For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हार जीत का खेल अजब है , यारों निराश ना होना |
मेहनत से कभी  ना डरना ,  देखो  साहस ना खोना | 
बिना पसीना खेती ना हो ,  फिर बदले मौसम का रोना | 
बिना पसीना खेती ना हो ,  खराब  मौसम का रोना | 
अगर हाथ पाँव ना चलाओ , भूखे ही पडेगा सोना |
भाग्य सहारे सोच रहोगे , अपने ही पछताओगे | 
बबूल का जब झाड लगाया ,  आम कहाँ से पाओगे | 
नदी में तैरना ना आये , पार कहाँ से जाओगे |
खेत में कुछ बोया ही नही , फसल देख पछताओगे |
कोई पौधा अगर लगाया , कोई पशु चर सकता है |
कब तक रहो वर्षा सहारे , जल की आवश्यकता है |
काम आसान हो जाता है , जब कोई कर सकता है |
दिन पर दिन टाला ही जाये , फिर पहाड़ सा लगता है |
मंजिल की अगर जब चाह हो , मेहनत लगन जरूरी है |
जब चाह हो पर लगन ना हो , दूर  मंजिल अधूरी है |
सब को मंजिल की चाहत है , पर  मिलना मजबूरी है |
वर्मा बिना मेहनत  के भैया , देख ! इच्छा ना पूरी है |
श्याम नारायण वर्मा 
(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 860

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 7, 2013 at 6:17am

भावाभिव्यक्ति हेतु बधाइयाँ, श्याम नारायण जी.

इस भाव-भिव्यक्ति को और सुगढ़ रचना करने का प्रयास उचित होगा. आपकी कई रचनाएँ मंच पर प्रस्तुत हो चुकी हैं. आप रचनाकर्म के प्रति सचेष्ठ हों. 

शुभेच्छाएँ

Comment by बृजेश नीरज on June 6, 2013 at 11:28pm

आदरणीय आपका प्रयास अच्छा है। आपको बधाई!
रचना पोस्ट करते समय यदि विधा का उल्लेख कर दिया करें तो पाठक के लिए अच्छा होगा।
सादर!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on June 6, 2013 at 10:08am
आदरणीय श्याम जी, आपने अपनी पंक्तियों मे "मेहनत "के बारे मे सही कहा है.. "बबूल का जब झाड़ लगाया आम कहाँ से पाओगे, नदी मे तैरना ना आये पार कहां से जाओगे "..काम आसान हो जाता है जब कोई कर सकता है, दिन पर दिन टाला जाये फिर पहाड़ सा लगता है "...हार्दिक बधाईयां स्वीकार करें आदरणीय...
Comment by Dr Ashutosh Vajpeyee on June 6, 2013 at 9:53am

श्याम नारायण जी सुन्दर भावों को संजोये हुए अद्भुत रचना के लिए बहुत बधाई किन्तु अनेक शैल्पिक त्रुटियाँ हैं किसी वरिष्ठ को रचना लिख कर दिखा लिया जाना अपेक्षित है 

Comment by Abid ali mansoori on June 6, 2013 at 9:45am
वाह,सच कहा मेहनत के बिना आदमी कुछ भी हासिल नहीँ कर सकता,बधाई आदरणीय श्याम जी!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
40 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
3 hours ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
3 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
10 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
12 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service