुछ ध्यान है ?"

"इस पुरुष ने अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास किया और स्वयं जल गया I और ये स्त्री ,अपने सारे गहने बेच कर इसका इलाज करवा रही है, देखो कैसे बदहवास बाहर खड़ी रोये जा रही है Iमैं सोच रहा हूँ पुत्र ..............."

"कि इसके प्राण छोड़ दूं .,यही ना प्रभु ?और ये पुरुष ठीक होकर फिर से पत्नी को प्रताड़ित करे "

"ये भी तो हो सकता है कि सुधर जाये Iक्यों न इसको दे ही दिया जाय?"   

"क्या प्रभु ? बेनिफिट ऑफ़ डाउट ?"

"नहीं पुत्र, बेनिफिट ऑफ़ होप "

.

मौलिक व् अप्रकाशित

Views: 844

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Prashant Priyadarshi on July 28, 2015 at 10:29pm

आ. प्रतिभा जी, आधुनिकता की चाशनी में लिपटा आपका तगड़ा कटाक्ष प्रशंसनीय है. कथा एक बार पुनः स्थापित करती है उस विचार को कि महिलाएँ दया की प्रतिमूर्ति होती हैं.

Comment by pratibha pande on July 28, 2015 at 10:24pm

आ० विजय शंकर जी , कथा की सराहना के लिए आपका हार्दिक  आभार 

Comment by pratibha pande on July 28, 2015 at 10:18pm

आपने कथा में निहित सन्देश को पढ़ा  और उसका अनुमोदन किया , मैं आपकी ह्रदय से आभारी हूँ आ० राजेश कुमारी जी 

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 28, 2015 at 10:04pm
आपकी यह कथा यह पुष्ट करती है कि सावित्रियां होती हैं। बधाई , इस विचार को जीवित रखने के लिए , आदरणीय प्रतिभा पाण्डेय जी , सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 28, 2015 at 9:57pm

पहले भी कितनी पौराणिक दन्त कथाएं लिखी गई हैं जिनका सोचें तो वास्तविकता से दूर दूर तक का नाता नहीं होता था सत्यवान सावित्री की कथा तो बच्चा बच्चा भी जानता है उस वक़्त के लेखकों के मन में भी ऐसे ही भाव उपजते होंगे कथा तो कथा है सही कहा आपने ..स्त्री सपने में भी अपने पति का अनर्थ नहीं चाहती उसकी गलतियों को भी माफ़ कर देती है ...एक तो ये सन्देश देती है ये लघु कथा तथा दूसरा ये कि  किसी अपराधी को सुधरने का एक अवसर अवश्य देना चाहिए अर्थात सकारात्मंक भाव रखने चाहिए कि हो सकता है सुधर जाए ..अच्छी लघु कथा लिखी है प्रतिभा जी ,बहुत बहुत बधाई 

Comment by pratibha pande on July 28, 2015 at 8:29pm

धन्यवाद ,आ० Nita kasar जी  

Comment by Nita Kasar on July 28, 2015 at 8:07pm
यमराज औरभावुकता तालमेल संभव नहीं लगता,फिर भी उत्तम लघुकथा के लिये बधाई आपको आद०प्रतिभा पांडे जी ।
Comment by pratibha pande on July 28, 2015 at 5:37pm

आपने कथा पर टिपण्णी की और उसके मर्म को समझा I आपका हार्दिक आभार आ० मिथिलेश जी 

Comment by pratibha pande on July 28, 2015 at 5:33pm

बिलकुल सही कहा  आपने कि यमराज भावुक होने लगे तो चल ली सृष्टि आ० विनोद जी पर कथा तो कथा ही है I   प्रयास की सराहना के लिए आपका आभार I

Comment by विनोद खनगवाल on July 28, 2015 at 4:33pm

आदरणीया प्रतिभा जी, वैसे यह कथा तथ्य पर आधारित नहीं है ऐसे यमराज जी भावुक होने लगे तो चल ली सृष्टि.......। प्रयास आपने बहुत बढिया किया है। इसको और बेहतर किया जा सकता है।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service