For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मेरे आने और तुम्हारे जाने के बीच

बस चंद कदमों का फासला रहा

न मै जल्दी आया कभी

न कभी तुमने इंतज़ार किया

ये फासला ही तो था

जिसे हमने

संजीदगी और ईमानदारी के साथ निभाया

फासले को

सिमटने नहीं दिया

और न ही

मिटने दिया

हम जुड़े रहे

फासले के साथ

बावजूद

तमाम मुश्किलों और तकलीफ़ों के

वो जिंदा रहा हमारे बीच

फासला बनकर  

और हम

मरते रहे, मरते रहे, मरते रहे

अपनेअपने अहम के साथ ...

Views: 593

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by नादिर ख़ान on February 4, 2013 at 10:03pm

बहुत शुक्रिया उपासना जी ....

Comment by upasna siag on February 4, 2013 at 3:13pm

बहुत सुन्दर रचना ......

Comment by नादिर ख़ान on February 3, 2013 at 9:59pm

भाई अशोक रक्ताले जी आपने रचना के भाव को सराहा 

आपका बहुत बहुत शुक्रिया...

Comment by Ashok Kumar Raktale on February 3, 2013 at 9:35pm

आदरणीय नादिर खान साहब सादर,अहम् के परिणाम को बखूबी बताती सुन्दर रचना पर बधाई स्वीकारें.

दीवारें जब अहम् की, बनती हैं जंजीर,

होते तब दो दिल जुदा,कैसी ये तकदीर/

Comment by नादिर ख़ान on February 3, 2013 at 7:21pm

महिमा जी हौसला अफजाई के लिए शुक्रिया ।

Comment by नादिर ख़ान on February 3, 2013 at 7:20pm

अदरणीय सौरभ जी आप ने रचना को सराहा बहुत शुक्रिया । 

यकीनन फ़ासला ही शुद्ध शब्द है 

आपका तहे दिल से शुक्रिया 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 3, 2013 at 6:13am

आदरणीय नादिर भाई, पंक्ति-दर-पंक्ति बड़े गहरे उतरते गये हैं. बहुत-बहुत बधाई. अहं की एक कोर पकड़ चलना जीवन में क्या से क्या रीत जाने का कारण हो जाता है ! भाव निखर कर आये है.

एकबात : शुद्ध शब्द क्या है .. फासला या फांसला ? मैं फासला ही जानता हूँ.

सादर

Comment by MAHIMA SHREE on February 2, 2013 at 11:19pm

तमाम मुश्किलों और तकलीफ़ों के

वो जिंदा रहा हमारे बीच

फांसला बनकर  

और हम

मरते रहे, मरते रहे, मरते रहे

अपनेअपने अहम ...

क्या बात है  आदरणीय नादिर जी .. बहुत -२ बधाई इस सच्ची अभिवयक्ति के लिए  

Comment by नादिर ख़ान on February 2, 2013 at 10:44pm

अदरणीय

प्राची जी,विनय जी ,लक्ष्मण जी ,पाठक जी ,संदीप जी एवं राजेश कुमारी जी

आप सभी ने रचना को सराहा

बहुत-बहुत शुक्रिया..

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 2, 2013 at 9:22pm

अहम् जीवन की ख़ुशी का सबसे बड़ा शत्रु है यदि प्रेम के बीच आ जाएगा तो फांसले बढ़ ही जायेंगे ,बहुत अच्छी प्रस्तुति  नादिर जी बधाई आपको 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
yesterday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Mar 5
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service