For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - जलता रहा रात भर... (मिथिलेश वामनकर)

212---212---212---212

 

तीरगी सा मैं पसरा रहा रात भर

दीप मन का भी जलता रहा रात भर

 

पा पटक के गया आज पंछी कोई

वो शज़र खूब झरता रहा रात भर

 

दिल उजालो की खातिर चरागाँ हुआ

दम-ब-दम वो पिघलता रहा रात भर

 

फिर नुमाइश में उसका जला पैरहन

एक दरिया सा बहता रहा रात भर

 

खूब आई, न ठहरी मगर वो सदा

कोई दीवार होता रहा रात भर

 

उसको आखिर शबे-गम अता हो गई

आँसुओं से जो डरता रहा रात भर

 

आरज़ू दिल की वैसी न मामूर है

खुद्नुमाई में पिसता रहा रात भर

 

दश्त ने फिर हवा को जो आवाज दी,

शाख पे फूल हँसता रहा रात भर

 

आपबीती वो अपनी सुनाता रहा 

सिलसिला गम का चलता रहा रात भर

 

क्या कहे चाँदनी  ये तो दस्तूर है

चाँद क्यूं हाथ मलता रहा रात भर

 

सरजमीं ने गले जब लगाया उसे

एक पत्थर भी गलता रहा रात भर

 

-----------------------------------------------------------
(मौलिक व अप्रकाशित © मिथिलेश वामनकर )
-----------------------------------------------------------

 

Views: 815

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by shree suneel on April 20, 2015 at 1:25am
आदरणीय मिथलेश वामनकर सर, ख़ूबसूरत रदीफ़ की इस ग़ज़ल के कुछ अशआर तो बहुत ही उम्दा हुए हैं.
बधाईयाँ...
Comment by Dr. Vijai Shanker on April 19, 2015 at 5:49pm
वो ग़ज़ल अपनी हमको सुना ही गया
सिलसिला गम का चलता रहा रात भर
बहुत खूब, बधाई, प्रिय मिथिलेश जी , सादर।
Comment by Samar kabeer on April 19, 2015 at 2:55pm
जनाब मिथिलेश वामनकर जी,आदाब,
"आपकी याद आती रही रात भर
चश्म-ए-नम मुस्कुराती रही रात भर"

इस ज़मीन में आपने अच्छा प्रयास किया है,दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फ़रमाऐं |
मैं जनाब निलेश "नूर" जी की बात से सहमत हूँ | आप छोटी बह्र में भी प्रयास करके देखिये,मैंने अभी तक आपकी छोटी बह्र में कोई ग़ज़ल नहीं सुनी |
Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on April 19, 2015 at 2:01pm

उसके हिस्से शबे-गम अता हो गए

आँसुओं से जो डरता रहा रात भर

सुन्दर आदरणीय!बधाईयां

Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 19, 2015 at 1:07pm

बहुत खूब आ. 
अच्छी ग़ज़ल हुई है 
मैं निम्न शेर नहीं समझ पा रहा हूँ. यदि थोडा थॉट शेयर करेंगे तो आसानी होगी
.

खूब आई, न ठहरी मगर वो सदा

कोई दीवार करता रहा रात भर.

 

उसके हिस्से शबे-गम अता हो गए

आँसुओं से जो डरता रहा रात भर

 
सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
5 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
19 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
19 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
21 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service