For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

#गजल#
2212 2212 2212
कटते सिपाही ढ़ह रही कब भीत है?
बस फातिहा पढ़ना यहाँ की रीत है।1

शर्मोहया रख ताक पर ,तूने कहा-
कटते सिपाही,बात तेरी नीत है।2

बगुला बना चलता चकाचक तू हुआ
गाता रहा रे बस पुराना गीत है।3

तू मछलियाँ लपका किया बस बेधड़क
जीता किसीने कह रहा निज जीत है।4

बँटता रहा घर -बार है तेरी दुआ
रे दुखहरण! तुझसे समां भयभीत है।5

हमने जहाँ परसे दही काँटा चुभा,
रे भाल तेरा हो गया अब पीत है।6

है फेंकता खंजर पड़ोसी दूर से
लगता तुझे बैरी बहुत मनमीत है।7

मन का अँधेरा तो मरा अब जा रहा
लगता निशा काली गयी अब बीत है।8

कितना छलेगा अब बता झूठे सनम!
है फट रही कबसे लगी जो प्रीत है।9
मौलिक व अप्रकाशित@

Views: 982

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Gurpreet Singh jammu on May 10, 2017 at 8:58am
मैं भी आपका शुक्रिया अदा करता हूँ आदरणीय मनन जी.. आपकी ग़ज़ल के माध्यम से नई बात पता चली
Comment by Manan Kumar singh on May 10, 2017 at 8:31am
आदरणीय सुधी व गुणी जनों के इंगित करने से विस्मृत हुई त्रुटि का निराकरण हुआ।मैं दिली तौर पर अनुगृहीत हूँ, आदरणीय समर जी,गुरप्रीत जी,सादर।
Comment by Gurpreet Singh jammu on May 9, 2017 at 9:08am
आदरणीय समर कबीर जी आपका बहुत बहुत शुक्रिया.... खुशकिस्मत हूँ कि आप से, इस मंच से जुड़ा हुआ हूँ
Comment by Samar kabeer on May 8, 2017 at 10:27pm
आपने सही समझा है ।
Comment by Gurpreet Singh jammu on May 8, 2017 at 7:49pm
आदरणीय समर कबीर जी आपने अपना वक्त देकर अपनी टिप्पणी देकर मुझे समझया इसके लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया..लेकिन क्या करूँ मुझे समझने में समय लग जाता है..
कुल मिलाकर ये समझा हूँ कि अगर तो काफीआ किसी मात्रा से समाप्त हो रहा है तो काफ़िये में उस मात्रा से पहले अलग अलग अक्षर लिए जा सकते हैं जैसे (सोचा, मीठा, जैसा में च,ठ,स आदि) या (रही, गई, भरी आदि)... लेकिन अगर काफीआ बिना मात्रा के समाप्त ही रहा है तो वहाँ अंतिम अक्षर अलग अलग लेना नहीं चलेगा वहाँ काफ़िये का अंतिम अक्षर एक ही रहेगा जैसे (गीत, मीत, रीत आदि में त)..... मैं क्योंकि खुद एक ग़ज़ल लिख रहा था जिस में मैने ऐसा ही कफीआ (फ़र्ज़, पर्त,अर्क, सख्त आदि) लिया था...लेकिन अब तो वो काफीआ दोष के आधार पर मान्य नही रह जाएगी..
माफ़ी चहता हूँ आपको दोबारा तक्लीफ दे रहा हूँ सर लेकिन बताइएगा क्या मैं सही समझ पाया हूँ सर जी... शुक्रिया
Comment by Samar kabeer on May 8, 2017 at 6:22pm
जनाब गुरप्रीत सिंह जी आदाब,मामूली सी बात है,आप ग़ज़ल ध्यान से पढेंगे तो ख़ुद समझ लेंगे,'पीठ' के साथ 'ढीठ'क़ाफ़िया तो ठीक होता लेकिन 'रीत'कैसे चलेगा 'ठ'के साथ 'त'कैसे चलेगा ?सोचियेगा ।
Comment by Manan Kumar singh on May 8, 2017 at 5:49pm
आदरणीय, मैं भी विद्यार्थी ही हूँ।परिमार्जन करना था,शुक्रगुजार हूं कि आपने इंगित किया,सादर।
Comment by Gurpreet Singh jammu on May 8, 2017 at 4:50pm

आदरणीय मनन जी ,, मैं तो ग़ज़ल का विद्यार्थी हूँ,, यहां बस काफिआ दोष के बारे में जानना चाहता था 

Comment by Manan Kumar singh on May 8, 2017 at 4:12pm
आदरणीय, इस ग़ज़ल में परिमार्जन होना है;वह करूँगा मैं।
Comment by Gurpreet Singh jammu on May 8, 2017 at 3:41pm

अच्छी ग़ज़ल है आदरणीय मनन कुमार जी,,, काफी के बारे में गुणीजनों से मार्ग दर्शन  चाहता हूँ की यहां पर काफिआ क्यों गलत है,,, क्या  "अ " काफिआ नहीं लिया जा सकता 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service