For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोहे (प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा )

गुणीजनों की शान में, हाज़िर दोहे पाँच
मिले ज्ञान जो छंद का, कभी न आए आँच

करें ब्रह्म का ध्यान हम, पीटें नहीं लकीर
भेदभाव सब छोड़ दें, रंग-जाति तकदीर

सबसे पहले हम जगें, जागे फिर संसार
करें कर्म अपने सभी, सुमिरें पवन कुमार

मज़ा सवाया और है, मज़ा अढ़ाई और
मज़ा मिले तब आम का, घने लगे जब बौर

कन्या पूजन वे करें, राखें उनकी लाज
होती अम्बे की कृपा, बनते सारे काज

वाणी कबिरा की भली, प्रेम राह जग जोत
ग्रंथ किनारे धर भजे, ज्ञानवान वह होत


प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा
मौलिक /अप्रकाशित
१९.०४.२०१४

Views: 1059

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 20, 2014 at 8:28pm

स्नेही शकूर साहब, 

सादर 

हमको किसके गम ने मारा ये कहानी फिर सही 

आप अपने हैं बस हर दिन सुहाना हर रात नयी 

आभार . लिखते रहिये. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on April 20, 2014 at 8:05pm

आदरणीय कुशवाहा सर ये बात मुझे अभी मालूम हुई आपको नेत्र सम्बंधित रोग है इसके बावजूद आपकी संलग्नता और रचना कर्म यह साबित करते हैं कि आपके पास तकलीफों से उबर पाने का माद्दा कितना है। आप जैसे वरिष्ठ सदस्यों से ही कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। आपको सादर नमन है और इस रचना के लिये दिली मुबारकबाद स्वीकार करें।

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 20, 2014 at 5:49pm

स्नेही भतीजी गीतिका वेदिका जी 

सस्नेह / सादर 

अपने से वरिष्ठ के प्रति आदर भाव रखती हो ये आपके भारतीय संस्कार हैं. जिसे कुछ लोग खो चुके हैं या खोने की कगार पर हैं. पोथी पढ़ के , विशिष्टता पा कर कोई महान नही हो सकता जब तक श्रेष्ठ सिधान्तों को अपने जीवन में न बरते. जग जाहिर है , मैने खुले मंच पर स्वीकार किया है मै तों एक छाया मात्र हूँ, लोगो के प्रकाश से कभी कभी दिख जाता हूँ . मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय चरित्र जगाना, उसमे ये साहित्य सेवा भी एक माध्यम है . नयी प्रतिभाओं को मंच देना. मेरा काम है. पद की लालसा कभी नही की , अपमान सह कर भी टिका रहता हूँ, जब कि ये नियम विरुद्ध होता है. कुछ अंतर तों मुझमे और अन्य में होना ही चाहिये. केवल एक लक्ष्य ..राम काज करिबे को आतुर आप सहित्य सेवा करते रहिये. अहंकार मत लाना . मैं सफल होऊं या असफल तकनिकी विधा में कोई फर्क इस से राष्ट्र को नहीं पड़ने वाला. हाँ यदि मै अपने कर्म से किसी भी एक चेहरे पर मुस्कान ला सका ..प्रभू कृपा होगी . वो जरूरी है. आगे फिर खुश रहिये . ये देश आपका है और सहित्य भी. दोनों खतरे में हैं. बाक़ी सब समझदार हैं. 

Comment by वेदिका on April 20, 2014 at 4:57pm
आदरणीय चाचाजी!
साहित्य के प्रति आपका लगाव हम सबको विदित है। आपका गोष्ठी में सक्रीय रहना और गोष्ठी के क्षणों को जीवंत करने का सम्पूर्ण श्रेय आपको जाता है। छंद रचना में आपकी उत्सुकता देखते ही बन रही है। आपकी अनुभवी वैचारिकता निश्चित ही छंद रचना को प्रभावकारी बनाएगी।
अनंत शुभकामनाएं
सादर गीतिका वेदिका
Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 20, 2014 at 4:55pm

स्नेही श्री पाठक जी 

सादर 

राह दिखाते रहिये आभार 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 20, 2014 at 4:54pm

आदरणीया कल्पना जी सादर 

सीखना शुरू किया है, आगे खराब भी हो सकते हैं. 

प्रोत्साहित और राह दिखाती रहिएगा 

आभार 

Comment by ram shiromani pathak on April 20, 2014 at 2:31pm

सुन्दर दोहे है,आदरणीय प्रदीप  जी,बहुत बहुत बधाई आपको 

Comment by kalpna mishra bajpai on April 20, 2014 at 2:28pm

आदरणीय प्रदीप सर सुंदर दोहे लिखे हैं आप नें । बहुत बहुत बधाई सर । सादर

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 20, 2014 at 12:51pm

आदरणीय श्री ब्रजेश जी 

सादर 

विधा की दुनिया मेरे लिए नयी है. इस बार वैतरणी पार करने की इच्छा लेकर आया हूँ. कहन , कथन, विषयवस्तु चयन का ज्ञान मिले . आप सब शुभ चिंतकों का स्नेह , प्रोत्साहन प्राप्त होगा तों सफल होऊंगा 

आभार 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on April 20, 2014 at 11:18am

अपना स्नेहिल आशीर्वाद हमेशा  बनाये रखियेगा आदरणीय प्रदीप जी,

सादर !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
7 hours ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service