For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

महंगाई 

महंगाई ने कुछ ऐसा रंग दिखाया है 

आम सी दाल को भी खास बनाया है

जो दाल रोटी खा प्रभु के गुण गाते थे 

प्रभु को भूल आज,वो दाल की पूजा कर जाते हैं 

फास्ट फ़ूड खाने वाला आज दाल भी शौक से खाता है 

सूट पहनकर इतराता हुआ खुद के रौब दिखाता है 

धरती की दाल को आसमान पे पहुँचाया है 

महंगाई ने कुछ ऐसा रंग दिखाया है...

 

 मीठी लगने वाली चीनी अब तीखी तीखी लगती है

रोज़ सुबह की चाय बिन चीनी के ही बनती है 

सफ़ेद रंग का दूध अब काला सा पड़ गया 

दूध से बना हर उत्पाद महंगाई से सड़ गया 

घी तो बस तीज त्योहारों में ही मिल पाता है

भले उसमें कुछ न बने , देखने से काम चल जाता है

भोजन  की हर वस्तु को हमने घर में सजाया है 

महंगाई ने कुछ ऐसा रंग दिखाया है...

 

शर्मा जी जो रोज़ ऑफिस कार से थे जाते

आजकल बगल के पार्क में हैं साइकिल चलाते 

सब्जी किराना रोज़ स्कूटर से थे ले आते

अब बाजारों में दीखते हैं पैदल ही झोला हिलाते

प्रेमी जोड़े भी मोबाइल पर बतियाना पसंद करते हैं

बांहों में बाहें डाले लॉन्ग ड्राइव पर जाने से  डरते हैं 

पेट्रोल- डीजल ने  हर दिल हर घर जलाया है

महंगाई ने कुछ ऐसा रंग दिखाया है... 

 

बच्चो को खुद ही स्कूल छोड़ खुद ही टियुशन पढाता हूँ 

इस तरह कमाई के चार पैसों में से दो भविष्य के लिए बचाता हूँ 

हर महीने कॉपी और कलम के खर्चो से हैरान सा रहता हूँ

कम लिखो, ज्यादा पढो, याद करो बच्चो से यही कहता हूँ

 कभी कभी बच्चो को घुमाने भी ले जाना पढता है 

आइस क्रीम से गला खराब होगा ये कहकर पोपकोर्न खिलाना पड़ता है

मेरी मजबूरी ने बच्चो का मन भी तरसाया है 

महंगाई ने कुछ ऐसा रंग दिखाया है... 

 

श्रीमती जी को भी चाहिए साड़ी और गहना हर बार

इसी चक्कर में लेना पड़ता है ब्याज पर थोडा ऊधार

हर महीने तनख्वाह से ऊधारी का ब्याज चुकता हूँ  

नए ऊधार ले कर उसके बोझ तले दब जाता हूँ

कभी चूड़ी, कभी बिंदी से श्रृंगार कर खुद को सजा लिया 

श्रीमती के श्रृंगारों ने मुझे भिखारी बना दिया 

अब मत मांगो कुछ हर बार उन्हें समझाया है

महंगाई ने कुछ ऐसा रंग दिखाया है...  

 

महंगाई ने सबको कमज़ोर बना दिया 

बच्चा बूढा जवान सबको चोर बना दिया

गृहस्थी चले कैसे महंगाई ने कर दिया मजबूर 

बड़ा बनने के हर सपने के कर दिया चूर चूर 

अगली बार सब बेहतर होगा ये नेता कहते हैं 

इसी आस में हम रोज़ जीते रोज़ मरते हैं 

आलू प्याज सोना चांदी सबके लिए आंसुओं को बहाया है 

मंहगाई ने कुछ ऐसा रंग दिखाया है...

रणवीर प्रताप सिंह 

 

Views: 467

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ranveer Pratap Singh on October 21, 2012 at 11:15pm

 rajesh kumari sahi kaha aapne kush dino baad to kuch likhne ko bhi nahin rahega...


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 21, 2012 at 6:51pm

सच में महंगाई ने बहुत कुछ लिखने पर मजबूर कर दिया 

Comment by Ranveer Pratap Singh on October 19, 2012 at 11:59pm

@ajay sharma thank you so much sir 

Comment by ajay sharma on October 19, 2012 at 10:23pm

tremendous effort,,,it is showing a great sense of human plights , different live-emotions similies are good 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
16 hours ago
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
21 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service