For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

,12122 12122 12122 12122

1

लगा के ठोकर वो पूछते हैं उठा के सर क्या चला करेंगे

पलट दी बाजी ये कह के हमने ख़ुदा के दम पर बढ़ा करेंगे

2

सजा के महफ़िल मेरी तबाही की पूछते हैं कि क्या करेंगे

सँभाले मिज़्गाँ प अश्क़ हमने कहा सनम अब जफ़ा करेंगे

3

उदास रातों में सर्द रिश्तों की उलझनों को परे हटाकर

नरम गुलाबी सी ऊन पर हम हज़ार सपने बुना करेंगे

4

हज़ार नाले हों जिंदगी के सिसक के चाहे गुज़र रही हो

मगर ख़यालों में ख़्वाहिशों के लगा के पर हम उड़ा करेंगे

5

जला के रक्खा चराग़ दिल में जहाँ  मुहब्बत धड़क रही है

 है और थोड़ी उमीद ज़िन्दा इसी के दम पर जिया करेंगे

6

बिखरती किरणें उमीद की कह रहीं हैं हमदम न उजड़ा कुछ भी

तुम्हारी मेहनत के आब से ही हज़ाराँ गुलशन खिला करेंगे

7

फ़िराक़ में ये मुहीब रातें ये ग़म के बादल ये बेक़रारी 

तुम्हें हमारे दरीदा-दिल का पयाम 'निर्मल' दिया करेंगे

Views: 1834

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on November 3, 2020 at 8:49pm

बहुत बढ़िया आदरणीया रचना जी...आदरणीय समर साहब की इस्लाह शानदार है।

Comment by Rachna Bhatia on November 3, 2020 at 8:32pm

आदरणीय समर कबीर सर् ग़ज़ल की इस्लाह करने के लिए बेहद शुक्रिय:। सर् सभी कमियाँ ठीक करके दिखाती हूँ । सादर।

Comment by Samar kabeer on November 3, 2020 at 12:01pm

मुहतरमा रचना भाटिया जी आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें ।

'लगा के ठोकर वो पूछते हैं उठा के सर क्या चला करेंगे

पलट दी बाजी ये कह के हमने ख़ुदा के दम पर बढ़ा करेंगे'

मतले के दोनों मिसरों में रब्त नहीं है,ऊला सुधारने का प्रयास करें,ऊला में रदीफ़ 'करेंगे' की जगह "करोगे" हो रही है ।

'सजा के महफ़िल मेरी तबाही की पूछते हैं कि क्या करेंगे'

इस मिसरे में शुतर गुरबा दोष देखें ।

'नरम गुलाबी सी ऊन पर हम हज़ार सपने बुना करेंगे'

इस मिसरे में सहीह शब्द "नर्म"21 है,देखियेगा ।

'जला के रक्खा चराग़ दिल में जहाँ  मुहब्बत धड़क रही है

 है और थोड़ी उमीद ज़िन्दा इसी के दम पर जिया करेंगे'

इस शैर को यूँ कहें:-

'जला रखा है चराग़ हमने जहाँ महब्बत धड़क रही है

जो आस थोड़ी है दिल में ज़िंदा उसी के दम पर जिया करेंगे'

'तुम्हारी मेहनत के आब से ही हज़ाराँ गुलशन खिला करेंगे'

इस मिसरे में 'हज़ाराँ' को "हज़ारों" कर लें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
13 minutes ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
7 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service