For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वो दिन कितने प्यारे थे

वो दिन कितने प्यारे थे
गाँव गाँव और
शहर शहर में 
प्रेम पगे गलियारे थे ......
स्वार्थ नहीं
इक अपनापन था
परहित में
जीवन-यापन था
अमन चैन के
रंग में रंगे 
आलोकिक भुनसारे थे ..........
कोई बुराई
नहीं करता था 
अविश्वास
सदा मरता था 
दोस्त दोस्त से
आस लगाये 
राग द्वेष अंधियारे थे ............
इक होती थी
सबकी राय
कोई अपनी
नहीं चलाय
संग में
जब तब 
होती मस्ती
मौसम सब ही न्यारे थे .......................
बड़ा बड़प्पन
खडा दिखाए
छोटों को भी
गले लगाय
होली की जलती
पावक में 
सबकी नज़र उतारे थे ............................
गम बाटें
खुशियाँ भी बाटें
स्वागत और
विदा भी बाटें 
बहती थी जो
झर झर आँखें 
आँसू मीठे खारे थे ........................
दहशत न
वहशत की बातें
रंग भरी
होती थी रातें
हलकी फुलकी
नोंक झोंक में
सपने खूब सँवारे थे .....................
मर्यादा का
पाठ था मिलता
ज्ञान का सुन्दर
पुष्प था खिलता
कहीं नहीं था
तेरा मेरा
अपने और हमारे थे ...................
खेंच तान की
न थी सियासत
ख़ुशी ख़ुशी 
रहती थी रियासत 
मात पिता के
आँख के तारे 
हम सब राजदुलारे थे ..................

संदीप पटेल "दीप"

Views: 538

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on January 9, 2013 at 3:50pm

aadarneey Ashok Kumar Raktale sir ji saadar prnaam

aapki is pratikriya ke liye bahut bahut dhanyvaad aur saadar aabhar

sneh yun hi anuj par banaye rakhiye

Comment by Ashok Kumar Raktale on January 8, 2013 at 8:02pm

मर्यादा का
पाठ था मिलता
ज्ञान का सुन्दर
पुष्प था खिलता
कहीं नहीं था
तेरा मेरा
अपने और हमारे थे ................... आहा! काश के फिर वो वक्त लौट आये.

बहुत सुन्दर गीत की प्रस्तुति आदरणीय संदीप जी बधाई स्वीकारें.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on January 7, 2013 at 7:04pm

बंधुवर अनंत भाई , आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी , आदरणीय विजय सर जी सादर प्रणाम
मेरी इस रचना को सरहने हेतु आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद सहित सादर आभार
स्नेह यूँ ही बनाये रखिये

Comment by Shyam Narain Verma on January 7, 2013 at 2:39pm

BAHOT      KHOOB..............................

Comment by vijay nikore on January 6, 2013 at 2:33pm

समाज क्या था और अब कैसा है ... यह अच्छा बताया है।

विजय निकोर

Comment by अरुन 'अनन्त' on January 6, 2013 at 1:44pm

मित्रवर आपकी सोंच को नमन, समय के साथ-२ कितना कुछ बदल गया है और बदल रहा है, रचना को पढ़कर ऐसा लगा की बहुत कुछ खो दिया है हमने, बहुत कुछ पीछे छुट गया है, रिश्ते-नाते, अपनापन, विश्वास, प्रेम सब कुछ रेत की भांति हांथों से फिसल गया है. हार्दिक बधाई.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
6 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
17 hours ago
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service