For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राय बहादुर : लघु कथा

“मेरे ग्रैंड फादर राय बहादुर थे” ..... उस व्यक्ति ने बुद्धिजीवियों की सभा में अकड़ के साथ यह बात कही ।   सभा के आयोजक ने भी गर्व से अपना सर ऊंचा कर लिया । वहाँ  उपस्थित लोग जो उस व्यक्ति को मिल रहे विशेष सम्मान, तवज्जो , उसके समृद्ध पहनावे एवं उसकी मंहगी गाड़ी से पहले ही नतमस्तक हो रहे थे, यह सुनकर थोड़े  और विनीत भाव दिखलाने लगे। उसे मंच पर सबसे ऊंची कुर्सी दी गयी । सब उसके साथ एक फोटो खिचवा लेना चाहते थे । महेश सभा में सबसे पीछे की कुर्सी पर उपेक्षित सा बैठा अपने मलिन कपड़ों को देख रहा था।  वह ज़ोर से चिल्ला चिल्ला कर कहना चाह रहा था  कि उसके दादा जी एक स्वतन्त्रता सेनानी थे , जिनकी सारी संपत्ति अंग्रेज़ो ने जब्त कर ली थी .... पर वह चुप रहा ....  

Views: 1011

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 2, 2015 at 12:50pm

जिसका रुतबा उसकी ही पूछ ये हकीक़त है इस देश की जो शुरू से कायम रही है और रहेगी मँहगी कार मंहंगा पहनावा देखते ही लोग उसे ऊँची कुर्सी  पर बिठाने लगते हैं मानव  के मनोविज्ञान को बखूबी लघु कथा में चित्रित किया है आपने नीरज जी बहुत- बहुत बधाई. 

Comment by Rahul Dangi Panchal on July 1, 2015 at 8:36pm
बहुत अच्छी कथा
Comment by Neeraj Neer on July 1, 2015 at 5:03pm

आदरणीय मिथिलेश जी आपके इस प्रोत्साहन एवं सराहना हेतू हार्दिक धन्यवाद ....

Comment by Neeraj Neer on July 1, 2015 at 5:02pm

आपका हार्दिक आभार आदरणीय विनय जी ..


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 1, 2015 at 2:29pm

आदरणीय नीरज जी, आजादी के इतने सालों बाद भी ये विडम्बना मौजूद है जिसे आपने कसावटी कथानक में लघुकथा के रूप में प्रस्तुत किया है. आपने एक बेहतरीन प्रसंग उठाया है और बड़े ही सधे हुए ढंग से प्रसंग को शाब्दिक किया है. इस गहन प्रस्तुति के लिए बधाई और साधुवाद 

Comment by विनय कुमार on June 29, 2015 at 10:34pm

आपकी पहली लघुकथा पढ़ी मैंने , बढ़िया लिखा है आपने । धन का ही सम्मान है आज , चाहे जैसे कमाया हो , बधाई इस रचना के लिए.

Comment by Neeraj Neer on June 29, 2015 at 8:38pm

आदरणीय  डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव साहब ..... अगर आज यह गौरव की बात होती तो कोई यह न कहता कि मेरे ग्रैंड फादर "राय बहादुर" थे ........................क्योंकि राय बहादुर कोई बहादुरी के काम का इनाम तो था नहीं ..... अंग्रेजों से वफा एवं देश से गद्दारी करने वालों को ही ऐसी उपाधियाँ मिलती थी .... और फिर  महेश को सबसे पीछे की सीट पर क्यों बैठना पड़ा, सब लोग उस अमीर व्यक्ति के साथ फोटो क्यों खिचवाना चाहते थे ................... महेश इसीलिए शायद चुप रहा कि जिस देश में पढे लिखे बुद्धिजीवि भी धन की चकाचौंध में इतिहास भुला बैठते हैं वहाँ उसके बोलने चिल्लाने का क्या असर होता .... 

Comment by Neeraj Neer on June 29, 2015 at 8:21pm

आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी आपका हार्दिक आभार 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 29, 2015 at 8:19pm

एक प्रश्न यह उठता है कि वह चुप क्यों रहा . आजाद भारत में तो यह गौरव की बात थी . सादर .

Comment by Shyam Narain Verma on June 29, 2015 at 11:41am
सुन्दर लघु कथा के लिये बधाई ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Wednesday
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service