For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नींद रहने लगी हर घडी लापता (ग़ज़ल)

212 212 212 212

ज़िन्दगी से है यूँ ज़िन्दगी लापता
जैसे हो रात से चाँदनी लापता

चाँद है चाँदनी है सितारे भी हैं
रात से अब मगर रात ही लापता

इस तरफ उस तरफ हर तरफ भीड़ है
शह्र से है मगर आदमी लापता

मुझको मुझसे मिलकर गया था जो शख्स
बदनसीबी कि है अब वही लापता

चाँद-तारों से जा मिलते हैं हम तभी
खुद से हो जाते हैं जब कभी लापता

मेरी आँखों को इक ख़्वाब क्या मिल गया
नींद रहने लगी हर घड़ी लापता

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 615

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on October 6, 2016 at 10:08pm

वाह | बहुत सुंदर ग़ज़ल हुई है | हार्दिक बधाई आदरणीय |

Comment by जयनित कुमार मेहता on September 26, 2016 at 4:32pm

आ. सुरेश जी, आ. शिज्जु जी, आ. प्राची जी, आ. गिरिराज भंडारी जी, आ. रामबली गुप्ता जी..आप सब का तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ। अपना स्नेह बनाएं रखें। सादर!

Comment by जयनित कुमार मेहता on September 26, 2016 at 4:29pm

आ समर कबीर जी, आ रवि शुक्ला जी, आपलोगों ने मेरी रचना पर उपस्थित होकर हौसला आफजाई की इसके लिए आपलोगों का हार्दिक धन्यवादी हूँ।

चौथे शेर के ऊला में दरअस्ल "मिलाकर" लफ्ज़ ग़लत टाइप हो गया है इसिलए लय बाधित हो रही है। सादर!

Comment by रामबली गुप्ता on September 22, 2016 at 5:01am
क्या बात है आद० जयनित भाई जी। बहुत ही सुंदर ग़ज़ल हुई है दिल से बधाई लीजिये।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 21, 2016 at 6:41pm

आ. जयनित भाई , अच्छी गज़ल हुई  है , हार्दिक बधाइयाँ । चौथे शेर का दूसरा रुक्न देखें फिर से ।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on September 21, 2016 at 4:46pm

बहुत मीठी ग़ज़ल 

सभी अशआर पसंद आये 

हार्दिक बधाई आ० जयनित जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on September 21, 2016 at 2:53pm

बहुत बहुत बधाई जयनित जी अच्छे अशआर हुए हैं चौथे शेर की तरफ आ.रवि शुक्ला जी तथा जनाब समर कबीर साहब बता ही चुके है

Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on September 20, 2016 at 11:47am
चाँद है चाँदनी है सितारे भी हैं
रात से अब मगर रात ही लापता।
वाह्ह्ह आदरणीय जयनीत जी दिल को छू गई आपकी रचना। बधाई स्वीकार करें । सादर ।
Comment by Ravi Shukla on September 19, 2016 at 9:57pm
आदरणीय जयनित जी बढ़िया अशआर कहे है आपने बधाई हाजिर है आदरणीय समर साहब की बात पर ध्यान दीजिएगा । कुछ प्रिंट होने से भी रह् गया है जिससे लय् नहीं बन रही । सादर
Comment by Samar kabeer on September 19, 2016 at 4:47pm
जनाब जयनित कुमार मेहता जी आदाब,बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।
चौथे शैर का ऊला मिसरा लय में नहीं,देखियेगा ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service